iPhone 16 लॉन्च इवेंट 2024: iPhone से लेकर AirPods तक, आज Apple करेगा ये बड़ी घोषणाएं, भारत में कब और कहाँ देखें लाइव स्ट्रीम

iPhone 16 लॉन्च इवेंट 2024: iPhone से लेकर AirPods तक, आज Apple करेगा ये बड़ी घोषणाएं, भारत में कब और कहाँ देखें लाइव स्ट्रीम

Apple अपने iPhone 16 लाइनअप के लॉन्च से अब बस कुछ ही घंटे दूर है, और प्रशंसक उत्साह से झूम रहे हैं। हालांकि, टेक कंपनी ने इस लाइनअप के बारे में आधिकारिक तौर पर किसी भी डिटेल का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अफवाहें और लीक्स यह सुझाव देते हैं कि हम इस साल भी चार आईफोन मॉडल्स: iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, और iPhone 16 Pro Max आने की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा, एप्पल द्वारा अन्य रोमांचक प्रोडक्ट्स जैसे Apple Watch Series 10, Watch Ultra 3, और AirPods 4 का अनावरण करने की भी उम्मीद है। क्या आप जानना चाहते हैं कि आईफोन 16 का लॉन्च इवेंट कब और कैसे देखें? आइए मैं बताती हूँ!

iPhone 16 लॉन्च इवेंट 2024 कब, कहाँ और कैसे देखें?

एप्पल अपने iPhone 16 इवेंट उर्फ Glowtime इवेंट को आज, 9 सितंबर को आयोजित करने वाला है। यह भारत में रात 10:30 बजे शुरू होगा, तो आपको हमेशा की तुलना में थोड़ी देर तक जागना पड़ सकता है। इस इवेंट को देखने के लिए आप सीधे एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं, यूट्यूब पर इवेंट को सर्च कर सकते है, या फिर सीधे नीचे दी गई यूट्यूब वीडियो के जरिए लाइव इवेंट देख सकते हैं।

तो हम इवेंट में एप्पल द्वारा किन-किन घोषणाओं की उम्मीद कर सकते हैं? वैसे तो मैं यह पहले ही बता चुकी हूँ, लेकिन लीक्स और अफवाहों से हमारे पास कुछ अतिरिक्त जानकारियाँ भी मौजूद हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।

iPhone 16 लॉन्च इवेंट में क्या-क्या घोषणाएं होंगी?

iPhone 16 और iPhone 16 Plus

पिछले साल की तरह इस साल भी एप्पल iPhone 16 और iPhone 16 Plus को लॉन्च करेगा। इन डिवाइसेज में एप्पल का A18 चिपसेट, एप्पल इंटेलिजेंस, स्थानिक वीडियो के लिए एक वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल, बेहतर डिस्प्ले और बड़ी बैटरी जैसे कुछ महत्वपूर्ण अपग्रेड्स देखे जा सकते हैं।

iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max

इनके अलावा, एप्पल संभावित तौर पर iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को भी लॉन्च करेगा। इंटरनेट पर आ रही अफवाहों और लीक्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार के प्रो मॉडल्स पहले से बड़े हो सकते हैं। लीक्स के मुताबिक, प्रो मॉडल 6.1mm का और प्रो मैक्स 6.9mm का हो सकता है। इसके अलावा, पिछली पीढ़ी की तुलना में इनके कैमरों में महत्वपूर्ण अपग्रेड्स देखे जा सकते हैं और इनमें बड़ी बैटरी मिलने की भी संभावना है।

Apple Watch Series 10, Watch Ultra 2, Watch SE 2024

एप्पल अपनी Apple Watch Series 10 का अनावरण कर सकता है, जिसमें इसके परिचित डिजाइन को बरकरार रखा जा सकता है जबकि डिस्प्ले साइज़ 45mm और 49mm के साथ थोड़े बड़े हो सकते हैं। इसी के साथ, कंपनी अगली जनरेशन की Apple Watch Ultra और Watch SE की भी घोषणा कर सकता है।

AirPods 4

एप्पल द्वारा AirPods 4 लॉन्च करने की भी उम्मीद है, जो वर्तमान पीढ़ी के Apple AirPods के उत्तराधिकारी होंगे। अगर अफवाहों की मानें तो AirPods 4 में H2 चिप का इस्तेमाल किया जाएगा, जो साउन्ड क्वालिटी और बैटरी लाइफ दोनों में सुधार ला सकता है। ये दो वर्जन्स में आने की भी उम्मीद है, और दोनों में ही USB-C चार्जिंग पोर्ट दिया जा सकता है।

AirPods Max 2

ये भी अफवाहें आ रही हैं कि एप्पल अपने दूसरे हेडसेट्स को भी लॉन्च कर सकता है। एप्पल ग्लोटाइम इवेंट 2024 के दौरान AirPods Max 2 को भी पेश किया जा सकता है। इन हेडसेट्स के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इस साल इनमें USB-C पोर्ट दिया जा सकता है।

तो ये थे वे प्रोडक्ट्स जिनकी एप्पल अपने आईफोन 16 लॉन्च इवेंट 2024 में घोषणा कर सकता है। यह ग्लोटाइम इवेंट का कुल राउन्डअप था। इस इवेंट के बारे में अब तक हमारे पास इतनी ही जानकारी है, लेकिन हम कभी नहीं जानते हैं कि एप्पल हमें कब और कैसे सरप्राइज़ दे देगा। लाइव इवेंट देखने के लिए बने रहें!

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo