Amazon ने अलेक्सा किट में जोड़ी हिंदी भाषा

Updated on 17-Jul-2019
HIGHLIGHTS

वॉयस असिस्टेंट में कम्पनी और भी भाषा जोड़ेगी

अलेक्सा स्किल्स किट में जोड़ी गई है हिंदी

अमेज़न अलेक्सा यूज़र्स जल्द ही अब हिंदी भाषा में अलेक्सा से बात कर पाएंगे, क्योंकि कम्पनी ने अपनी अलेक्सा स्किल्स किट में हिंदी वॉयस को भी शामिल कर दिया है। करीब एक महीने पहले ही कम्पनी ने कहा था कि, जल्द ही अपने वॉयस असिस्टेंट  में कम्पनी अधिक क्षेत्रीय भाषाओं को जोड़ेगी। 

Amazon ने घोषणा की है कि अब डेवलपर्स इसके हिंदी वॉयस मॉडल को अलेक्सा स्किल्स किट में शामिल कर सकते हैं। डेवलपर्स भारत में हिंदी भाषा के लिए मौजूद पब्लिश्ड स्किल्स को अपडेट भी कर सकते हैं।

Alexa Skills Kit(ASK) डेवलपर्स को Alexa के लिए नई वॉयस क्षमता या स्किल्स बनाने की अनुमति देता है जिसके लिए सेल्फ-सर्विस APIs और टूल्स क अ उपयोग करना होगा। डेवलपर्स को अपना भाषा मॉडल हिंदी (IN) चुनना होगा।

ई-कॉमर्स रिटेलर ने यह भी खुलासा किया है कि जल्द ही अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को भी शामिल किया जाएगा जिसमें तमिल, बंगला, तेलुगु, मराठी, कन्नड़ और गुजराती शामिल है। Alexa मौजूदा समय 80 देशों में 4 भाषाएं सपोर्ट करता है और यह नया एडिशन अलेक्सा कैटेलॉग को और भी दिलचस्प बनाएगा।

इससे पहले अमेज़न ने अपने प्राइम विडियो पर सर्च, नेविगशन और कस्टमर सपोर्ट यूज़र इंटरफेस के लिए हिंदी भाषा को जोड़ा था। इसी तरह गूगल ने भी भारत में गूगल होम स्मार्ट स्पीकर्स के लिए गूगल असिस्टेंट पर हिंदी भाषा को ऐड किया था।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :