MWC 2023 में इन तीन स्मार्ट ग्लासेज़ की हुई घोषणा, Xiaomi, Oppo और ZTE ने मचा दिया धमाल

Updated on 02-Mar-2023
HIGHLIGHTS

MWC 2023 में शाओमी, ओप्पो और ZTE जैसे ब्रांड्स की ओर से स्मार्ट ग्लासेज़ की घोषणा की गई है

Nubia Neovision Glass को पिक्चर क्वालिटी के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन दिया गया है

यहाँ इन तीनों कंपनियों द्वारा पेश किए गए AR ग्लासेज़ की पूरी डिटेल्स दी गई हैं

मोबाइल वर्ल्ड कॉंग्रेस, 2023 सिर्फ स्मार्टफोन्स ही नहीं, बल्कि और भी बहुत कुछ लेकर आया है। यहाँ हमें स्मार्ट ग्लासेज़ समेत कई आधुनिक मोबाइल प्रोद्योगिकियाँ देखने को मिली हैं। इस साल शाओमी, ओप्पो और ZTE जैसे ब्रांड्स की ओर से स्मार्ट ग्लासेज़ की घोषणा की गई है। यहाँ इन तीनों AR ग्लासेज़ की पूरी डिटेल्स दी गई हैं। 

इसे भी देखें: OnePlus Nord CE 3 Lite 5G कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर आया नजर, जल्द होगा लॉन्च

MWC 2023 में की गई 3 स्मार्ट ग्लासेज़ की घोषणाएँ

1. NUBIA NEOVISION GLASS

MWC 2023 में Nubia Neovision Glass को पिक्चर क्वालिटी के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन और साउंड के लिए Hi-Res सर्टिफिकेशन के साथ दुनिया के पहले स्मार्ट ग्लासेज़ के तौर पर लॉन्च किया गया है। इसमें 120-इंच की माइक्रो OLED स्क्रीन दी गई है जो 43-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू, FHD रिजॉल्यूशन, 3500 PPI और 0-500° मायोपिया एडजस्टमेंट के साथ आती है। 

ऑडियो के लिए इसमें आपको ओमनीडाइरेक्शनल स्पीकर्स और एक साइक्लोनिक साउंड टैंक मिल रहा है जिसके साथ 44.1kHz तक का टच सैंपलिंग रेट और 16 बिट्स से भी अधिक बिट डेप्थ मिल रहा है। 

इसे भी देखें: iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max होंगे iPhone 14 Series के मुकाबले ज्यादा अडवांस, छोटी छोटी डिटेल्स हुई लीक

2. XIAOMI AR GLASSES

आधिकारिक तौर पर नामित शाओमी वायरलेस एआर स्मार्ट ग्लास एक्सप्लोरर एडिशन, Xiaomi AR glass में इलेक्ट्रोक्रोमिक लेंस और माइक्रो OLED स्क्रीन के साथ 1080p रिजॉल्यूशन और 1200 निट्स की ब्राइटनेस शामिल है। शाओमी ने इसे पॉवर देने के लिए इसमें एक स्व-विकसित सिलिकॉन-ऑक्सीजन एनोड बैटरी और स्नैप्ड्रैगन XR2 जेन 1 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। यह आईवेयर कार्बन फाइबर और मैग्नीशियम एलॉय का बना है। 

शाओमी ने एयर जेस्चर-आधारित AR एप्लिकेशंस को शामिल किया है और कहा गया है कि ये 50ms की लो-लेटेंसी पर काम करेंगे। 

इसे भी देखें: Redmi 11 Prime बनाम Infinix Note 12i में से कौन है बेहतर? ये टॉप 5 फीचर्स करेंगे फैसला

3. OPPO AIR GLASS 2

Oppo Air Glass 2 को पहली बार Oppo INNO Day 2022 में प्रदर्शित किया गया था। लेकिन, कंपनी ने MWC 2023 में इसे ग्लोबल तौर पर लॉन्च कर दिया है। इसमें दृष्टि सुधार क्षमता के साथ एक मालिकाना रेज़िन SRG-डिफरैक्टिव वेवगाइड लेंस दिया है। अन्य स्मार्ट ग्लासेज़ की तरह इसमें भी दोनों आँखों के लिए 1000 निट्स ब्राइटनेस के साथ माइक्रो OLED स्क्रीन दी गई है। 

Air Glass 2 में हुड के अंदर स्नैप्ड्रैगन 4100 SoC और एक 200mAh की बैटरी शामिल है। 

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :