Stree 2 बन गई बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट! एक हफ्ते में की छप्परफाड़ कमाई, OTT पर कब और कहाँ देख सकेंगे, जानें

Stree 2 बन गई बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट! एक हफ्ते में की छप्परफाड़ कमाई, OTT पर कब और कहाँ देख सकेंगे, जानें

Stree की महत्वपूर्ण सफलता के 6 साल बाद इसके निर्माता इसकी दूसरी बेहद प्रत्याशित कड़ी – ‘Stree 2: Sarkate Ka Aatank‘ के साथ वापस आ गए हैं। यह फिल्म घरेलू और वर्ल्डवाइड दोनों बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड मनोरंजक के तौर पर दुनियाभर में ‘Fighter’ से भी आगे निकल गई है। 15 अगस्त के रिलीज के बाद इस फिल्म ने 5 दिनों के अंदर भारत में फाइटर के समान उपलब्धि हासिल कर ली थी।

Stree 2: कब और कहाँ देखें?

बहुत ही बेसब्री से इंतज़ार और उत्साह के बाद यह फिल्म 15 अगस्त को, इत्तेफाक से स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई थी और इसने एक आकर्षक सिनेमाई अनुभव प्रदान किया। फिल्म की तरक्की और दर्शकों के रिव्यूज़ के अनुसार यह फिल्म रहस्य, डर, हास्य और अप्रत्याशित ट्विस्ट्स का एक रोमांचक मिश्रण है। इसका लक्ष्य अपनी रोमांचक कहानी और तगड़े प्रदर्शनों के साथ दर्शकों को आकर्षित करना है। अब क्योंकि प्रशंसक बेसब्री से इसके OTT रिलीज का इंतज़ार कर रहे हैं, ऐसे में हालिया रिपोर्ट्स यह सुझाव देती हैं कि Amazon Prime Video ने स्त्री 2 के स्ट्रीमिंग अधिकार प्राप्त कर लिए हैं।

Stree 2 IMDB Rating: 7.9

Stree 2 Star Cast: राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बेनर्जी, पंकज त्रिपाठी, तमन्ना भाटिया, अक्षय कुमार

हालिया बॉलीवुड रिलीज़ेस के पैटर्न को देखते हुए यह फिल्म अपने थियेटरिकल रिलीज के लगभग 2 महीनों बाद, यानि अक्टूबर की शुरुआत में या फिर सितंबर के अंत तक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होने की उम्मीद है। हालांकि, सटीक रिलीज डेट की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

Stree 2 का प्लॉट क्या है?

स्त्री 2 की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां से पहले खत्म हुई थी। अब चंदेरी में एक सरकटे का आतंक फैल रहा है जो महिलाओं का अपहरण कर रहा है। जैसे-जैसे शहर में डर बढ़ता जाता है, एक बार फिर बिक्की, जना, बिट्टू और रुद्र इस नए खतरे से लड़ने के लिए एक साथ आ जाते हैं।

फिल्म का प्लॉट तब एक निजी मोड़ ले लेता है जब बिट्टू (अपारशक्ति खुराना) को पता चलता है कि उसकी गर्लफ्रेंड, चिट्टी भी सरकटे के पीड़ितों में से एक है। पंकज त्रिपाठी का किरदार, रुद्र को चंदेरी पुराण में से एक चिट्ठी मिलती है जिसके कुछ पन्ने गायब होते हैं, जो बिक्की (राजकुमार राव), बिट्टू और जना (अभिषेक बेनर्जी) को सरकटे को हराने के लिए एक मिशन शुरू करने के लिए प्रेरित करता है। इस मिशन में श्रद्धा कपूर की किरदार भी उनका साथ देगी, जिसकी भूमिका इस किश्त में भी बेनाम है।

Stree 2: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अमर कौशिक द्वारा निर्देशित यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्म भी है। वर्तमान में यह फिल्म 361.15 करोड़ रुपए के आसपास की कमाई कर चुकी है, जबकि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर ने अब तक कुल 359 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसका मतलब है की ‘स्त्री 2’ ने 6 दिनों के अंदर ही इस आँकड़े को पार कर गई, अब यह हॉरर कॉमेडी 500 करोड़ रुपए के बेंचमार्क की ओर बढ़ रही है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस हॉरर-कॉमेडी न 7 दिनों में (बुधवार के पेड प्रीव्यूज़ समेत) कुल 274.35 करोड़ रुपए की कमाई की है। उम्मीद है कि यह अपने पहले हफ्ते के अंत – वीरवार तक कुल 300 करोड़ रुपए के बेंचमार्क को पार कर जाएगी, और उसके बाद 500 करोड़ रुपए तक पहुँचने की तलाश शुरू होगी।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo