‘Pushpa 2: The Rule’: अब 6 दिसंबर को नहीं इस दिन होगी पुष्पाराज की एंट्री, मेकर्स ने बदल दी रिलीज़ डेट

Updated on 25-Oct-2024

तेलुगु फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का दुनियाभर में बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है और इस फिल्म ने पहले ही प्री-सेल्स में 1,085 करोड़ रुपए की सकल कमाई कर ली है। यह फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी और बॉक्स ऑफिस पर इसकी भिड़ंत हिन्दी फिल्म ‘छावा’ से होने वाली थी, हालांकि, अब निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर यह घोषणा कर दी है कि इस फिल्म को एक दिन पहले रिलीज़ किया जाएगा।

घोषणा में कहा गया कि इस फिल्म को भारत में 5 दिसंबर को रिलीज़ किया जाएगा और इसका इंटरनेशनल प्रीमियम 4 दिसंबर को होगा। पोस्ट में कहा गया, “जश्न एक दिन पहले ही शुरू हो जाते हैं। बॉक्स ऑफिस पर आतिशबाजी एक दिन पहले ही शुरू हो जाएगी। रिकॉर्ड्स एक दिन पहले ही खंगाले जाएंगे। पुष्पा राज का राज एक दिन पहले ही शुरू हो जाएगा। सबसे बड़ी भारतीय फिल्म #Pushpa2TheRule का ग्रैंड रिलीज़ वर्ल्डवाइड 5 दिसंबर, 2024 को।”

पोस्ट यहाँ देखें:

Pushpa 2 के बारे में अधिक जानकारी

सुकुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2021 की ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा 1: द राइज़’ का दूसरा भाग है और इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, राश्मिका मंदाना, फहाद फासिल, सुनील, प्रकाश राज और जगपति बाबू जैसे प्रतिभाशाली कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके लिए म्यूज़िक देवी श्री प्रसाद द्वारा कम्पोज़ किया गया है। कथित तौर पर यह फिल्म 500 करोड़ रुपए के भारी भरकम बजट पर बनी है और इसे लेकर उम्मीदें काफी ज्यादा हैं।

Pushpa 1: The Rise की कहानी

पुष्पा राज एक आत्म सम्मान वाला युवा व्यक्ति है जो अपने काम पर गर्व करता है। वह एक मिल में काम करता है, लेकिन जब उसके मालिक को काम के बाहर उसका व्यवहार पसंद नहीं आता तो वह मिल छोड़ देता है। फिर पुष्पा जंगल में लाल चंदन काटने जाता है और वह लाल चंदन की तस्करी में ऊपर उठते हुए कई दुश्मन बना लेता है। हालांकि, जब पुलिस उसके अवैध कारोबार को बंद करने का प्रयास करती है तो हिंसा भड़क जाती है जिससे काफी खून खराबा होता है।

अब देखना यह है कि पुष्पा 2 दर्शकों के लिए क्या लेकर आने वाली है। आगामी फिल्म का टीज़र तो रिलीज़ हो चुका है लेकिन अब तक ट्रेलर के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। नए अपडेट्स के लिए डिजिट हिन्दी के साथ जुड़े रहें।

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :