31 दिसंबर से 49 डिवाइसेज खो देंगे व्हाट्सएप सपोर्ट! क्या आपका फोन भी है इनमें से एक?

Updated on 28-Dec-2022
HIGHLIGHTS

31 दिसंबर से 49 डिवाइसेज में व्हाट्सएप सपोर्ट बंद होने वाला है।

इन डिवाइसेज की एक लिस्ट यहाँ दी गई है।

अगर इस लिस्ट में आपके डिवाइस का नाम भी है तो व्हाट्सएप सेवा जारी रखने के लिए आपको एक नए डिवाइस में अपग्रेड करना होगा।

व्हाट्सएप आजकल का सबसे लीडिंग मेसेजिंग ऐप बन चुका है जिसका उपयोग जनता द्वारा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बदलती हुई टेक्नोलॉजी के साथ बने रहने के लिए कंपनी व्हाट्सएप को लगातार अपडेट करती रहती है। एक समय ऐसा आता है जब ऐप पुराने वर्जंस को सपोर्ट करना बंद कर देता है। यही वजह है कि कुछ ऐप्स हर साल व्हाट्सएप को सपोर्ट करना पूरी तरह से बंद कर देते हैं। 

उदाहरण देखें तो, iOS 10 और 11 पर चलने वाले आईफोंस में व्हाट्सएप सपोर्ट बिल्कुल बंद हो चुका है क्योंकि 24 अक्टूबर तक ये काफी पुराने हो चुके थे। 49 डिवाइसेज की एक लिस्ट तैयार की गई है जो 31 दिसंबर से व्हाट्सएप को सपोर्ट करना बंद कर देंगे। 

31 दिसंबर से व्हाट्सएप सपोर्ट खोने वाले डिवाइसेज की लिस्ट

iPhone 5

iPhone 5c

Archos 53 Platinum 

Grand S Flex ZTE 

Grand X Quad V987 ZTE 

HTC Desire 500 

Huawei Ascend D 

Huawei Ascend D1 

Huawei Ascend D2 

Huawei Ascend G740 

Huawei Ascend Mate 

Huawei Ascend P1 

Quad XL 

Lenovo A820 

LG Enact 

LG Lucid 2 

LG Optimus 4X HD 

LG Optimus F3 

LG Optimus F3Q 

LG Optimus F5 

LG Optimus F6 

LG Optimus F7 

LG Optimus L2 II 

LG Optimus L3 II 

LG Optimus L3 II Dual 

LG Optimus L4 II 

LG Optimus L4 II Dual 

LG Optimus L5 

LG Optimus L5 Dual 

LG Optimus L5 II 

LG Optimus L7 

LG Optimus L7 II 

LG Optimus L7 II Dual 

LG Optimus Nitro HD 

Memo ZTE V956 

Samsung Galaxy Ace 2 

Samsung Galaxy Core 

Samsung Galaxy S2 

Samsung Galaxy S3 mini 

Samsung Galaxy Trend II 

Samsung Galaxy Trend Lite 

Samsung Galaxy Xcover 2 

Sony Xperia Arc S 

Sony Xperia miro 

Sony Xperia Neo L 

Wiko Cink Five 

Wiko Darknight ZT 

अगर आप इनमें से किसी भी डिवाइस का उपयोग कर रहे हैं और व्हाट्सएप का उपयोग आगे भी जारी रखना चाहते हैं तो, आपको एक ऐसे नए फोन या डिवाइस में अपग्रेड करना होगा जिनमें व्हाट्सएप सपोर्ट करता हो।

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :