WhatsApp पर अब सीधे ग्रुप में बना सकते हैं इवेंट, यहाँ देखें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

Updated on 28-Jun-2024
HIGHLIGHTS

WhatsApp ने एक नया फीचर पेश किया है जो यूजर्स को सीधे उनके ग्रुप चैट्स से ही इवेंट्स बनाने की अनुमति देता है।

इस फीचर को प्लानिंग प्रोसेस को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

इस आर्टिकल में मैं आपको बताने वाली हूँ कि आप कैसे व्हाट्सएप ग्रुप्स में इवेंट्स क्रिएट और एडिट कर सकते हैं।

तेजी से विकसित होती हुई डिजिटल दुनिया में कम्यूनिकेशन टूल्स के चलते दोस्तों, परिवार और सहकर्मियों से जुड़े रहना उतना आसान कभी नहीं रहा जितना आज है। ऐसे में WhatsApp इंस्टेंट मेसेजिंग, वॉइस और वीडियो कॉल्स के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले प्लेटफॉर्म के तौर पर उभरा है। ज्यादा ऑर्गनाइजेशनल फीचर्स की जरूरत को पहचानते हुए व्हाट्सएप ने एक नया फीचर पेश किया है जो यूजर्स को सीधे उनके ग्रुप चैट्स से ही इवेंट्स बनाने की अनुमति देता है। इस फीचर को प्लानिंग प्रोसेस को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है, जो मीटिंग्स को ऑर्गनाइज़ करने को साधारण और कुशल बनाता है, चाहे वह दोस्तों के साथ एक आम मीटअप हो, फैमिली रीयूनियन हो या फिर प्रोफेशनल मीटिंग हो।

इस आर्टिकल में मैं आपको बताने वाली हूँ कि आप कैसे व्हाट्सएप ग्रुप्स में इवेंट्स क्रिएट और एडिट कर सकते हैं।

WhatsApp ग्रुप में इवेंट कैसे बनाएं?

  1. अपने मोबाइल डिवाइस पर व्हाट्सएप खोलें।
  2. एक ग्रुप चैट खोलें। फिर एंड्रॉइड के लिए अटैचमेंट आइकन पर टैप करें। इसी बीच, iOS के लिए प्लस आइकन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद Event पर टैप करें।
  4. इवेंट का नाम, तारीख और समय डालें।
  5. साथ ही आप इवेंट डिस्क्रिप्शन, लोकेशन या कॉल लिंक भी ऐड कर सकते हैं।
  • इवेंट डिस्क्रिप्शंस 2048 कैरेक्टर्स तक के हो सकते हैं।
  • कॉल लिंक्स को 1 साल तक अड्वान्स में ऐड किया जा सकता है।
  • डिस्क्रिप्शन में आप दूसरे प्लेटफॉर्म्स के लिंक्स भी ऐड कर सकते हैं।

6.आखिर में सेंड आइकन या फिर सेव ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

WhatsApp ग्रुप इवेंट को कैसे एडिट करें?

  1. ग्रुप चैट खोलें और फिर ग्रुप के नाम पर टैप करें।
  2. Events पर टैप करें और जिस इवेंट को आप एडिट करना चाहते हैं उसे चुने।
  3. एडिट इवेंट को सिलेक्ट करें।
  4. अब आप इसमें बदलाव कर सकते हैं।
  • बदलाव करने के लिए इवेंट का नाम, तारीख और समय, लोकेशन और डिस्क्रिप्शन एडिट करें।
  • इसके बाद बदलावों को सेव करने के लिए सेव या शेयर आइकन पर टैप करें।
  • इवेंट को कैंसल करने के लिए Cancel event पर टैप करें और फिर येस पर क्लिक कर दें।

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • इवेंट्स को एक समय पर एक ही ग्रुप मेम्बर होस्ट कर सकता है। वर्तमान में को-होस्ट रखना संभव नहीं है।
  • जब आप एक इवेंट क्रिएट करेंगे, तो इवेंट को ग्रुप चैट में शेयर किया जाएगा। मेम्बर्स इवेंट की डिटेल्स को देखने और जवाब देने के लिए मेसेज पर टैप कर सकते हैं।
  • जो लोग ग्रुप में इवेंट में नहीं हैं आप उन्हें इनवाइट नहीं कर सकते।
  • इसके अलावा आप इवेंट को किसी दूसरे चैट पर फॉरवर्ड भी नहीं कर सकते।
  • केवल इवेंट को बनाने वाले ही उसे एडिट और कैंसल कर सकते हैं।
  • जिन ग्रुप मेम्बर्स का जवाब Going to the event होगा उन्हें तब एक नोटिफिकेशन प्राप्त होगा जब आप इवेंट में बदलाव करेंगे।
  • ग्रुप चैट में भी आपके एडिट का नोटिफिकेशन जाएगा।
Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :