WhatsApp Multi Device Support: 4-4 डिवाइस पर चकाचक चलेगा व्हाट्सएप, बस कर लें ये काम

WhatsApp Multi Device Support: 4-4 डिवाइस पर चकाचक चलेगा व्हाट्सएप, बस कर लें ये काम

WhatsApp ने बाज़ार में कदम रखने के दिन से ही खुद को अपडेट करना शुरू कर दिया है। इस मैसेजिंग एप्लीकेशन की सबसे आकर्षक बात यह है कि यह हर बार नए फीचर पेश करता है, ये फीचर यूजर्स की छोटी छोटी समस्याओं को दूर करने के लिए पेश किए जाते हैं। 2024 में, WhatsApp ने यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कुछ प्रमुख फीचर पेश किए हैं।

2024 में व्हाट्सएप पर आए हैं कुछ महत्त्वपूर्ण अपडेट

इन नए अपडेट में मल्टीपल अकाउंट सपोर्ट, मल्टी-डिवाइस सपोर्ट, पिन किए गए मैसेज, लॉक स्क्रीन से रिप्लाई, पोल और क्विज़, स्क्रीन शेयर और कई अन्य शामिल हैं। आज हम आपको व्हाट्सएप के उस फीचर के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे, यहाँ हम आपको मल्टी-डिवाइस सपोर्ट के बारे में बताने वाले हैं। इस फीचर की मदद से आप एक ही समय में एक ही अकाउंट को अलग अलग 4 डिवाइस पर चला सकते हैं। आइए जानते है कि इसके लिए आपको क्या करना होगा।

मल्टी-डिवाइस सपोर्ट क्या है?

इस फीचर की मदद से आप एक ही समय में एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को अलग अलग कई डिवाइस पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह उस समय ज्यादा उपयोगी हो जाता है, जब व्यक्ति अपने व्हाट्सएप को अलग अलग कई डिवाइस पर इस्तेमाल करना चाहता है। अगर आप ऐसा चाहते हैं तो व्हाट्सएप का यह फीचर आपको बेहद पसंद आने वाला है।

आइए अब जानते हैं कि आखिर इस फीचर को कैसे आप अपने फोन पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फीचर की मदद से आप एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को कई अलग अलग फोन्स पर चला सकते हैं। हालांकि, व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल आप जैसे कर रहे थे, वैसा ही करते रहने वाले हैं।

मल्टी-डिवाइस सपोर्ट कैसे सेट करें?

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि वेब के ज़रिए अपने लैपटॉप से WhatsApp को लिंक करना कोई नई बात नहीं है। आपको बस अपने प्राइमरी फ़ोन से QR कोड को स्कैन करना होता है, जिसके बाद आपके फोन की सभी चैट आपको व्हाट्सएप वेब पर नजर आना शुरू हो जाती हैं।

हालाँकि, सबसे बड़ी समस्या उस समय उत्पन्न हो रही थी, जब आपने प्राइमेरी अकाउंट को अलग अलग फोन पर एक्सेस कर रहे थे। ऐसा करना कुछ समय पहले तक वर्जित था, हालांकि अब मल्टी-डिवाइस फीचर की मदद से ऐसा करना बेहद ही आसान हो गया है, इसका मतलब है कि आप अपने प्राइमेरी व्हाट्सएप अकाउंट को अलग अलग स्मार्टफोन पर इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको अपने दूसरे फोन पर कंपेनियन मोड चालू करना होगा, इसके लिए आपको इस फोन में भी व्हाट्सएप को डाउनलोड करना होगा।

  • व्हाट्सएप को दूसरे फोन में डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद आपको इंस्टॉलेशन और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होना होगा।
  • अब आपको स्क्रीन के ऊपरी-दाएँ कोने में तीन डॉट्स नजर आने वाले हैं, उसपर क्लिक करने के बाद आपसे आपका वर्तमान नंबर पूछा जाने वाला है।
  • इन तीन डॉट्स पर क्लिक करने पर, एक ड्रॉप-डाउन खुलेगा, जिसमें आपको इस फ़ोन को कंपेनियन डिवाइस के तौर पर लिंक करने का विकल्प मिलेगा।
  • इस विकल्प को चुनने के बाद अगली स्क्रीन पर आपको QR कोड स्कैन करने के लिए कहा जाएगा। इस कोड को स्कैन करते ही आपका प्राइमेरी फोन और सेकन्डेरी फोन व्हाट्सएप को एक साथ चलाना शुरू कर देने वाला है।
  • इसी प्रक्रिया को तीसरे और चौथे फोन पर अपनाकर आप बड़ी आसानी से एक ही अकाउंट को कई फोन्स पर एक साथ चला सकते हैं।

कंपेनियन मोड की सीमाएँ

यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि कंपेनियन मोड की कुछ सीमाएँ भी हैं। कंपेनियन फ़ोन पर लाइव लोकेशन और स्टेटस जोड़ने की सुविधा नहीं है। यदि आप अपने प्राथमिक फ़ोन का उपयोग 14 दिनों से अधिक समय तक नहीं करते हैं, तो इस मोड पर चले रहे बाकी फोन्स से व्हाट्सएप अपने आप ही लोगआउट हो जाने वाला है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo