WhatsApp beta android 2.9.213: यहाँ जानिये अभी क्यों अपडेट नहीं करना चाहिए ऐप

Updated on 02-Aug-2019

व्हाट्सऐप के नए अपडेट की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि यह नया एंड्राइड वर्जन 2.19.283 के रूप में सामने आया था, हालाँकि इसमें कुछ समस्या थी। आपको बता देते हैं कि इस अपडेट में इस इशू की जानकारी WABetainfo के माध्यम से सामने आई है। यह इशू इस वेबसाइट पर एक स्टीकर के माध्यम से सामने आया है, जो आपको चैट थ्रेड में देखने को नहीं मिलने वाला है। इस ट्विट को आप यहाँ देख सकते हैं। 

https://twitter.com/WABetaInfo/status/1157062231810613248?ref_src=twsrc%5Etfw

इस अपडेट का साइज़ 34.70MB है, इसे आप एंड्राइड 4.0 और उसके ऊपर के एंड्राइड के सभी वर्जनों पर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इस अपडेट में आपको कई नए फीचर्स भी मिल रहे हैं, जिनके बारे में हूँ नीचे चर्चा करने वाले हैं। और आपको इस बारे में भी बताने वाले है कि आखिर आपको इस समय इस अपडेट को अपने फोन में डाउनलोड क्यों नहीं करना चाहिए।

व्हाट्सऐप के नए फीचर्स

आपको बता देते हैं कि व्हाट्सऐप को एक अन्य अपडेट में कुछ नया भी मिला है। जैसे ही आप जानते हैं कि कुछ समय से चर्चा में मल्टी-प्लेटफार्म सपोर्ट चल रहा था, यह फीचर भी अब आपको व्हाट्सऐप में मिला है। इसके अलावा iPhone यूजर्स के लिए एक नया अपडेट भी जारी कर दिया गया है, इस अपडेट को iOS 2.19.80.16 बीटा अपडेट के तौर पर जारी किया गया है। 

इस फीचर के माध्यम से यूजर्स एक ही व्हाट्सऐप अकाउंट को कई अलग अलग या दो अलग अलग डिवाइस पर चला सकते हैं। इसके माध्यम से इस अपडेट में आपको 3D टच का इस्तेमाल करके सेव प्रोफाइल फोटो एबिलिटी को हबी रिमूव कर दिया गया है। इसके अलावा क्विक मीडिया एडिट शॉर्टकट और पिन अलर्ट फीचर को भी हटा दिया गया है। 

यहाँ आपको बता देते हैं कि इन सब ही फीचर्स को अभी के लिए बीटा टेस्टिंग के लिए इनेबल कर दिया गया है। इन सा भी फीचर्स को आप आने वाले समय में व्हाट्सऐप पर एक स्टेबल अपडेट के तौर पर देखने वले हैं। और एंड्राइड नहीं बल्कि iOS के यूजर्स इन सब ही फीचर्स को इस्तेमाल करने वाले पहले यूजर्स होंगे। 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :