TikTok यूज़र्स के लिए लाया नया सेफ्टी फीचर

Updated on 19-Jun-2019
HIGHLIGHTS

TikTok को मिला नया अपडेट

डिवाइस मैनेजमेंट फीचर रखेगा अकाउंट सुरक्षित

TikTok से जुड़ी कई कई ख़बरें अक्सर इन्टरनेट पर आती रहती हैं लेकिन यह ऐप अक्सर ग़लत कारणों से ही ख़बरों में रहता है। हालांकि, इस बार कारण अलग है, दरअसल सोमवार को कम्पनी ने भारतीय यूज़र्स के लिए डिवाइस मैनेजमेंट फीचर की घोषणा की है। डिवाइस मैनेजमेंट एक सेफ्टी फीचर है जो यूज़र्स को उनके अकाउंट पर पूरा कण्ट्रोल देता है। इस समय टिकटोक पर 200 मिलियन से अधिक भारतीय यूज़र्स हैं।

कम्पनी ने बताया कि, यह नया सेफ्टी फीचर टिकटोक के चल रहे सेफ्टी मुहीम का हिस्सा है। नया डिवाइस मैनेजमेंट फीचर पहले से बेहतर सेफ्टी मुहैया कराएगा। नए डिवाइस मैनेजमेंट फीचर के ज़रिए यूज़र्स टिकटोक ऐप में से अन्य डिवाइसेज़ में लॉग इन अपने अकाउंट को रिमूव कर सकते हैं या सेशन एंड कर सकते हैं, जिससे अकाउंट को सुरक्षित रखा जा सके। 

डिवाइस मैनेजमेंट से पहले TikTok अन्य कई सेफ्टी फीचर्स पेश कर चुका है। इस समय ऐप में कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं जिसमें ऐज गेट, रिस्ट्रिक्टेड मोड, स्क्रीन टाइम मैनेजमेंट, कमेंट्स फ़िल्टर और सेफ्टी सेंटर मौजूद है। TikTok के अनुसार, यूज़र्स इन फीचर का उपयोग कर के अपने क्रिएटिव काम को विडियोज़ में सुरक्षित तरीके से पेश कर सकते हैं।

इसके अलावा, भारतीय यूज़र्स को सुनिश्चित करने के लिए TikTok ने एक हिंदी और अंग्रेज़ी में विडियो शिक्षात्मक विडियोज़ तैयार किए हैं। TikTok ने विडियो में यूज़र्स को समझाया है कि किस तरह ये सेफ्टी फीचर्स काम करते हैं। 

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :