Reliance JioGroupTalk Mobile App हुआ लॉन्च, Jio यूजर्स के लिए बढ़िया खबर

Updated on 24-Feb-2019
HIGHLIGHTS

ऐप की दुनिया में या ऐसा भी कह सकते हैं कि एप्स के पोर्टफोलियो में जियो की ओर से एक नए ऐप को लॉन्च कर दिया गया है। इस ऐप की मदद से आप एक ही समय में लगभग 10 लोगों को अपनी वॉयस कॉल से जोड़ सकते हैं।

हम सभी जानते हैं कि लगभग 2 साल पहले ही रिलायंस ने टेलीकॉम जगत में अपने जियो के माध्यम से एंट्री की थी, और इसके बाद से भारतीय टेलीकॉम बाजार में मानों डाटा युद्ध ही छिड़ गया था। उस दिन के बाद से जियो मात्र तरक्की ही कर रहा है। और निरंतर आगे बढ़ता जा रहा है। कई बार कंपनी ने अपने कई नए प्लान्स को लॉन्च करने के साथ ही कई प्लान्स में बदलाव किये हैं, और इसी कारण जियो ने सभी अन्य टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर भी दी है। 

हालाँकि एक नया पैंतरा खेलते हुए अब कंपनी की ओर से एक नए ऐप को लॉन्च कर दिया है, ऐसा भी कहा जा सकता है कि रिलायंस जियो की ओर से ऐप पोर्टफोलियो में अपने एक नए ऐप को जोड़ दिया है। यह ऐप रिलायंस JioGroupTalk नाम दिया गया है। जैसा कि इसके नाम से ही पता चल रहा है, यह एक ग्रुप कांफ्रेंस कॉल्स वाला ऐप है। इस ऐप के माध्यम से आप एक साथ 10 लोगों को एक वॉयस कॉल में जोड़ सकते हैं।

HD Voice Calling Facility भी कर रहा प्रदान

इस ऐप को गूगल प्लेस्टोर पर JioGroupTalk के नाम से देखा जा सकता है। हालाँकि आपको यह बता देते हैं कि यह ऐप एक्सक्लूसिव तौर पर जियो यूजर्स के लिए ही लॉन्च किया गया है। हालाँकि अभी तक यह मल्टी एम्प्लोयी ट्रायल पर ही है। हालाँकि कुछ ही दिनों के भीतर ऐसा माना जा रहा है कि यह सभी अन्य कॉमन यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होने वाला है। रिलायंस जियो की ओर से ऐसा सामने आया है कि इस ऐप के माध्यम से लगभग 10 लोगों को एक साथ वॉयस कॉल पर जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा यह ऐप HD वॉयस कॉलिंग को भी सपोर्ट करता है, इसके माध्यम से आपको एक बढ़िया एक्सीलेंट वॉयस क्वालिटी मिलती है। 

कैसे इस्तेमाल करें Reliance JioGroupTalk

अगर आप इस ऐप को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप इसे गूगल प्ले स्टोर से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं, इसके बाद आपको अपने जियो नंबर से इस ऐप पर साइन इन करना होगा। इसके बाद आपको एक OTP मिलने वाला है, जो आपको आपके Jio नंबर पर आने वाला है। इस OTP का इस्तेमाल आपको लॉग इन करने के लिए करना होगा। हालाँकि आपको यह भी बता देते हैं कि यह ऐप अभी तक अंडर ट्रायल है, लेकिन आने वाले समय में आपको बता देते हैं कि यह सभी अन्य यूजर्स के लिए भी उपलब्ध हो जाने वाला है, अभी यह मात्र जियो के एम्प्लोयीयों के लिए ही उपलब्ध है। इसमें साइन करने के लिए भी आपको जियो नंबर की ही आवश्यकता है। 

हालाँकि अगर आप चाहते हैं कि यह ऐप सही प्रकार से काम करे तो आपको इस बात को सुनिश्चित कर लेना होगा कि आपके पास एक जियो सिम हो, इसके अलावा आपके पास VoLTE सपोर्ट होना चाहिए और आपका इंटरनेट कनेक्शन सही प्रकार से काम करना चाहिए। अगर यह सब आपने सही प्रकार से चेक कर लिया है तो आप बड़ी आसानी से इस ऐप को इसके बाद इस्तेमाल कर सकते हैं। 

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

वाया:

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :