रिलायंस जियो और म्यूज़िक स्ट्रीमिंग सर्विस Saavn के बीच हुई साझेदारी के बाद लॉन्च हुआ JioSaavn ऐप

Updated on 04-Dec-2018
HIGHLIGHTS

इस साल की शुरुआत में ही रिलायंस जियो ने Saavn के साथ साझेदारी की जानकारी दी थी।

नई म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस JioSaavn लॉन्च हो चुकी है। मुकेश अंबानी ने इस साल की शुरुआत में ही JioMusic की Saavn के साथ साझेदारी की जानकारी दी थी और अब यह जानकारी पूति हो चुकी है। इस साझेदारी के बाद म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप Saavn अब JioSaavn म्यूजिक एंड रेडियो हो गया है।

अभी iOS प्लेटफार्म पर ऐप को नए नाम के साथ उपलब्ध है। साझेदारी के बाद जियो म्यूजिक और सावन इसे एक नए आइकॉन के साथ लाए हैं लेकिन रिलायंस जियो ने डिज़ाइन एलिमेंट और कंटेंट लाइब्रेरी में कोई बदलाव नहीं किए हैं। 

ऐसा हो सकता है कि आने वाले हफ़्तों में जियो म्यूजिक और सावन ऐप को ऐप स्टोर और प्ले स्टोर से हटा दिया जाए। लॉन्च के हिस्से के रूप में सभी जियो यूज़र्स को 90 दिनों के लिए JioSaavn Pro का फ्री एक्सेस मिलेगा जो कि ऐप का प्रीमियम वर्ज़न है। ऐप में कोई अधिक बदलाव नहीं किए गए हैं लेकिन जियो यूज़र्स को अब बेहतर म्यूज़िक स्ट्रीमिंग सर्विस का लाभ मिलेगा।

iOS पर JioSaavn म्यूजिक ऐप के चेंजलॉग से जानकारी मिलती है कि ऐप सभी जियो यूज़र्स के लिए फ्री रहेगा। जियो म्यूजिक से डाउनलोड की हुई प्लेलिस्ट को नए ऐप पर भी एक्सेस किया जा सकता है। सभी जियो प्रीपेड और पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स को 90 दिनों के लिए सावन प्रो की मेम्बरशिप भी मिल रही है। अगर आप iOS पर Saavn ऐप उपयोग करते हैं तो आपको यह समान लुक देगा और समान अनुभव दिलाएगा केवल ब्रांडिंग में आप अंतर देख पाएंगे। ऐप का फाइल साइज़ 79MB है और यह आईफोन, आईपैड या iOS 8.0 या उससे अधिक सॉफ्टवेयर पर चल रहे आईपोड के साथ काम करेगा।

एंड्राइड पर नया ऐप रिफ्लेक्टेड नहीं हुआ है और गूगल प्ले स्टोर पर सावन और जियोसावन दोनों ही ऐप्स उपलब्ध हैं। आने वाले दिनों में JioSaavn ऐप पिछले Saavn ऐप को फेज़ आउट कर सकता है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :