Instagram ने भारत में लाइट ऐप को किया लॉन्च, मुख्य ऐप जैसे फीचर ही पेश करेगा ऐप

Instagram ने भारत में लाइट ऐप को किया लॉन्च, मुख्य ऐप जैसे फीचर ही पेश करेगा ऐप
HIGHLIGHTS

Instagram ने लाइट ऐप को किया भारत में लॉन्च

2MB से भी कम साइज़ में आया है ऐप

Instagram Lite ऐप लो-एंड स्पेक्स वाले फोन के लिए आएगा काम

Instagram ने आज भारत में Instagram Lite ऐप को लॉन्च कर दिया है। इंस्टाग्राम के हैड ऑफ प्रॉडक्ट Vishal Shah ने इसकी घोषणा की थी। Instagram Lite का साइज़ 2MB से भी कम है और जैसा कि नाम से पता चलता है यह ऐप का लाइट वर्जन है जिसे लो-एंड स्पेसिफिकेशन वाले फोंस में इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध किया गया है। Instagram Lite का iOS वर्जन उपलब्ध नहीं है।

Instagram Lite मैक्सिको में 2018 में पहली दफा लॉन्च हुआ था। इसके बाद इसे केन्या, पेरू और फिलीपींस में पेश किया गया था। इस साल की शुरुआत में मई में Instagram Lite को गूगल प्ले स्टोर से रिमूव कर दिया गया था।

Instagram Lite का नया वर्जन बेहतर स्पीड, परफॉर्मेंस, रिस्पोंसिवनेस के साथ आया है। यह ऐप भी मुख्य ऐप की तरह ही काम करता है लेकिन यह रील्स, शॉपिंग और IGTV जैसे फीचर्स के साथ नहीं आता है। Instagram Lite बंगला, गुजराती, हिन्दी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगू में उपलब्ध है।

Instagram Lite भारत में कंपनी के हाल ही में आए एफर्ट्स में नए फीचर्स और प्रोडक्टस शामिल हैं।

Shah ने बताया कि भारत ऐसा पहला देश है जहां इंस्टाग्राम रील्स को आधिकारिक तौर पर सबसे पहले लॉन्च किया गया। डेडिकेटेड रील्स टैब को भारत में सबसे पहले लॉन्च किया गया और नया इंस्टाग्राम लाइव रूम को हाल ही में यहां पेश किया गया है। इंस्टाग्राम ने दो अन्य लोगों को इंस्टाग्राम लाइव में जोड़ने का सपोर्ट शामिल किया है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo