कैसे अपने PC पर इस्तेमाल कर सकते हैं TikTok; जानिये सबसे आसान बिंदु

कैसे अपने PC पर इस्तेमाल कर सकते हैं TikTok; जानिये सबसे आसान बिंदु

इस समय सोशल मीडिया ऐप TikTok का दबदबा बढ़ता ही जा रहा है, आपको बता देते है कि इस म्यूजिक शोर्ट विडियो ऐप ने दुनियाभर के बाजारों में सबसे बड़े सोशल मीडिया एप्स यानी इनस्टाग्राम और फेसबुक को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। आप इस ऐप के माध्यम से कुछ अलग ही तरह के शोर्ट विडियो बना सकते हैं, जो म्यूजिक के साथ आते हैं। इसके अलावा आप इन्हें उसी समय अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं। इस ऐप में आपको कई अलग अलग डिफरेंट ऑडियो क्लिप मिलती हैं, जो डांस, मूवी सीन, परफॉरमेंस, फ्रीस्टाइल और अन्य बहुत सी विधाओं से जुड़ी हैं। 

हालाँकि अगर आप इस ऐप का इस्तेमाल स्मार्टफोन के अलावा अपने PC पर करते हैं तो आपको बता देते हैं कि आप इसका एक अलग ही लाभ उठा सकते हैं। इसका एक्सपीरियंस काफी बढ़ जाने वाला है, अगर आप इसे PC पर इस्तेमाल करते हैं। ऐसा हम इसलिए भी कह रहे हैं क्योंकि बड़ी स्क्रीन पर इस ऐप का एक्सपीरियंस भी कुछ अलग ही होगा। हालाँकि आप हम आपको यही बताने वाले हैं कि आखिर आप अपने PC पर इस सोशल मीडिया ऐप का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। आपको बता देते हैं कि इसके कई तरीके हैं जिनके माध्यम से आप ऐसा कर सकते हैं। लेकिन ऐसा करने से पहले आपको यह भी बता देते हैं कि आपको इसके लिए कुछ अन्य थर्ड पार्टी एप्स या सॉफ्टवेयर आदि की जरूरत हो सकती है। आइये अब जानते हैं कि आप कैसे इस ऐप का इस्तेमाल अपने PC पर कर सकते हैं। 

कैसे PC पर इस्तेमाल करें TikTok?

अगर आप अपने PC पर इस सोशल मीडिया ऐप यानी TikTok का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको बता देते हैं कि इसके लिए आपको APowerMirror, या APowerManager की जरूरत हो सकती है। आइये अब जानते हैं कि आखिर आप ऐसा कैसे कर सकते हैं। 

APowerMirror App

अगर हम इस ऐप की चर्चा करें तो यह एक स्क्रीन मिररिंग ऐप है, जिसकी मदद से आप अपने एंड्राइड स्मार्टफोन या iOS स्मार्टफोन को एक बड़ी मिरर स्क्रीन की तरह अपने PC पर कनेक्ट करके इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके माध्यम से आप अपने PC पर अन्य कई एप्स यानी TikTok के अलावा, आप इस ऐप की मदद से फसबूक, मैसेंजर, व्हाट्सऐप और आने कई एप्स को चला सकते हैं। ऐसा ही कुछ हम Bluestacks के माध्यम से भी कर सकते हैं, और ऐसा ही कुछ हम इस ऐप की मदद से भी कर सकते हैं। आपको बता देते हैं कि आप Mac पर भी इसी प्रकार TikTok का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको बताने वाले है कि आखिर आप कैसे अपने PC पर इस ऐप का आनंद ले सकते हैं। हालाँकि इसके पहले आपको अपने PC पर इस ऐप यानी APowerMirror को डाउनलोड और इनस्टॉल करना होगा। इसके बाद आप अपने PC पर TikTok का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

  • ऐप को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से इनस्टॉल करें
  • इसके बाद USB Debugging को अपने एंड्राइड स्मार्टफोन पर इनेबल करें, इसके बाद आपको एक USB केबल की मदद से अपने स्मार्टफोन और PC को एक दूसरे से कनेक्ट करना होगा, इसके बाद स्टार्ट नाउ का बटन दबाकर अआप अपने PC पर भी अपने फोन को मिरर कर सकते हैं। 
  • हालाँकि इसके अलावा आप अपने PC और फोन को वाई-फाई की मदद से भी कनेक्ट कर सकते हैं। आपको मात्र एक ही वाई-फाई नेटवर्क पर दोनों ही डिवाइस को कनेक्ट करना है, और आपको इसके बाद फोन स्क्रीन मिररिंग पर क्लिक करना है, और आपका फोन आपके PC पर नजर आना शुरू हो जाने वाला है। ऐसा ही कुछ आप इसी दूसरे ऐप की मदद से भी कर सकते हैं। 

कैसे लाइव जाएँ TikTok पर?

अगर आप TiTok पर लाइव जाना चाहते हैं, जैसे आप फेसबुक और इनस्टाग्राम पर जाते हैं तो इसके लिए आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना अतिआवश्यक है। आपको बता देते हैं कि आप इस ऐप के माध्यम से भी लाइव जा सकते हैं। आप दोनों ही एंड्राइड और iOS ऐप पर लाइव जा सकते हैं, इसकी आज़ादी आपको TikTok की ओर से मिल रही है। हालाँकि आपको इसके पहले इस बात को सुनिश्चित कर लेना होगा कि आप TikTok ऐप का सबसे लेटेस्ट वर्जन ही इस्तेमाल कर रहे हैं। 

  • सबसे पहले TikTok ऐप को ओपन करके आपको अपने अकाउंट में लॉग इन करना होगा। हालाँकि अगर आप पहले ही लॉग इन हैं तो आपको आगे बढ़ना है। 
  • इसके बाद आपको स्क्रीन के बॉटम पर एक बटन दिखाई दे रहा होगा, जो स्क्रीन के ठीक बीच में है, इसे आप + के निशान के तौर पर देख रहे हैं। इस बटन पर क्लिक करके आपको आगे बढ़ना होगा। 
  • जैसे ही एक नई विंडो ओपन हो जाती है, उसी समय आपको गो लाइव पर क्लिक करना होगा। यह आपको रिकॉर्डिंग बटन के ठीक साथ में ही नजर आने वाला है। 
  • इसके बाद आपको एक बढ़िया सा टाइटल यहाँ इस विडियो के लिए दर्ज करना है। ताकि लोग इस बारे में जान सकें कि आखिर आप क्या कर रहे हैं। 
  • हालाँकि आपको यहाँ कुछ शब्दों के इस्तेमाल से बचना ही ठीक रहने वाला है, जैसे आपको यहाँ duet, follow, fan, bff, drama queen, donation शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना है।
  • इसके बाद आपको Go Live बटन पर क्लिक करें, और आप लाइव जा चुके हैं। 

हालाँकि आपको इस बात का भी बड़ा ख्याल रखना होगा कि टिकटोक पर आपके लिए 1000 सब्सक्राइबर्स होने जरुरी हैं, इसके बाद ही आप लाइव जाने के ऑप्शन को प्राप्त करने वाले हैं, अगर ऐसा नहीं हैं तो आप लाइव नहीं जा सकते हैं। इसका मतलब है कि आपको लाइव जाने से पहले इस बात भी अधिक ध्यान देना होगा कि आपके 1000 फैन्स तो होने ही चाहिए।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo