WhatsApp, Instagram और Facebook पर कैसे बंद करें नोटिफिकेशन

WhatsApp, Instagram और Facebook पर कैसे बंद करें नोटिफिकेशन
HIGHLIGHTS

कई बार ऐसा होता है कि आपके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स आपको इतना परेशान कर देते हैं कि आपको उन्हें बंद करने का मन करता है। अब आप सोचेंगे ऐसा क्यों?

हम बात कर रहे हैं इनपर आने वाले नोटिफिकेशन की, जो कभी कभी आपके सिर में दर्द कर देते हैं

हालाँकि आज हम आपको इन्हें बंद करने वाला तरीका बताने वाले हैं

अगर आप इस बारे में जानते है कि आप अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कैसे नोटिफिकेशन आदि बंद करते हैं तो सच मानिए आप एक चैम्प हैं। क्योंकि बहुत से लोग इस बारे में नहीं जानते हैं। कभी कभी ऐसा होता है कि आपको कई सोशल मंदी प्लेटफॉर्म्स पर बिना बात के नोटिफिकेशन इतना परेशान कर देते हैं कि आप इस प्लेटफार्म को छोड़ने का मन बना लेते हैं। कई बार आपको फेसबुक, व्हाट्सएप्प और इनस्टाग्राम पर कुछ ज्यादा ही परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि कई लोग इस बारे में जानते होंगे कि इस बेकार की चीज़ से बचने के लिए आपको इन प्लेटफॉर्म्स पर नोटिफिकेशन को बंद करना होता है। लेकिन बहुत से लोग इस बारे में नहीं जानते हैं। कई बार जिन चीजों की आपको जरूरत भी नहीं है, उसके लिए भी आपको नोटिफिकेशन आना शुरू हो जाता है। 

हालाँकि अगर आप इस चीज़ से परेशान हैं तो आपकी इस परेशानी को हम अभी दूर कर सकते हैं, आपको बता देते हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स यानी फेसबुक, व्हाट्सएप्प और इनस्टाग्राम पर नोटिफिकेशन को बंद करना बड़ा ही आसान सा काम है। इसके लिए आपको ज्यादा बोझा आदि ढोने की जरूरत नहीं है। इन नोटिफिकेशन को बंद करने के बाद आपको साफ़ तौर पर कुछ रिलैक्स तो मिलने ही वाला है। इसके बाद ज्यादा परेशान नहीं होने वाले हैं। 

WhatsApp नोटिफिकेशन कैसे बंद करें?

इसके लिए आपको व्हाट्सऐप की सेटिंग में जाना होगा, इसके बाद आपको नोटिफिकेशन में जाना होगा, इसके बाद आपको यहाँ काफी कुछ नजर आने वाला है, हालाँकि आपको इसमें कन्वर्सेशन टोन्स बॉक्स को अनचेक करना होगा। इसके बाद सभी ग्रुप की नोटिफिकेशन बंद हो जाने वाली है, हालाँकि आप अलग अलग ग्रुप को जाकर म्यूट भी कर सकते हैं, ऐसा आप एंड्राइड और iOS में भी कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इस बात का भी यहाँ ध्यान रखना हो कि वाइब्रेशन भी बंद है, अगर ऐसा नहीं है तो आपको बता देते हैं कि आपके फोन की बैटरी की खपत काफी ज्यादा होने वाली है। 

Facebook नोटिफिकेशन कैसे बंद करें?

अपने एंड्राइड डिवाइस में आपको फेसबुक एप्प को ओपन करना होगा, इसके बाद आपको तीन हॉरिजॉन्टल लाइन्स नजर आने वाली हैं। इसपर क्लिक करके आपको स्वाइप डाउन करना है और तब तक करते रहना है जब तक आपको नोटिफिकेशन सेटिंग ऑप्शन नहीं मिल जाता है। जैसे ही आपको यह मिलता है इसपर टैप करें, अब आपको वह सब नजर आने वाला है, जिसके द्वारा आपको नोटिफिकेशन आता है। 

यहाँ आपको नोटिफिकेशन की श्रेणी पर क्लिक करना है, अब आप जिसे भी बंद करना चाहते हैं, उसपर आपको क्लिक करना है, इसके बाद आपको बहार आकर सेव चेंजेस पर क्लिक करना है, यह जितना मैंने आपको बताया उस दौरान आपको लगा है, वैसा ही आपको इस प्रक्रिया को अपनाने में भी लगने वाला है। 

Instagram पर कैसे बन करें नोटिफिकेशन्स

अगर आपके दोस्त कुछ क्रेजी हैं और एक से ज्यादा और बहुत ज्यादा पोस्ट करते हैं जिनका नोटिफिकेशन आपको हर समय आता ही रहता है तो आपको बता देते हैं कि आपको सबसे पहले Instagram पर आने वाले नोटिफिकेशन को बंद करना चाहिए। इसके लिए आपको Instagram को ओपन करना होगा, इसके बाद आपको प्रोफाइल आइकॉन पर टैप करना होगा, इसके बाद आपको यहाँ भी तीन डॉट पर क्लिक करना होगा। 

यहाँ भी आपको उस समय तक ही स्वाइप डाउन करना है जब तक आपको सेटिंग न मिल जाए इसके बाद आपको यहाँ पुश नोटिफिकेशन ऑप्शन पर क्लिक करना है। यहाँ आपको एक लम्बी फेहरिस्त मिलने वाली है, जिसे आप डिसएबल कर सकते हैं। अब आपको इन तरीकों को अपनाकर कुछ समय के लिए तो नोटिफिकेशन आदि से छुटकारा मिल जाने वाला है।  

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo