WhatsApp को कैसे आपकी अपनी पसंद की भाषा में इस्तेमाल करें, देखें तरीका

WhatsApp को कैसे आपकी अपनी पसंद की भाषा में इस्तेमाल करें, देखें तरीका

हम जानते है कि आज दुनियाभर में WhatsApp को लगभग 500 मिलियन से भी ज्यादा यूजर्स के द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। हमने जो आंकड़ा आपको दिया है यह केवल भारत के व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स का ही है। यह एक बड़ा आंकड़ा है ऐसे में व्हाट्सएप की ओर से भी समय समय पर कई फीचर्स को इसमें जोड़कर यूजर्स अनुभव को बेहतर और सबसे यूनीक करने का भी प्रयास किया जाता रहा है।

एक दमदार फीचर व्हाट्सएप में पहले से ही शामिल है। इस फीचर की मदद से आप WhatsApp को अपनी पसंद की भाषा यानि रिजनल लैंग्वेज में भी इस्तेमाल कर सकते हैं, अगर आप अभी तक व्हाट्सएप को केवल अंग्रेजी में ही इस्तेमाल करते आए हैं तो आपको एक बार इस फीचर को भी अपनाकर देखना चाहिए। आज हम आपको यहाँ बताने वाले है कि आप कैसे व्हाट्सएप को अपनी पसंद की भाषा में इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • क्या आप अभी तक WhatsApp को केवल और केवल अंग्रेजी भाषा में ही इस्तेमाल करते आए हैं?
  • आपको जानकारी के लिए बता देते है कि आप व्हाट्सएप को अपनी पसंद की रिजनल भाषा में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • हालांकि इसके लिए आपको कुछ चरणों को फॉलो करना होता है, आइए इन चरणों पर एक नजर डालते हैं।

WhatsApp बहुत सी भाषाओं में पहले से ही उपलब्ध है!

शायद आप नहीं जानते है कि व्हाट्सएप पहले से ही iOS प्लेटफॉर्म पर लगभग 40 भाषाओं और एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर लगभग 60 भाषाओं में उपलब्ध है। भारत एक ऐसा देश या जगह है, जहां पर कई अलग अलग रिजनल भाषाएं भी हैं, इनमें अंग्रेजी के अलावा हिन्दी, बंगाली, तेलुगु, तमिल, गुजराती, कन्नड़ और अन्य कई शामिल हैं।

व्हाट्सएप पर अपनी पसंद की रिजनल लैंग्वेज सेट की जा सकती है!

यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि WhatsApp को आप अपनी पसंद की रिजनल भाषा में सेटअप कर सकते हैं। यहाँ आपको यह बात भी ध्यान रखनी है कि आपके भाषा को बदल देने से आपके कीबोर्ड की भाषा पर कोई असर नहीं होता है। इसे आप ऐसे भी समझ सकते है कि अगर आपने अपनी भाषा बदल ली है तो आपके कीबोर्ड की भाषा वही रहने वाली है। आप अपनी फोन सेटिंग में जाकर आसानी से भाषा को बदल सकते हैं। यहाँ नीचे आप जान सकते है कि आखिर कैसे आप अपने व्हाट्सएप पर अपनी पसंद की भाषा बदल सकते हैं। आइए जानते हैं।

  • iOS प्लेटफॉर्म पर 40 भाषाओं में व्हाट्सएप उपलब्ध है। iOS पर व्हाट्सएप को 40 भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर यह 60 भाषाओं के सपोर्ट के साथ आता है।
  • WhatsApp पर भाषा बदल देने से कीबोर्ड की भाषा नहीं बदलती है!

एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर कैसे चेंज करें व्हाट्सएप रिजनल लैंग्वेज?

  • इसके लिए सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन पर व्हाट्सएप ओपन करें।
  • अब आपको व्हाट्सएप की होम स्क्रीन पर टॉप राइट साइड पर तीन डॉटस दिखाई देने वाले हैं।
  • इस ऑप्शन यानि थ्री डॉटस पर क्लिक करें।
  • अब आपको सेटिंग में जाकर एप लैंग्वेज पर क्लिक करना है।
  • यहाँ आप अपनी पसंद की भाषा का चयन कर सकते हैं और इसे सेट कर सकते हैं।
whatsapp language change steps
how to change language on whatsapp
Whatsapp regional language change

आइए अब जानते है कि आखिर iOS Platform पर आपको लैंग्वेज चेंज करने के लिए क्या करना होगा, हम आपको इसके लिए यहाँ स्टेप बाय स्टेप सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

iPhones पर कैसे चेंज करें व्हाट्सएप की भाषा?

  • अगर आप iPhone का इस्तेमाल करते हैं और इसी पर आप व्हाट्सएप को भी इस्तेमाल करते हैं तो आपको भाषा को बदलने के लिए iPhone की सेटिंग में जाना होगा।
  • अब आपको “जनरल” पर जाना है, इसके बाद आपको “लैंग्वेज और रीजन” पर क्लिक करना है।
  • यहाँ अब आपको भाषा जोड़े यानि “Add Language” पर क्लिक करना है।
  • अब आप अपनी पसंद की भाषा का चयन कर सकते हैं।

इन स्टेप्स को फॉलो करके आप बड़ी ही आसानी से अपने एंड्रॉयड और iOS Phones की भाषा को बदल सकते हैं। इसके बाद जिस भाषा में आप व्हाट्सएप को इस्तेमाल करना चाहते हैं वही भाषा में आपको व्हाट्सएप नजर आने वाला है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo