Google Tez अब गूगल पे नाम से जाना जाएगा, कुछ फीचर्स भी होंगे नए

Updated on 29-Aug-2018
HIGHLIGHTS

इसके अलावा गूगल ने चार भारतीय बैंकों के साथ भी साझेदारी की है, ताकि इंस्टेंट और प्री-एप्रूव्ड लोन्स आपको मिल सके। कुछ नए फीचर्स को भी इसमें शामिल किया गया है, जैसे यूजर्स को एक बढ़िया एक्सपीरियंस देने के लिए गूगल पे के माध्यम से पेमेंट के लिए नुम्बरों में बढ़ोत्तरी आदि।

गूगल फॉर इंडिया 2018 के अंतर्गत गूगल ने इस बात की घोषणा की है कि अब गूगल TEZ को एक नए नाम यानी गूगल पे के नाम से जाना जाने वाला है। इसके अलावा गूगल ने चार भारतीय बैंकों के साथ भी साझेदारी की है, ताकि इंस्टेंट और प्री-एप्रूव्ड लोन्स आपको मिल सके। कुछ नए फीचर्स को भी इसमें शामिल किया गया है, जैसे यूजर्स को एक बढ़िया एक्सपीरियंस देने के लिए गूगल पे के माध्यम से पेमेंट के लिए नुम्बरों में बढ़ोत्तरी आदि। यह नया नाम 28 अगस्त से प्रभावी रूप से बदला हुआ माना जाएगा। 

इसके पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि गूगल अपने TEZ के नाम को बदलने की योजना बना रहा है। इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा था कि इसमें UPI पेमेंट भी शामिल कर दी जायेंगी लेकिन उस समय ऐसा नहीं हुआ था। 

अगर हम गूगल तेज़ की बात करें तो इसे सितम्बर 2017 में लॉन्च किया गया था, इसके अलावा इसके साथ लगभग हर महीने 22 मिलियन लोग जुड़ते हैं। इसमें लगभग 300,000 लोग कस्बों से हैं। और इस ऐप को गांवों में भी लगभग इतने ही लोग अपने इलेक्ट्रीशियन, बस राइड को बुक करने या डिनर के लिए बिल भरने के लिए इस्तेमाल करते हैं। 

इस डेवलपमेंट को आगे बढ़ाने के लिए गूगल ने चार भारतीय बैंकों के साथ साझेदारी भी की है, इसमें HDFC Bank, ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank, और Federal Bank आदि आते हैं। यह बैंक आपको इंस्टेंट, प्री-एप्रूव्ड लोन्स देने वाला है।  

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :