गूगल ने प्ले स्टोर पर विवादास्पद पार्लर ऐप को वापस करने की अनुमति दी

Updated on 04-Sep-2022
By
HIGHLIGHTS

जनवरी 2021 में अमेरिका में हुए कैपिटल दंगों और नीतियों का उल्लंघन होने पर ऐप को हटाने के बाद गूगल ने सोशल मीडिया ऐप पार्लर को अपने प्ले स्टोर पर वापस आने की अनुमति दी है।

अप्रैल में कंपनी ने नफरत फैलाने वाले भाषण का पता लगाने और मॉडरेट करने के लिए किए गए सुधारों के बाद एप्पल ने ऐप स्टोर में पार्लर की वापसी को मंजूरी दे दी।

जनवरी 2021 में अमेरिका में हुए कैपिटल दंगों और नीतियों का उल्लंघन होने पर ऐप को हटाने के बाद गूगल ने सोशल मीडिया ऐप पार्लर को अपने प्ले स्टोर पर वापस आने की अनुमति दी है। अप्रैल में कंपनी ने नफरत फैलाने वाले भाषण का पता लगाने और मॉडरेट करने के लिए किए गए सुधारों के बाद एप्पल ने ऐप स्टोर में पार्लर की वापसी को मंजूरी दे दी।

पार्लर के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी सैम लिपॉफ ने कहा कि "गूगल प्ले से दूर रहते हुए हमने अधिक सुविधा संपन्न और गतिशील उपयोगकर्ता अनुभव बनाने के लिए लगन से काम किया है।"

यह भी पढ़ें: Realme C30s फोन NBTC और EEC सर्टिफकेशन डाटाबेस पर आया नजर

लिपॉफ ने पोस्ट किया, "अब पार्लर में शामिल होने और गैर-पक्षपातपूर्ण मंच को फिर से खोजने का एक सही समय है, जहां हम लोगों को स्वतंत्र रूप से बोलने में सक्षम बनाते हैं।"

पार्लर, फेसबुक और ट्विटर के विकल्प के रूप में, जो खुद को मुक्त भाषण के लिए एक आश्रय स्थल के रूप में पेश करता है, जनवरी की शुरुआत में यूएस कैपिटल दंगों के बाद जनवरी की शुरुआत में प्रमुख तकनीकी प्लेटफॉर्मो से हटा दिया गया था।

पार्लर को एप्पल और गूगल के ऐप स्टोर साथ ही साथ अमेजन वेब सर्विसिस से हटा दिया गया था, जो कंपनी के प्रोडक्ट की मेजबानी कर रहा था।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रथ सोशल को भी बॉट एप्पल और गूगल के साथ इसी तरह के मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है और कंपनी अब इसे प्ले स्टोर पर वापस लाने के लिए 'गूगल के साथ अच्छे विश्वास में' काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' के शोरनर ने बाताया वो क्यों हुए सीरीज से बाहर

IANS

Indo-Asian News Service

Connect On :
By