Google Pay अब Nearby Spot से भारतीय यूज़र्स को देगा यह जानकारी

Updated on 16-Apr-2020
HIGHLIGHTS

बेंगलुरु में पहले ही उपलब्ध है Nearby Spot

जल्द जान पाएंगे अपने करीबी स्टोर्स की जानकारी

Google ने अपने भारतीय यूज़र्स के लिए नया फीचर Nearby Spot लॉन्च किया है जो लॉकडाउन में ऐसे नज़दीकी स्टोर्स की जानकारी देगा जो ज़रूरी सामान सेल कर रहे हैं। Nearby Spot बेंगलुरु में पहले ही लॉन्च कर दिया गया है। अब फीचर को अन्य शहरों जैसे हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई, पुणे और दिल्ली में भी पेश किया जाएगा।

गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि “लॉकडाउन और सोशल डिस्टेन्सिंग को बनाए रखने के लिए डिजिटल पेमेंट का उपयोग पहले से काफी अहम हो गया है। Google Pay COVID-19 के बारे में खास जानकारी के लिए अतिरिक्त फीचर भी ऑफर कर रहा है।”

Google Pay ने अपने प्लैटफॉर्म पर COVID-19 Spot जारी किया है। यह स्वास्थ्य मंत्रालय से महामारी के बारे में मिलने वाली सूचना का उपयोग करता है।

इसके अलावा, स्पॉट ऐप से गूगल पे यूज़र PM-CARES Fund, या अन्य NGO जैसे SEEDS, Give India, United Way और Charities Aid Foundation को डोनेशन भी दे सकता है। ये संस्थायें पर्सनल प्रोटेक्टिव ईक्विपमेंट (PPE) की खरीद पर काम कर रही हैं जो कि इस महामारी में फ्रंटलाइन पर लड़ रहे डॉक्टर्स के लिए होंगी।

इसके अलावा, गूगल सर्च, मैप्स, गूगल असिस्टेंट, यूट्यूब भी स्वास्थ्य मंत्रालय से प्राप्त हुई जानकारी से COVID-19 के बारे में सही जानकारी दिखाते हैं।

Google India ने अपने मैप में नया फीचर पेश किया है। सर्च जायंट ने अब देश में कोरोनावायरस से प्रभावित शहरों में नाईट शेल्टर्स और फूड शेल्टर्स के लिए अलग विकल्प दिया है। यह नया कदम भारत सरकार के साथ पेश किया गया है। गूगल मैप्स पर सर्च या गूगल अस्सीटेंट के ज़रिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे शेल्टर का पता लगाया जा सकता है।

Google का यह नया फीचर अभी 30 शहरों में उपलब्ध है। कंपनी जल्द ही लिस्ट में अन्य लोकेशन भी जोड़ सकता है। वर्तमान में यह फीचर केवल अंग्रेज़ी में उपलब्ध है लेकिन गूगल का दावा है कि जल्द ही फीचर को हिन्दी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में पेश किया जाएगा।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :