Digit.in

अब Gmail का इस्तेमाल होगा Fun और Easy, Emoji Reaction से कर सकेंगे Reply | Tech News

Highlights

गूगल ने घोषणा की है कि यह अपनी ईमेल सर्विस Gmail में इमोजी रिएक्शन रोल आउट कर रहा है।

इमोजी रिएक्शन के साथ यूजर्स Gmail में और भी तेज और क्रिएटिव रिस्पॉन्स पा सकते हैं।

इमोजी रिएक्शन को हटाने के लिए मेसेज के बॉटम पर नोटिफिकेशन में Undo को टैप करना होगा।

अब Gmail का इस्तेमाल होगा Fun और Easy, Emoji Reaction से कर सकेंगे Reply | Tech News

गूगल ने घोषणा की है कि यह अपनी ईमेल सर्विस Gmail में इमोजी रिएक्शन रोल आउट कर रहा है। इमोजी रिएक्शन के साथ यूजर्स Gmail में और भी तेज और क्रिएटिव रिस्पॉन्स पा सकते हैं। 

गूगल ने 9 अक्टूबर को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "मेसेजिंग ऐप्स में रिएक्ट करने का एक आसान और पसंद किया जाने वाला तरीका इमोजी हैं, खासकर जब आप एक जवाब टाइप करने के लिए सही शब्द न ढूंढ सकें या आपके पास अधिक समय न हो। और अब, Gmail आपके इनबॉक्स में फन लेकर आ रहा है।

यह ध्यान देना जरूरी है कि अगर कोई यूजर्स किसी और ईमेल क्लाइंट का इस्तेमाल कर रहा है, तो उन्हें अलग ईमेल्स के तौर पर इमोजी रिएक्शन मिलेंगे। 

Gmail Inbox में इमोजी रिएक्शन का इस्तेमाल कैसे करें?

1. Gmail ऐप खोलें। 

2. जिस मेसेज पर आप रिप्लाई करना चाहते हैं उसे खोलें। 

3. मेसेज के नीचे आपको एक स्माइली फेस आइकन नजर आएगा उस पर क्लिक करें। 

4. अब एक इमोजी मेन्यू नजर आएगा। जो इमोजी आप इस्तेमाल करना चाहते हैं उसे चुनें। 

5. अधिक इमोजी के लिए More पर क्लिक करें। 

6. जो इमोजी आप चुनेंगे वह ईमेल के नीचे दिखाई देगा। 

इन इमोजी रिएक्शंस को आप हटा भी सकते हैं। हालांकि, यह Gmail में आपकी "Undo Send" सेटिंग पर निर्भर करता है। इमोजी रिएक्शन भेजने के बाद उसे हटाने के लिए आपके पास 5 से 30 सेकंड तक का समय होगा।

इमोजी रिएक्शन को हटाने के लिए मेसेज के बॉटम पर नोटिफिकेशन में Undo को टैप करें। यह यह ध्यान देना जरूरी है कि आप अपने कंप्यूटर में केवल "Undo Send" के समय को बदल सकते हैं। 

यह नया फीचर कुछ सीमाओं के साथ आएगा। अगर आपके पास एक वर्क या स्कूल अकाउंट है तो आप उस पर रिएक्ट नहीं कर सकते। 

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles