Disney+ Hostar अब फ्री में दिखाएगा Asia Cup और Cricket World Cup 2023, JioCinema से होगी कड़ी टक्कर

Disney+ Hostar अब फ्री में दिखाएगा Asia Cup और Cricket World Cup 2023, JioCinema से होगी कड़ी टक्कर
HIGHLIGHTS

अब आप फ्री में Disney+ Hotstar पर सभी Asia Cup और Cricket World Cup 2023 के मैच देख सकते हैं।

अभी तक Disney+ Hotstar पैसे लेकर सभी क्रिकेट मैच का एक्सेस देता था, हालांकि यूजर बेस में बड़ी गिरावट के बाद ये बड़ा फैसला लिया गया है।

Disney+ Hotstar के इस कदम के बाद Reliance Jio और Hotstar आमने सामने खड़े हो जाने वाले हैं।

अपने सब्स्क्राइबर्स को फिर से अपने साथ जोड़ने के लिए Disney+ Hotstar ने एक बड़े ऑफर की घोषणा की है। प्लेटफॉर्म ने घोषणा की है कि आगामी Asia Cup 2023 और ICC Men’s Cricket World Cup को Mobile App पर फ्री में दिखाया जाने वाला है। हालांकि अगर अभी की बात करें तो JioCinema पर सभी Cricket Tournaments Free में Mobile App पर दिखा रही थी।

कब होने वाला है Asia Cup 2023 (When Will Asia Cup 2023 Held)

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2023: India-Pakistan का एशिया कप मैच देखने के लिए Perfect रहेंगे ये 5 स्मार्टफोन

जानकारी मिल रही है कि Asia Cup 2023 Pakistan और Sri Lanka में 30 अगस्त से होने वाला है यह प्रतियोगिता 17 सितंबर तक चलने वाली है। हालांकि इसके अलावा अगर हम ICC Men’s Cricket World Cup की बात करें तो यह India में 5 October से 15 November के बीच होने वाला है।

How to watch Asia cup for free on Disney+ Hotstar

Asia Cup 2023 इस समय चल रहा है, यह क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ा ईवेंट है। हालांकि Disney+ Hotstar की बड़ों घोषणा के बाद क्रिकेट फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। असल में Disney+ Hotstar Mobile App पर आप HD Quality में Asia Cup के सभी मैच फ्री में देख सकते हैं। इसके अलावा India Vs Pakistan के सुपर मैच को भी आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं। आइए अब जानते है कि आखिर आपको Disney+ hotstar Mobile App पर Free में Asia Cup 2023 और ICC Men’s Cricket World Cup के सभी मैच देखने हैं तो आपको क्या करना होगा।

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2023: केवल India-Pakistan ही नहीं, सभी Cricket Matches देखें बिल्कुल FREE, बस करना होगा ये काम

  • सबसे पहले आपको अपने Android या iOS फोन में Play Store या App Store से Disney+ Hotstar App को डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा।
  • अगर आपके फोन में पहले से Disney+ Hotstar का एक्सेस नहीं है तो आप ऐसा कर सकते हैं नहीं तो इसकी कोई जरूरत नहीं है।
  • अब अपने फोन में Disney+ Hotstar App को ओपन करें।
  • इस समय अगर मैच लाइव है तो आपको मात्र होम पेज पर नजर आ रहे बैनर पर क्लिक करना होगा।
  • हालांकि इसके पहले यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि आपने एप में लॉगिन कर रखा है।
  • आप मैचों को स्पोर्ट्स टैब में जाकर भी देख सकते हैं। यह टैब आपको ऐप के बॉटम में मिलने वाला है।

Disney+ Hotstar Plans for Asia Cup 2023

हालांकि अगर आप मोबाईल फोन के अलावा इन Asia Cup के मैचों को लैपटॉप/PC या अपने स्मार्ट टीवी पर देखना चाहते हैं तो आपको कुछ प्लांस को लेना पड़ेगा। आइए जानते है कि आखिर ये कौन से प्लांस हैं। हालांकि इसके पहले आपको बता देते है कि Asia Cup 2023 के सभी मैच मोबाईल फोन्स पर तो फ्री में दिखाए जाने वाले हैं। हालांकि बाकी डिवाइसेस के लिए आपको कुछ Disney+ Hotstar Asia Cup 2023 Plans की जरूरत होने वाली है। नीचे इन प्लांस के बारे में जानकारी दी गई है।

Disney Hotstar Super Plan

इस प्लान में movies, original shows, live sports का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा यह प्लान 2 डिवाइस के सपोर्ट के साथ आता है। यानि आप 2 डिवाइसेस में एक साथ इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। यह कॉन्टेन्ट आपको FHD क्वालिटी में मिलने वाला है। यह प्लान आपको 299 रुपये की कीमत में मिलता है। इसके अलावा यह 3 महीने के लिए वैलिड रहता है। इसी प्लान को आप 12 महीने के लिए 899 रुपये की कीमत मे ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Apple iPhone 15 Launch Event: यहाँ देखें सबसे तगड़े iPhone Launch की Live Stream

Disney+ Hotstar Premium Plan

अगर इस Disney+ Hotstar Plan को खरीदते हैं तो आपको ऊपर वाले सभी एक्सेस के साथ इस Disney+ Hotstar Plan में 4 डिवाइस का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा ये Disney+ Hotstar के 4K कॉन्टेन्ट का भी लाभ आपको देता है। इसके अलावा इसमें आपको Dolby Atmos Sound का सपोर्ट भी मिलता है। यह फीचर आपको ऊपर वाले प्लान में भी मिलता है। इस प्लान को 3 महीने के लिए 499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 12 महीने के लिए यह प्लान 1499 रुपये में मिलता है।

Disney+ Hotstar के यूजर बेस में बड़ी गिरावट आई थी

अगर हम Reuters की एक रिपोर्ट पर गौर करें तो Disney+ Hotstar (Disney+ Hotstar Plans) के पास पिछले साल सबसे बड़ा User Base था। हालांकि इसके बाद से इसके यूजर बेस में बड़ी गिरावट आई है। यह गिरावट मार्च 2022 के बाद से दर्ज की गई है। इस दौरान कंपनी को लगभग 41.5 मिलियन डॉलर का नुकसान भी हुआ है। Disney+ Hotstar के यूजर बेस में लगभग 25% की गिरावट दर्ज की गई है।

Asia cup and cricket world cup all matches free on Disney+ hotstar

Disney+ Hostar के यूजर बेस में गिरावट के कई कारण हैं

यह भी पढ़ें: iQOO Z7 Pro 5G Launched in India: 64MP कैमरा, 66W चार्जिंग के साथ भारत में आया iQOO का ताबड़तोड़ फोन

वैसे तो Disney+ Hotstar के यूजर बेस के गिरने के कई कारण हैं, लेकिन सबसे बड़े कारण के तौर पर JioCinema की ओर से IPL को फ्री में दिखाया जाना है। इस समय तक केवल Disney+ Hotstar के पास ही IPL के राइट्स थे, और इसके लिए यह यूजर्स से बड़ी रकम ले रहा था। हालांकि यही IPL Match JioCinema ने यूजर्स को फ्री में दिखा दिए इसी कारण देखा गया कि Disney+ Hotstar को सभी ने अनइंस्टॉल करना शुरू कर दिया। ऐसे में एक बार फिर से Cricket Matches को Reliance Jio की तरह ही Free में दिखाना Disney+ Hotstar के लिए एक अच्छा संकेत हो सकता है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo