CHRISTMAS 2020: Whatsapp पर ऐसे भेजें क्रिसमस स्टिकर्स, जानें हर एक स्टेप

Updated on 24-Dec-2020
HIGHLIGHTS

क्रिसमस 2020 में व्हाट्सऐप पर ऐसे भेजें क्रिसमस स्टिकर

जानें व्हाट्सऐप पर स्टिकर भेजने और डाउनलोड करने का तरीका

क्रिसमस 2020 सेलिब्रेशन के लिए अपनाएं ये तरीका

क्रिसमस हमेशा से ही शांति और प्यार फैलाने का जरिया माना जाता रहा है। अगर आप इस साल COVID-19 महामारी के कारण अपने दोस्तों या करीबियों से मिल नहीं पा रहे हैं या उन्हें तोहफे नहीं भेज पा रहे हैं तो ऑनलाइन चियर करना एक बढ़िया तरीका है। लोकप्रिय सोशल मैसेजिंग ऐप Whatsapp पर क्रिसमस थीम के कई स्टिकर्स मौजूद हैं जो आपके इमोशन्स को आगे भेजने में मदद कर सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि कैसे Whatsapp पर स्पेशल क्रिसमस स्टिकर डाउनलोड कर के आगे भेज सकते हैं।

व्हाट्सऐप पर क्रिसमस स्टिकर्स ऐसे भेजें (How to download and send Christmas stickers on Whatsapp)

  • अपने डिवाइस पर Whatsapp ओपन करें
  • जिस चैट पर स्टिकर भेजना चाहते हैं उस पर जाएं।
  • इमोजी सेक्शन पर जाकर स्टिकर टैब पर टैप करें।
  • और अधिक स्टिकर पैक को देखने के लिए + आइकॉन पर टैप करें।
  • यहां जो स्टिकर आप इस्तेमाल करना चाहते हैं उन्हें चुनें और अगर कोई स्टिकर पसंद नहीं आ रहा है तो गेट मोर स्टिकर विकल्प पर टैप करें।
  • इस तरह आप गूगल प्ले स्टोर पर जाएंगे जहां आपको Whatsapp Sticker Apps के कई विकल्प मिल जाएंगे।
  • यहां आप अपनी पसंद के अनुसार स्टिकर ऐप्स सर्च कर के डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप क्रिसमस व्हाट्सऐप स्टिकर ऐप्स सर्च करते हैं तो उससे संबन्धित विकल्प आपको दिखाई देंगे।
  • जो ऐप आपको पसंद है उसे यहां से डाउनलोड कर के इन्स्टाल कर लें।
  • अब वापिस व्हाट्सऐप पर जाएं और चैट विंडो पर जाकर डाउनलोड हुए स्टिकर्स को सेंड कर पाएंगे।
Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :