Amazon ने भारतीय एंड्राइड यूज़र्स के लिए पेश किया लाइट वेब ब्राउज़र

Updated on 19-Apr-2018
HIGHLIGHTS

अगर अन्य ब्राउज़र्स की बात की जाए तो क्रोम का साइज़ 21MB, एज का साइज़ 54.5MB, फायरफॉक्स का साइज़ 19.9MB और ओपेरा का साइज़ 14.7MB है।

Amazon ने भारत में एंड्राइड डिवाइसेज के लिए लाइट वेब ब्राउज़र ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप का नाम “Internet: fast, lite and private” है और यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मार्च से उपलब्ध है और अभी इसेक 1,000 डाउनलोड्स हैं। अभी यह ऐप भारतीय यूज़र्स के लिए उपलब्ध है और इसे एंड्राइड 5.0 मार्शमैलो और उससे ऊपर के एंड्राइड वर्जन वाले डिवाइसेज में ही डाउनलोड किया जा सकता है।

अन्य लाइट ऐप्स की तरह यह ऐप भी डिवाइस में कम जगह लेता है। इस ऐप का साइज़ 2MB है और Amazon वादा करता है कि यह अन्य प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले लाइट ऐप है। अगर अन्य ब्राउज़र्स की बात की जाए तो क्रोम का साइज़ 21MB, एज का साइज़ 54.5MB, फायरफॉक्स का साइज़ 19.9MB और ओपेरा का साइज़ 14.7MB है। 

Paytm Deals on Smartphones: Paytm मॉल इन स्मार्टफोंस पर दे रहा है दमदार ऑफर्स

यह ऐप अपने आप में एक अनूठा वेब ब्राउज़र है जिसके होम पेज पर जनरल न्यूज़ और अपडेट्स दिखाई देते हैं, हालाँकि इन अपडेट्स में क्रिकेट न्यूज़ शामिल नहीं है। यह ब्राउज़र ऐप टैब प्रीव्यू भी ऑफर करता है और इसमें ऑटोमैटिक फुल स्क्रीन मॉड को भी इनेबल किया जा सकता है।

इसके अलावा ऐप प्राइवेट टैब भी सपोर्ट करता है जिसके ज़रिए यूज़र्स डिवाइस में अपनी ब्राउज़र हिस्ट्री को हाइड सकते हैं। Amazon का इन्टरनेट ऐप प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए प्राइवेट डाटा को कलेक्ट न करने का वादा करता है और फोन की अनावश्यक अनुमति नहीं मांगता है।

Paytm Deals on Smartphones: Paytm मॉल इन स्मार्टफोंस पर दे रहा है दमदार ऑफर्स

ध्यान देना होगा कि इन्टरनेट लाइट वेब ब्राउज़र ऐप ही केवल ऐसा ऐप नहीं है जिसे Amazon ने पेश किया है। कंपनी ने Amazon Kindle Lite ऐप भी लॉन्च किया है जो कि एक बेसिक ई-बुक रीडिंग ऐप है और इसका फाइल साइज़ भी 2MB है। इस ऐप को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि यह कम स्पीड पर भी काम कर सके।

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017...

Connect On :