TikTok Ban का देसी एप्प Mitron App को मिल रहा है बड़ा फायदा! डाउनलोड का आंकड़ा 2.5 करोड़ के पार

TikTok Ban का देसी एप्प Mitron App को मिल रहा है बड़ा फायदा! डाउनलोड का आंकड़ा 2.5 करोड़ के पार
HIGHLIGHTS

Mitron App भी TikTok की तरह ही एक शोर्ट विडियो एप्प प्लेटफार्म है, और ऐसा सामने आ रहा है कि TikTok Ban का इस देसी एप्प यानी Mitron App को बड़ा फायदा मिल रहा है

आपको बता देते है कि Mitron App ने मात्र 85 दिनों के भीतर ही 2.5 करोड़ डाउनलोड के बड़े आंकड़े को भी पार कर दिया है

कंपनी दावा कर रही है कि Mitron App पर प्रति घंटे के हिसाब से 40 करोड़ विडियो देखे जा रहे हैं

भारत में TikTok (टिकटॉक) शोर्ट विडियो प्लेटफार्म को 58 अन्य चीनी एप्स के साथ बैन कर दिया है। हालाँकि इस निर्णय के बाद लोगों ने स्वदेशी एप्स की ओर अपने आप को ले जाना शुरू किया है, आपको बता देते हैं कि भारतीय बाजार में TikTok के कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन TikTok के बाजार में रहने से किसी की भी नजर इनपर नहीं जा रही थी।

जैसे अगर हम बात करते हैं TikTok जैसे ही शोर्ट विडियो प्लेटफार्म Mitron App की तो आपको बता देते हैं कि टिकटॉक एप्प के देश में बैन के साथ ही Mitron App ने अपनी पकड़ को मज़बूत कर लिया है, जो वह TikTok App के बैन से पहले नहीं कर पा रहा था। लेकिन ऐसा सामने आ रहा है कि Mitron App ने मात्र 85 दिनों के भीतर ही 2.5 करोड़ डाउनलोड के बड़े आंकड़े को भी पार कर दिया है। कंपनी की ओर से ऐसा भी सामने आ रहा है, या ऐसा भी कह सकते हैं कि कंपनी दावा कर रही है कि उसके प्रति घंटे के हिसाब से 40 करोड़ विडियो देखे जा रहे हैं। अब अगर यह बात सच है और कंपनी सही बयान दे रही है तो आपको बता देते है कि यह अपने आप में एक बड़ा आंकड़ा है। जो Mitron App ने TikTok App के देश में बैन के बाद से हासिल करना शुरू किया है। 

Download: iOS | Android

कंपनी का ऐसा भी कहना है कि Mitron App Platform पर हर दिन लगभग 10 लाख नए विडियो यूजर्स की ओर से निर्मित किये जा रहे हैं। इसके अलावा यह विडियो मनोरंजक भी हैं। जैसा लोग अभी तक TikTok पर कर रहे थे, अपने लिए मनोरंजक विडियो आदि बना रहे थे, ऐसा ही कुछ अब Mitron App और अन्य कई भारतीय शोर्ट विडियो एप्स पर भी कर रहे हैं। आपको बता देते हैं कि इस लिस्ट में अन्य कई एप्प और भी हैं जो Mitron की तरह ही अपने आपको अब बाजार में साबित कर रहे हैं, ऐसा भी कह सकते हैं कि बाजार में आग लगा रहे हैं। आइये अब जानते हैं इन अन्य शोर्ट विडियो प्लेटफॉर्म्स के बारे में, इस लिस्ट में हमने Chingari को भी रखा है, इसके अलावा हमने इस लिस्ट में अन्य कई एप्स को शामिल किया है।

देसी एप्प चिंगारी (Chingari App)

भारत में हाल ही में लॉन्च हुआ शॉर्ट विडियो मेकिंग ऐप Chingari तेज़ी से लोकप्रिय हो गया है और इस मेड इन इंडिया ऐप को करीब 25 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। ऐप लॉन्च होने के 10 दिन में इसे 5.50 लाख लोगों ने डाउनलोड किया था। बता दें कि चीन और भारत सीमा विवाद के बाद चिंगारी ऐप को टिकटोक के राइवल के तौर पर देखा जा रहा है। यह एक मुख्य कारण हो सकता है जिसकी वजह से ऐप फ्री ऐप के लिस्ट में ऊपर पहुंचा रहा है।

चिंगारी ऐप पर बिना लॉगिन किए भी विडियो देखे जा सकते हैं। हालांकि, अगर आप रिवार्ड्स पाना चाहते हैं तो उसके लिए रजिस्टर और लॉग इन होना ज़रूरी है। ओडिशा और कर्नाटक के डिवेलपर्स ने छत्तीसगढ़ के आईटी प्रफेशनल्स के साथ मिल कर चिंगारी ऐप को तैयार किया है। भिलाई में रहने वाले चिंगारी ऐप के चीफ ऑफ प्रॉडक्ट सुमित घोष को इस ऐप को बनाने में तकरीबन दो साल लगे हैं। उनकी मानें तो इस ऐप को खास तौर पर भारतीय यूज़र्स की ज़रूरतों और पसंद को देखते हुए डिज़ाइन किया गया है। चिंगारी ऐप के को-फाउंडर विश्वास्तमा नायक ने बताया कि पिछले दिनों चिंगारी ऐप की ग्रोथ में करीब 400 फीसदी का इज़ाफ़ा देखा गया है।

Chingari ऐप पर विडियो डाउनलोड और अपलोड करने के अलावा, दोस्तों के साथ चैटिंग और कंटैंट शेयर करने का विकल्प भी मिलता है। कंपनी के अनुसार, यह TikTok की तुलना में अधिक फायदेमंद ऐप है। चिंगारी ऐप पर क्रिएटर को अच्छे कंटैंट के लिए न सिर्फ लोकप्रियता मिली है, बल्कि यूज़र्स कंटैंट अपलोड कर के कमाई भी कर सकते हैं। यूज़र्स के बनाए गए विडियो के वायरल होने के हिसाब से उन्हें पेमेंट की जाती है। हर एक विडियो पोस्ट करने पर यूज़र्स को पॉइंट मिलते हैं जिसे यूज़र पैसे में रिडीम कर सकते हैं। यह ऐप हिंदी, अंग्रेजी, बंग्ला, गुजराती, मराठी, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, तमिल और तेलगु में उपलब्ध है। चिंगारी ऐप को गूगल प्ले स्टोर और iOS ऐप स्टोर से फ्री डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसी भी जानकारी मिल रही है कि Elyments App देश की लगभग 8 क्षेत्रीय भाषाओँ में उपलब्ध होने वाला है। इसके अलावा आप अगर इस एप्प को यानी Elyments App देश के पहले सोशल मीडिया एप्प को डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप इसे Google Play Store और App स्टोर से जाकर डाउनलोड भी कर सकते हैं। अगर हम ANI की एक रिपोर्ट की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि Elyments App के लॉन्च के पहले इसे कई महीनों के लिए टेस्ट भी किया गया था। हालाँकि अभी की जानकारी की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि Elyments App के लगभग 2 लाख से भी ज्यादा डाउनलोड किया जा सकता है। 

Download: iOS | Android

Elyments App 

इसके पहले कि हम आपको इसके बारे में बताना शुरू करें आपको बता देते हैं कि Elyments App के अभी तक लगभग 2 लाख से भी ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं, और ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस एप्प में यूजर डाटा भी सिक्योर रहने वाला है। आइये अब शुरू करते हैं इस एप्प के फीचर्स के बारे में जानना।

Elyments App में आपको प्राइवेट चैटिंग, ऑडियो विडियो कांफ्रेंस कॉल आदि फीचर्स मिल जाने वाले हैं। इसके अलावा Elyments App के द्वारा सिक्योर पेमेंट्स और इंडियन ब्रांड्स को बढ़ावा देने के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को भी शामिल किया गया है। आपको बता देते हैं कि इस एप्प के माध्यम से आप Facebook और WhatsApp के अलावा Telegram की तरह ही दुनियाभर के लोगों के साथ कनेक्ट हो सकते हैं। इसके अलावा लोकल प्रोडक्ट्स को खरीद भी सकते हैं। ऐसा भी सामने आ रहा कि भविष्य में इस App के साथ क्षेत्रीय वॉयस कमांड को भी जोड़ा जाने वाला है। 

first indian social media app Elyments

इसके अलावा आपको बता देते है कि सरकार ने भारतीय कंपनियों से अपील की है कि वह स्वदेशी एप्स का निर्माण करने पर ज्यादा जोर दें ताकि देश में डोमेस्टिक एप्स को ज्यादा मजबूती मिल सके। इसके अलावा आपको यह भी बता देते हैं कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से डिजिटल इंडिया आत्मनिर्भर इनोवेशन चैलेंज की भी घोषणा की है, ऐसा भी कह सकते हैं कि इसे लॉन्च किया है। इसका फोकस भारत में एप्स को निर्मित करने पर रहने वाला है, इस चैलेंज में आपके पास 20 लाख रुपये भी जीतने का मौक़ा है। आपको अंत में यह भी बता देते हैं कि देश में अभी हाल ही में सरकार की ओर से TikTok के साथ आने 59 चीनी एप्स पर बैन लगा दिया है, आप इन सभी एप्स के नाम यहाँ जान सकते हैं। 

Roposo App 

टिकटॉक पर प्रतिबंध लगने के बाद बड़ी फैन फॉलोइंग रखने वाले स्टार्स सहित बड़ी संख्या में टिकटॉक के उपयोगकर्ताओं ने रोपोसो पर स्विच करना शुरू कर दिया है। रोपोसो में स्विच करने वाले प्रभावशाली लोगों में प्रेम वत्स और नूर अफशां शामिल हैं, जिनकी टिकटॉक पर क्रमशः 9.5 मिलियन और 9 मिलियन प्रशंसक थे। भारत सरकार द्वारा स्थापित नागरिक जुड़ाव मंच (सिटीजन इंगेजमेंट प्लेटफार्म), MyGov  पहले से ही रोपोसो पर मौजूद है।

रोपोसो के साथ, अंततः उपयोगकर्ताओं ना सिर्फ स्वस्थ मनोरंजन प्राप्त कर सकते हैं बल्कि इस मंच पर वे अपनी प्रतिभा को बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचा भी सकते हैं। रोपोसो 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है और इसमें 14 मिलियन से अधिक वीडियो क्रिएटर्स है और 80 मिलियन वीडियो हर महीने बनाए गए हैं।

रोपोसो के सह-संस्थापक मयंक भंगडिया ने कहा, "हमारा मिशन भारतीयों को एक ऐसा सबसे बड़ा प्रतिभा मंच प्रदान करना है, जो स्वदेसी हो। हमने एक स्वच्छ और नैतिक मंच के रूप में रोपोसो का निर्माण किया है। रोपोसो में सभी चैनलों का यूनिक आईडिया हर प्रतिभाशाली भारतीय को तेजी से विकसित होने का अवसर प्रदान करता है।” 

भारतीय दिमाग की उपज, रोपोसो को आईआईटी दिल्ली के 3 इंजीनियरों द्वारा बनाया गया था और इसका स्वामित्व ग्लेंस के पास है। यह प्लेटफ़ॉर्म प्रत्येक भारतीय को अपने स्वयं के अनूठे अंदाज़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने में सक्षम बनाता है। इस ऐप की खासियत यह है कि इसमें पॉवरफुल वीडियो एडिटिंग टूल्स दिए गए हैं। साथ ही इस पर पहले से मौजूद कम्युनिटीज से उपयोगकर्ता अपनी मातृभाषा में संपर्क कर अपने पसंदीदा वीडियो देखने के साथ ही स्वयं की प्रतिभा को तराश सकते है। इन्हीं खासियतों ने रोपोसो को मेड इन इंडिया शार्ट वीडियो ऐप की श्रेणी में नंबर वन बना दिया है।

 

रोपोसो के मालिक इनमोबी ग्रुप के संस्थापक और सीईओ नवीन तिवारी ने कहा, “गूगल प्ले स्टोर पर नंबर एक शार्ट वीडियो ऐप के रूप में, रोपोसो भारत में इस परिवर्तन का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रोपोसो 65 मिलियन भारतीय उपयोगकर्ताओं द्वारा हम पर जताये गए विश्वास और प्रेम को हमेशा बनाये रखेगा।”

यहाँ से डाउनलोड करें-  Android | iOS

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo