Lok Sabha Election 2019; अपने पोलिंग बूथ (स्टेशन) की जानकारी कैसे प्राप्त करें?

Lok Sabha Election 2019; अपने पोलिंग बूथ (स्टेशन) की जानकारी कैसे प्राप्त करें?
HIGHLIGHTS

क्या आप जानते हैं कि इस लोक सभा इलेक्शन 2019 में आपका पोलिंग बूथ या स्टेशन कहाँ है?

आप इसके बारे में जानकारी EC की वोटर हेल्पलाइन पर जाकर ले सकते हैं

इसके अलावा आप nsvp.in पर जाकर भी इस बारे में जानकारी ले सकते हैं

हमारे देश में 7 चरणों में होने वाले लोक सभा इलेक्शन 2019 में लगभग 900 मिलियन लोग वोट देने वाले हैं, देश में इलेक्शन का यह महापर्व, ऐसा भी कह सकते हैं कि दुनिया के सबसे लोकतंत्र का यह सबसे बड़ा महापर्व 11 अप्रैल से शुरू हो चुका है। हमारे देश में लगभग 432 मिलियन महिला वोटर हैं। अब इस चुनाव को ज्यादा सुगम और सरल बनाने के लिए चुनाव आयोग की ओर से कई कदम उठाये गए हैं, आपको बता देते हैं कि इस बार आप लगभग 12 पहचान पत्रों के माध्यम से वोट कर सकते हैं, पहले ऐसा नहीं था। इसका यही कारण है कि इस चुनाव को वोटर्स के लिए ज्यादा आसान बनाने की कोशिश की गई है। 

आपको बता देते हैं कि इन कदमों में एक कदम यह भी है कि चुनाव आयोग के माध्यम से एक टोल फ्री वोटर हेल्पलाइन नंबर ‘1950’ भी फरवरी 2019 में ही जारी कर दिया था। इस नंबर के माध्यम से वोटर अपने वोटर रजिस्ट्रेशन की जरुरी और सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता देते हैं कि इस नंबर के माध्यम से आप अपने एलेक्टोल रोल के बारे में जानकारी के साथ साथ अपनी पर्सनल इनफार्मेशन, पोलिंग स्टेशन या बूथ के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा बूथ लेवल ऑफिसर्स के बारे में भी यहाँ से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

हालाँकि इतना ही नहीं आप इसके माध्यम से इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स और डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर्स के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं, ऐसा आप इस हेल्पलाइन नंबर और मोबाइल ऐप के माध्यम से ले सकते हैं। हालाँकि इसके अलावा अगर आप ऑनलाइन यह जानकारी लेना चाहते हैं तो आप www.nsvp.in पोर्टल पर जाकर भी ले सकते हैं। 

हालाँकि बात यही पर ख़त्म नहीं होती है, अगर आप किसी भी तरह की इलेक्शन से जुड़ी कोई शिकायत करना चाहते हैं तो इसके लिए आप इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके ऐसा कर सकते हैं, लेकिन ऐसा आपको 8AM से 8PM तक ही करना होगा। यह सभी वर्किंग डेज में हिंदी और अंग्रेजी भाषा में आपकी मदद करता है। इसके अलावा आपकी जानकारी को भी गुप्त रखा जाने वाला है।
इसके अलावा अगर आप इस सेवा का इस्तेमाल SMS के माध्यम से करना चाहते हैं तो आप ऐसा भी कर सकते हैं, आपको बता देते हैं कि आप बिना किसी शुल्क के इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं, और 1950 पर SMS करके भी आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आइये अब जानते हैं कि आखिर आप कैसे कर सकते हैं SMS।

SMS के माध्यम से प्राप्त करें इलेक्शन रोल की जानकारी

  • अगर आप SMS के माध्यम से अपने वोट से जुड़े किसी भी सवाल की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप ऐसा भी कर सकते हैं, आपको बता देते हैं कि इसके लियुए आपको <ECI> के बाद स्पेस देकर <Epic> यानी अपने वोटर ID कार्ड के नंबर को यहाँ दर्ज करना होगा, इसके बाद एक और स्पेस देखकर आपको <0> लिखना होगा और आप इस SMS को 1950 पर भेज सकते हैं, ऐसा करने से आपको अंग्रेजी भाषा में जानकारी मिलने वाली है। हालाँकि इसी प्रोसेस को पूरा करने के बाद अगर आप अंत में <1> लिखकर SMS भेजते हैं तो आपको क्षेत्रीय भाषाओँ में जानकारी मिलने वाली है. ऐसा आप अपने इलेक्टोरल रोल के बारे में जानकारी के लिए कर सकते हैं।
  • इसके अलावा अगर आप अपने पोलिंग स्टेशन के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं, जहां जाकर आपको वोट करना है तो आप ऐसा भी कर सकते हैं, इसके लिए आपको मात्र <ECIPS> के बाद स्पेस देकर मात्र अपने <EPIC Number> को दर्ज करके इस SMS को 1950 पर भेजना है, तो आपको अपने पोलिंग स्टेशन के बारे में जानकारी मिल जाने वाली है।
  • हालाँकि अगर आप किसी अधिकारी के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो आपको <ECICONTACT> के बाद स्पेस देकर अपने <EPIC Number> को दर्ज करके इस SMS को उसी नंबर पर भेज देना है। 

इन आसान से स्टेप्स को अपना कर आप अपने इलेक्शन रोल और अन्य सभी तरह की जानकारी को अपने फोन पर ही प्राप्त कर सकते हैं। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo