अपने बैंक अकाउंट से आधार कार्ड कैसे लिंक करें?

अपने बैंक अकाउंट से आधार कार्ड कैसे लिंक करें?
HIGHLIGHTS

आप अलग अलग 5 तरीकों से ऐसा कर सकते हैं

आप अपने बैंक अकाउंट से आधार कार्ड को बैंक में जाकर भी लिंक करवा सकते हैं, इसके अलावा आपको ATM के माध्यम से भी ऐसा कर सकते हैं

इतना ही नहीं आप SMS के माध्यम से भी ऐसा कर सकते हैं, आप इन्टरनेट बैंकिंग के माध्यम से भी ऐसा कर सकते हैं। और आप अपने मोबाइल ऐप के माध्यम से भी अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं

अगर आप अपने आधार कार्ड को अपने बैंक अकाउंट से लिंक करना चाहते हैं तो आप बड़ी ही आसानी से इसे Online और Offline दोनों ही माध्यमों से कर सकते हैं। इसके अलावा आपको यह भी बता देते हैं कि आप अलग अलग 5 तरीकों से ऐसा कर सकते हैं, आप अपने बैंक अकाउंट से आधार कार्ड को बैंक में जाकर भी लिंक करवा सकते हैं, इसके अलावा आपको ATM के माध्यम से भी ऐसा कर सकते हैं, इतना ही नहीं आप SMS के माध्यम से भी ऐसा कर सकते हैं, आप इन्टरनेट बैंकिंग के माध्यम से भी ऐसा कर सकते हैं। और आप अपने मोबाइल ऐप के माध्यम से भी अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आप ऑनलाइन ओर ऑफलाइन ऐसा कर सकते हैं। अंत में आपको बता देते हैं कि आप अपने फोन के माध्यम से भी ऐसा कर सकते हैं। 

आज हम आपको कुछ आसान से स्टेप्स बताने वाले हैं, जिनके माध्यम से आप अपने आधार कार्ड को अपने बैंक अकाउंट से लिंक कर सकते हैं। जैसा कि हमने आपसे ऊपर भी कहा है कि आप अपने बैंक अकाउंट से आधार कार्ड को लिंक करने के लिए ऑनलाइन ओर ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइये अब जानते हैं कि आखिर आप किन किन तरीकों को अपना कर अपने बैंक अकाउंट को अपने आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। तो आइये शुरू करते हैं और जानते हैं।

इंटरनेट बैंकिंग से कैसे लिंक करें बैंक अकाउंट से आधार कार्ड 

  • इस प्रक्रिया को करने के लिए अलग अलग बैंक की अलग अलग वेबसाइट हैं, और आपको उनके माध्यम से अगर ऐसा करना है तो आपको सबसे पहले उस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको अगर आप इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं, तो यूजर नेम और पासवर्ड की जरूरत होने वाली है, इन दोनों के माध्यम से आपको बैंक की वेबसाइट पर जाकर अपने अकाउंट को लॉग इन करना होगा। 
  • यहाँ आपको आधार लिंक करने के ऑप्शन बड़ी आसानी से मिल जाने वाला है, इसपर क्लिक करके आप अपने आधार नंबर को यहाँ दर्ज करके अपने बैंक अकाउंट से अपने आधार कार्ड को लिंक कर सकते हैं। 
  • हालाँकि इसके पहले आपको सबमिट बटन को दबाना होगा, और इसके बाद आपको एक मैसेज मिलेगा, जो इस बात को कहता है कि आपका आधार आपने बैंक अकाउंट से लिंक कर दिया गया है।

बैंक मोबाइल ऐप से कैसे लिंक करें बैंक अकाउंट से आधार कार्ड 

आजकल हर एक बैंक से अपना एक पर्सनल ऐप बना लिया है, जो आपके साथ आपके बैंक को हर समय रखता है। आप किसी भी समय इस ऐप के माध्यम से बैंकिंग से जुड़ी किसी भी चीज़ को अंजाम दे सकते हैं। आपको बता देते हैं कि आप इसी मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से भी लिंक कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने बैंक के मोबाइल ऐप में जाकर लॉग इन करना होगा।
  • यहाँ आपको सेवाओं में आधार कार्ड अपडेट की सेवा भी मिल जाने वाली है, आप इसपर क्लिक करके अपने बैंक में अपने आधार को लिंक कर सकते हैं। 
  • हालाँकि आपको अपने बैंक अकाउंट में इस आधार नंबर को मोबाइल ऐप के माध्यम से दो बार दर्ज करना होगा। इसके बाद जैसे ही आप सबमिट बटन दबाते हैं, वैसे ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है। 

आधार कार्ड को बैंक से बैंक जाकर लिंक करना

अगर आपके पास कुछ समय है, और आप ऑनलाइन इस प्रक्रिया को न करके अपने बैंक जाकर ही ऐसा करना चाहते हैं, तो आप ऐसा भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको यह सब करना होगा।

  • आपको सबसे पहले अपने बैंक जाकर किसी भी काउंटर पर पूछना होगा, कि आपको अपने बैंक अकाउंट से आधार कार्ड को लिंक करना है। वहां आपको एक फॉर्म दिया जाने वाला है, जिसे आपको जरुरी जानकारी के साथ भरना है
  • इसके बाद आपको उसी बैंक में इस फॉर्म को जमा कर देना है
  • इसके कुछ समय बाद भी आपका आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट से लिंक हो जाने वाला है
  • हालाँकि बैंक में आपको अपने आधार की कॉपी भी देनी पड़ सकती है
  • इसी प्रक्रिया को आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं, जैसा कि हम आपको ऊपर बता ही चुके हैं।

ATM के माध्यम से कैसे करें आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक

अब ऐसा भी हो सकता हैं कि आप किसी दिन ATM पर गए हैं, और आपको याद आ जाता है कि आपको अपने आधार कार्ड को अपने बैंक अकाउंट से लिंक करना है तो आप ऐसा भी कर सकते हैं। आप ATM के माध्यम से भी अपने बैंक अकाउंट से अपने आधार कार्ड को लिंक कर सकते हैं

  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने ATM कार्ड को मशीन में लगाकर स्वाइप के बाद अपने पिन को डालने के बाद सेवाओं पर जाना है। यहाँ आपको कई सेवाएं मिलने वाली हैं, लेकिन आपको रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है
  • यहाँ आपको AADHAAR रजिस्रेै शन भी देखने को मिलने वाला है, आपको इसपर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपने अकाउंट टाइप को सेलेक्ट करना है यानी आपको (सेविंग/करंट) में से किसी एक अकाउंट का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको अपने 12 अंकों के आधार नंबर को यहाँ दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको एक बार फिर से अपने आधार नंबर को यहाँ दर्ज करना है, और ओके बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको एक मैसेज आने वाला है, जो आपको इस बात की जानकारी देगा कि आपका आधार आपके बैंक अकाउंट से लिंक कर दिया गया है। 

SMS के माध्यम से कैसे लिंक करें आधार कार्ड से अपना बैंक अकाउंट

  • इसके लिए आपको अपने मैसेज बॉक्स में जाकर UID <स्पेस>आधार नंबर <स्पेस> अकाउंट नंबर दर्ज करें, और इस SMS को निर्धारित नंबर पर भेजना होगा, सभी बैंको के लिए यह नंबर अलग अलग हो सकता है, हम यहाँ आपको SBI का नंबर दिखा रहे हैं। अर्थात् इस SMS को 567676 पर भेज दें।
  • इसके बाद आपको एक मैसेज आने वाला है कि आपकी रिक्वेस्ट पर विचार किया जा रहा है। 
  • इसके बाद UIDAI के साथ आपका बैंक इन डिटेल्स को चेक करता है, और यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है, हालाँकि अगर यह प्रक्रिया किसी भी कारण पूरी नहीं हो पाती तो आपका नजदीकी बैंक जाना पड़ सकता है। 

फ़ोन के माध्यम कैसे लिंक करें आधार कार्ड अपने बैंक अकाउंट से 

  • हालाँकि कई बार ऐसा भी देखा गया है कि आपका बैंक फोन पर आधार से जुड़ी कोई भी जानकारी अपडेट नहीं करता है लेकिन कई बैंक ऐसा करते भी हैं। 
  • अब अगर आपका बैंक भी ऐसा करता है, तो अलग अलग बैंकों के पास अलग अलग नंबर हैं, जिनपर आप मिस कॉल करके IVR के माध्यम से अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं।
Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo