कैसे Generate करें अपने SBI, HDFC, ICICI, या PNB बैंक का ATM Pin

कैसे Generate करें अपने SBI, HDFC, ICICI, या PNB बैंक का ATM Pin

वैसे तो सभी बैंको एक नए चलन को चला लिया है, आप HDFC, PNB, ICICI और अन्य सभी बैंकों में अपने ATM PIN को अपने आप ही सेट कर सकते हैं, यानी जेनेरेट कर सकते हैं। हालाँकि आज हम SBI की ओर से चलाये गए Green PIN फेसिलिटी के बारे में बताने वाले हैं। आपको बता देते हैं कि आप इसकी मदद से अपने ATM Pin को बड़ी आसानी से जेनेरेट कर सकते हैं, इसके अलावा अपने वर्तमान पिन को बड़ी ही आसानी से बदल भी सकते हैं। इस पिन के माध्यम से आप किसी भी अवैध लेनदेन से सुरक्षित रहते हैं। आपकी किसी भी तरह की एटीएम से लेनदेन इसी पिन के माध्यम से ही करी जा सकती है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे एटीएम पर जाकर अपने लिए पिन का निर्माण कर सकते हैं। 

कैसे ATM मशीन से सेट या जेनेरेट करें ATM Pin 

  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी ATM मशीन के ठिकाने पर जाना होगा, यह अपने पिन को निर्मित करने का पहला चरण है। 
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर नजर आ रहे पिन जेनेरेशन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने 11 अंकों के SBI Account Number को यहाँ दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को भी यहाँ दर्ज करना होगा।
  • यहाँ आपको ऐसा करने के बाद कन्फर्म का बटन भी प्रेस करना है। 
  • इसके बाद आपको एक नई स्क्रीन नजर आएगी, जहां आपको एक मैसेज भी नजर आने वाला है कि अकाउंट होल्डर SBI की ग्रीन पहल का हिस्सा कैसे बनें।
  • इसके बाद आपको एक अन्य मैसेज आने वाला है, जो इसी स्क्रीन पर आपको नजर आयेगा, वह आपके Pin से जुड़ा होने वाला है। 
  • इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर पर एक OTP मिलने वाला है, जो मात्र दो ही दिनों के लिए ममान्य होने वाला है। 
  • इन दो दिन के समय के भीतर ही आपको एक बार फिर से अपने नजदीकी किसी ATM पर जाना होगा।
  • यहाँ आपको बैंकिंग में जाकर पिन चेंज का चुनाव करना होगा, इसके बाद आपको जो OTP प्राप्त हुआ था, उसे यहान दर्ज करना होगा। 
  • यहाँ कुछ ही चरणों को फॉलो करके आप बड़ी ही आसानी से अपने ATM पिन को जेनेरेट और चेंज कर सकते हैं। 

SMS के माध्यम से कैसे सेट करें ATM Pin

SBI के ग्राहकों के लिए बता देते हैं कि आपको अपने मोबाइल नंबर से जो बैंक के साथ रजिस्टर्ड है, एक SMS करना है।

  • यह SMS आपको 567676 पर भेजना है लेकिन उसके पहले यह जान लें।
  • इस SMS को आपको PIN लिखकर <XXXX> <YYYY> के साथ भेजना है। 
  • यहाँ XXXX अआपने ATM कार्ड के आखिरी 4 डिजिट होने वाले हैं। 
  • इसके अलावा YYYY आपने अकाउंट नंबर के आखिरी 4 डिजिट होंगे।
  • इसके बाद भी आपको एक OTP मिलने वाला है जो दो ही दिनों तक मान्य होगा, इसके बाद आपको अपने नजदीकी ATM पर जाकर ऊपर बताई गई प्रोसेस को दोहराना होगा।
Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo