Amazon Sale 2024: आधे से भी कम दाम में घर ले जाएं एक से एक धांसू Smartwatches, पाँचवी है सबसे तगड़ी

Amazon Sale 2024: आधे से भी कम दाम में घर ले जाएं एक से एक धांसू Smartwatches, पाँचवी है सबसे तगड़ी

Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल अभी लाइव है और प्लेटफॉर्म पर लाखों इलेक्ट्रॉनिक्स डिस्काउंट की कीमतों पर मिल रहे हैं। अगर आप काफी समय से एक नई स्मार्टवॉच खरीदने की सोच रहे थे, तो आपको अमेज़न की ये डील्स जरूर देखनी चाहियें। अभी यह ई-कॉमर्स वेबसाइट AMOLED डिस्प्ले, हेल्थ मॉनिटरिंग, लंबी चलने वाली बैटरी और अन्य फीचर्स के साथ आने वाली स्मार्टवॉचेज़ शानदार डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी स्मार्टवॉचेज़ के बारे में बताएंगे जिन्हें आप अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान 5000 रुपए के अंदर खरीद सकते हैं। आइए शुरू करते हैं!

Noise ColorFit Pro 5 Max (यहाँ से खरीदें)

MRP: ₹9999
Deal Price: ₹4199

यह स्मार्टवॉच अमेज़न पर 58 प्रतिशत की छूट के साथ 4199 रुपए में उपलब्ध है। इसके अलावा इस पर 4000 रुपए तक का बैंक ऑफर भी मिल रहा है। यह एक 1.96-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आती यही। इसमें BT कॉलिंग, पोस्ट-ट्रेनिंग वर्कआउट एनालिसिस, VO2 मैक्स, रैपिड हेल्थ, 5 गुना ज्यादा तेज डेटा ट्रांसफ़र और अन्य जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Amazfit Bip 5 Unity (यहाँ से खरीदें)

MRP: ₹ 8999
Deal Price: ₹ 4499

इस स्मार्टवॉच को आप अभी 50% डिस्काउंट के साथ 4499 रुपए में खरीद सकते हैं। यहाँ भी आपको SBI बैंक कार्ड्स के जरिए 4000 रुपए तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। यह डिवाइस 1.91-इंच हाई-रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, ब्लूटूथ फोन कॉलिंग, 120+ स्पोर्ट्स मोड्स, 11 दिनों की बैटरी लाइफ, वॉच फेस, 24 घंटों की हेल्थ मॉनिटरिंग, एंड्रॉइड/iOS, एलेक्सा और अन्य फीचर्स मिलते हैं।

Redmi Watch 5 Lite (यहाँ से खरीदें)

MRP: ₹ 6999
Deal Price: ₹ 3299

Redmi Watch 5 Lite को अमेज़न से 53% के फ्लैट डिस्काउंट पर 3299 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 4000 रुपए तक का बैंक ऑफर भी उपलब्ध है। यह स्मार्टवॉच 1.96-इंच की AMOLED स्क्रीन, इन-बिल्ट GPS, 2 माइक और ENC के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग, 5 ATM, हाइपर ओएस कनेक्टिविटी, 18 दिनों की बैटरी लाइफ, 200+ वॉचफेस, 160+ स्पोर्ट्स मोड्स, SpO2, हार्टरेट और फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग आदि के साथ आती है।

Fastrack Xtreme PRO (यहाँ से खरीदें)

MRP: ₹ 7995
Deal Price: ₹ 3990

यह Fastrack वॉच अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2024 के दौरान अपनी असली कीमत से आधे दाम में लिस्टेड है। इसके अलावा SBI बैंक क्रेडिट और डेबिट के जरिए भुगतान करके आप 4000 रुपए तक का अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं। इस वॉच में 466 x 466 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ 1.43-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलती है और एक सिंगल चार्ज पर यह 5 दिनों तक चल सकती है। इसके अलावा यह सिंगल सिंक BT कॉलिंग, AI वॉइस असिस्टेंट, 100+ स्पोर्ट्स मोड्स और वॉच फेस से लैस है। यह धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग के साथ भी आती है।

CrossBeats Nexus (यहाँ से खरीदें)

MRP: ₹ 11999
Deal Price: ₹ 3499

लिस्ट की आखिरी स्मार्टवॉच CrossBeats Nexus इस लिस्ट में सबसे भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। अभी अमेज़न इसे 71 प्रतिशत की सीधी छूट के साथ 3499 रुपए में सेल कर रहा है। इतना ही नहीं, 4000 रुपए तक के बैंक डिस्काउंट के साथ आप इसे और भी सस्ते में घर ले जा सकते हैं। इस डिवाइस में 2.01-इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 60Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। यह ChatGPT, 5.3 BT कॉलिंग, GPS, डायनेमिक आइलैंड, हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स और अन्य के साथ भी आती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में एफीलिएट लिंक्स दिए गए हैं!

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo