Reliance Jio Unlimited 5G Plans: अभी खरीद लें ये धमाकेदार रिचार्ज, 3 जुलाई से नहीं दिखाई देगा इनका नामों निशान

Reliance Jio Unlimited 5G Plans: अभी खरीद लें ये धमाकेदार रिचार्ज, 3 जुलाई से नहीं दिखाई देगा इनका नामों निशान

Reliance Jio की ओर से 3 जुलाई से Mobile Tariff Plans का Price बढ़ा दिया जाने वाला है, ऐसा सामने आ रहा है कि कंपनी अपने प्लांस की कीमत लगभग 25% तक बढ़ा रही है। हालांकि, Jio जैसे अपने ग्राहकों को कुछ न कुछ राहत देता आया है, इस बार भी कंपनी ऐसा कर रही है। असल में कंपनी आपको एक मौका दे रही है कि आप अगर कुछ प्लांस को 3 जुलाई से पहले ही रिचार्ज कर लेते हैं तो आपको इन प्लांस का लाभ मिलता रहने वाला है।

हालांकि, अगर आप रिचार्ज नहीं करते हैं तो ये प्लांस जिनकी लिस्ट हम नीचे दिखाने वाले हैं, बंद हो जाएंगे और फिर आपको कभी भी नजर नहीं आने वाला है। असल में इन प्लांस की कीमत बढ़कर, ये प्लांस कुछ और ही कीमत में उन्हीं बेनेफिट के साथ मिलने वाले हैं। अगर आपका वर्तमान प्लान अभी खत्म हो रहा है तो आप इसी समय इन प्लांस को खरीद सकते हैं। आइए इन प्लांस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

एक अन्य सुविधा ये भी दे रहा है Reliance Jio

Jio की ओर से यह जानकारी मिल रही है कि आप लगभग 50 प्लांस को क्यू कर सकते हैं, आप इन प्लांस को मासिक, कॉर्टर्ली और सालाना आधार पर पहले से ही खरीद कर रख सकते हैं। इसके बाद जैसे जैसे एक के बाद एक प्लान खत्म होता जाएगा, आपका अगला प्लान अपने आप ही Activate होता जाएगा।

इसे आप ऐसा भी कह सकते है कि पहले ही अपने लिए 50 प्लांस को लॉक कर देना। इसके लिए आपको कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना है। इसके अलावा आपको 5G भी जैसा मिल रहा है वैसा ही मिलता रहने वाला है। हालांकि किसी भी कारण आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तो 3 जुलाई से Jio Mobile Tariff Price बढ़ जाएंगे। ऐसे में आपको नीचे दिए गए प्लांस नई कीमत में बेहद महंगे मिलने वाले हैं।

  • 3 जुलाई से Unlimited 5G के लिए आपको लगभग 2GB डेली डेटा के साथ आने वाले प्लांस को ही खरीदना होगा।
  • ऐसे में आपको इसी समय मैं रिचार्ज करने की सलाह देता हूँ। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको ज्यादा पैसे रिचार्ज प्लांस के लिए देने होंगे।
  • हालांकि, अगर आपको Unlimited 5G का एक्सेस नहीं चाहिए तो आप किसी भी प्लान को खरीद सकते हैं।

3 July, 2024 से बंद हो जाएंगे ये प्लांस

यहाँ हम आपको कुछ ऐसे प्लांस के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके कुछ पैसे बचा सकते हैं। इन प्लांस को लेकर आप 3 जुलाई से बढ़ने वाले दामों से ज्यादा होने वाले अपने जेब खर्च को कम कर सकते हैं।

  • Jio का 155 रुपये का प्लान: इस प्लान में आपको 2GB डेटा मिलता है। इस प्लान को 3 जुलाई के बाद 189 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा।
  • Jio का 299 रुपये का प्लान: इस प्लान में भी आपको 2GB डेली डेटा का एक्सेस मिलता है। प्लान में Unlimited Calling भी मिलती है। यह प्लान 28 दिन के लिए मान्य है। हालांकि 3 जुलाई से इस प्लान की कीमत बढ़कर 349 रुपये होने वाली है।
  • Reliance Jio का 533 रुपये का प्लान: इस प्लान में आपको 56 दिन की वैलिडीटी मिलती है, इसके अलावा प्लान में 2GB डेली डेटा मिलता हा। इस प्लान को इस समय इस कीमत में खरीद सकते हैं, हालांकि 3 जुलाई के बाद प्लान 629 रुपये में आता है।
  • 749 रुपये का Jio Plan: Jio के इस प्लान में 90 दिन की वैलिडीटी मिलती है, इसके अलावा प्लान में डेली 2GB डेटा भी मिलता है। प्लान में आपको 20GB एक्स्ट्रा डेटा भी मिलता है। इस प्लान की असल कीमत क्या होगी अभी इस बारे में जानकारी नहीं आई है।
  • Jio का 2999 रुपये का प्लान: Jio के इस प्लान में ग्राहकों को 365 दिन की वैलिडीटी मिलती है। इसके अलावा प्लान 2.5GB डेली डेटा के साथ आता है। इस प्लान का प्राइस 3 जुलाई के बाद 3599 रुपये हो जाने वाला है।

आपने देखा है कि यह सभी प्लान 2GB डेली डेटा के साथ मिलते हैं। हालांकि 3 जुलाई के बाद इन सभी प्लांस की कीमत बढ़कर बेहद ज्यादा हो जाने वाली है। ऐसे में मैं आपको सलाह देता हूँ कि आपको इसी समय इन प्लांस से रिचार्ज कर लेना चाहिए।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo