Cricet World Cup 2023: India Vs Pakistan का पूरा Match Online देखने के लिए चाहिए कितना Internet | Tech News

Cricet World Cup 2023: India Vs Pakistan का पूरा Match Online देखने के लिए चाहिए कितना Internet | Tech News
HIGHLIGHTS

14 October, 2023 को India VS Pakistan का World Cup 2023 का मैच होने जा रहा है।

ऐसे में अगर आप इस World Cup 2023 Match को Online देखना चाहते हैं तो आपको यह जान लेना चाहिए कि पूरा मैच देखने के लिए आपको कितने इंटरनेट की जरूरत होने वाली है।

आइए जानते है कि World Cup 2023 Cricket Match को Online देखने के लिए आपको कितने इंटरनेट की जरूरत होने वाली है।

Cricket Fans के लिए हर 4 साल में होने वाला Cricket World Cup एक सबसे बड़ा कार्यक्रम होता है। इस समय World Cup 2023 हमारे देश में ही हो रहा है। India VS Pakistan का Cricket World Cup 2023 कुछ दिनों में होने वाला है।

हालांकि World Cup के matches को देखने के लिए आप अपने सेट बॉक्स में क्रिकेट प्लान लेकर स्टार पर इन्हें देख सकते हैं। हालांकि अगर आप Online इन मैचों को देखना चाहते हैं तो आपको एक ऐसा Recharge Plan चाहिए जो आपको online पूरा मैच देखने में मदद कर सके।

यह भी पढ़ें: Amazon GIF Sale 2023 सभी के लिए शुरू, 10 हजार से भी कम में धांसू New फोंस को ले जाएँ घर | Tech News


अब आप सोच रहे होंगे कि क्यों अपना इंटरनेट मैच देखने के लिए खर्च करें, लेकिन जब आपको पता चलेगा कि 14 October, 2023 को India VS Pakistan का Cricket World Cup 2023 मैच होने वाला है तो आप इसे तो जरूर हो देखना चाहेंगे।

ऐसे में आपको यह जान लेना चाहिए कि आखिर India VS Pakistan का Cricket World Cup Match Online देखने के लिए आपको कितने इंटरनेट की जरूरत होने वाली है।

Disney+ Hotstar पर आपका कितना इंटरनेट खर्च होने वाला है!

आइए जानते है कि अगर आपके पास Disney+ Hotstar का एक्सेस है तो एक मैच को देखने के लिए आपके प्लान से कितना इंटरनेट खर्च होने वाला है। चाहिए शुरू करते हैं और जानते हैं।

HD Content को देखने के लिए 5Mbps की स्पीड चाहिए

अगर आप Cricket World Cup Matches को Standard High Definition यानि HD में देख रहे हैं तो आपको 5.0Mbps की डाउनलोड स्पीड चाहिए होगी। जब इतनी स्पीड आपको मिलेगी उसी स्थिति में मैच आपको सही प्रकार से आनंद देने वाला है।


FHD Content के लिए चाहिए होगी 8Mbps स्पीड

अगर आप FHD में cricket world cup का मज़ा लेना चाहते हैं तो आपको लगभग 8.0Mbps की स्पीड चाहिए होगी। इतनी स्पीड पर ही आप लाइव मैच को बिना किसी समस्या के देख पाएंगे।

यह भी पढ़ें: Great Indian Festival Sale 2023 का आज पहला दिन, Best ब्रांडेड Tablets पर खुला Offers का पिटारा, लूट लें ये धमाका डील! Tech News

4K Content के लिए चाहिए 25Mbps की स्पीड

अब अगर आप 4K रेजोल्यूशन में Cricket World Cup 2023 का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको बता देते है कि इसके लिए आपको लगभग 25.0Mbps की डाउनलोड स्पीड चाहिए होगी। अगर आपके प्लान में आपको इतनी स्पीड मिलती है तो आप 4K Content का मज़ा ले सकते हैं।

आइए अब समझते हैं कि आखिर इतनी स्पीड में आपको कितने घंटे तक मैच देखने के लिए कितने डेटा की जरूरत होने वाली है।

मानकर चलिए कि आपने 5Mbps की स्पीड पर 3 घंटे के लिए कोई मैच देखना चाहते हैं तो आपको इसे मापने के लिए एक फॉर्मूले का इस्तेमाल करना चाहिए।

डेटा यूसेज = 5Mbps x 3 घंटे / 8

इस फॉर्मूले को इस्तेमाल करने के बाद आपको पता चल जाएगा कि इस समय के लिए इस स्पीड पर आपका लगभग 1.875GB डेटा खर्च होने वाला है। इसके अलावा अगर आप 8Mbps पर 3 घंटे के लिए मैच देखते हैं तो आपका लगभग 3GB डेटा खर्च होने वाला है।

यह भी पढ़ें: Amazon GIF 2023: Smartphones पर खुला ऑफर्स का पिटारा, लपक लें ये Best Smartphone Deals | Tech News

इसके अलावा अगर आप 4K Stream करते हैं तो 25Mbps स्पीड के लिए इसी समय में आपका लगभग 9.375GB डेटा खर्च होने वाला है।

इसका मतलब है कि आपको Disney+ Hotstar पर कोई भी मैच 3 घंटे के समय तक देखने के लिए लगभग 4Gb डेटा की जरूरत होने वाली है।

अब आप इसी से अंदाजा लगा सकते है कि आखिर Cricket World Cup 2023 के दौरान कौन से प्लांस को लेना सही रहने वाला है। हालांकि अगर आपके पास Broadband Plan है तो आपको कुछ भी चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo