Vivo V40e India Launch: इन 5 बिंदुओं में समझें आपके लिए क्यों बेस्ट होगा ये नया Vivo V40 Series का फोन

Updated on 19-Sep-2024

अभी हाल ही में Vivo ने भारत में अपनी Vovo V40 Series को लॉन्च किया था। हालांकि, अब कंपनी आने वाले कुछ दिन में अपने Vivo V40e स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने वाली है। इस फोन को लेकर पिछले कुछ समय से इंटरनेट पर खबरें चल रही हैं। इन खबरों से फोन के आधिकारिक स्पेक्स के अलावा कई लीक और रुमर्स भी सामने आए हैं। अब कंपनी ने भी आधिकारिक तौर पर यह घोषणा कर दी है कि इस फोन को इन में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, ऐसे में आपको इसके लॉन्च से पहले ही यह जान लेना चाहिए कि यह फोन आपके लिए सही ऑप्शन होने वाला है या नहीं। यहाँ हम आपको 5 बिंदुओं में समझाने वाले है कि ये फोन आपके लिए कैसा होने वाला है।

Vivo V40e के स्पेक्स और फीचर

Vivo ने अभी हाल ही में Vivo V40e स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट शुरू की थी, इस वेबसाईट से पता चलता है कि जल्द ही भारत में आधिकारिक तौर पर Vivo V40e को लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, अभी के लिए इसकी लॉन्च डेट सामने नहीं आई है लेकिन इसके अलावा कंपनी ने फोन के कुछ स्पेक्स और फीचर की जानकारी दे दी है। ऐसा भी कह सकते है कि लॉन्च से पहले ही हम जानते है कि इस फोन में क्या क्या होने वाला है। आइए इन स्पेक्स और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।

कंपनी की आधिकारिक वेबसाईट से जानकारी मिलती है कि Vivo V40e स्मार्टफोन को दो अलग अलग कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है, फोन को रॉयल ब्रान्ज़ और मिंट ग्रीन कलर में पेश किया जाने वाला है। यह फोन बेहद स्लिम होने वाला है, और इसका वजन केवल और केवल 183 ग्राम के आसपास हो सकता है। Vivo के इस फोन में एक 6.77-इंच की 3D Curved डिस्प्ले हो सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाली है। कामएर की बात करें तो आधिकारिक तौर पर सामने आ चुका है कि Vivo V40e स्मार्टफोन में एक डुअल कैमरा सेटअप होने वाला है।

यह कैमरा, 50MP का मेन, Sony IMX882 सेन्सर जो 2X पोर्ट्रेट मोड के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी होने वाला है, इसे मिलाकर फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप बनता है। इतना ही नहीं, Vivo V40e स्मार्टफोन में एक 50MP का Eye-AF सेल्फ़ी कैमरा होने वाला है।

Vivo V40e स्मार्टफोन की परफॉरमेंस डिटेल्स को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी इंटरनेट पर सामने नहीं आई है। हालांकि, इतना जरूर कहा जा रहा है कि यह एक स्लिम फोन होने वाला है। इस फोन में एक 5500mAh की बैटरी भी मिल सकती है। Vivo का इसे लेकर कहना है कि यह 98 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम और 20 घंटे का YouTube Playback टाइम देने में सक्षम है।

Vivo V40e के अनुमानित फीचर और स्पेक्स

हमने आपको सभी आधिकारिक फीचर्स के बारे में जानकारी दे दी है जो कंपनी की ओर से ही सामने आई है। हालांकि, फोन की परफॉरमेंस को लेकर कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन रुमर्स और लीक आदि को देखते हैं तो ऐसा कहा जा सकता है कि फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर होने वाला है। फोन में 8GB की रैम के साथ 256GB तक की स्टॉरिज मिल सकती है। ऐसा भी माना जा रहा है कि इस फोन की डिस्प्ले पर 4500 निट्स की ब्राइटनेस मिल सकती है। हालांकि, यह जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है।

Vivo V40e के लांच से पहले ही इन 5 बिंदुओं में जानें आपको क्यों खरीदना चाहिए ये Vivo Phone?

  • शानदार डिस्प्ले: Vivo V40e में 6.77-इंच की 3D Curved डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह स्मूद स्क्रॉलिंग और एक इमर्सिव व्यूइंग अनुभव सुनिश्चित करती है।
  • शानदार कैमरा सेटअप: इस फोन में एक डुअल कैमरा सिस्टम है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा Sony IMX882 सेंसर के साथ है, जो हाई रेजोल्यूशन वाली फोटो क्लिक करने में सक्षम है। इसके अलावा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का Eye-AF सेल्फी कैमरा भी है, जो शानदार सेल्फी कैप्चर कर सकता है।
  • लॉंग बैटरी लाइफ: Vivo V40e में 5500mAh की मजबूत बैटरी है, जो 98 घंटे के म्यूजिक प्लेबैक और 20 घंटे के YouTube प्लेबैक की क्षमता प्रदान करने की क्षमता रखती है।
  • स्लिम और हल्का डिज़ाइन: यह फोन केवल 183 ग्राम का है, जो इसे स्लिम और संभालने में आसान बनाता है। यह पोर्टेबिलिटी को बढ़ाता है। हालांकि इस फोन में फीचर्स के साथ कोई समझौता नहीं किया जा रहा है।
  • पावरफुल परफॉरमेंस की संभावना: जबकि परफॉरमेंस की विशिष्ट जानकारी अभी तक आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है, लेकिन अफवाहों के अनुसार, इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर होगा, जिसमें 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज होने की संभावना है, जो एक स्मूद और प्रभावी उपयोगकर्ता अनुभव का आश्वासन प्रदान कर रहा है।

निष्कर्ष

यहाँ आप लॉन्च से पहले ही अब जानते हैं कि आखिर आपको इस फोन को क्यों खरीदना चाहिए। मैंने आपको सभी आधिकारिक स्पेक्स के बारे में यहाँ जानकारी दे दी है, इसके अलावा आप यह भी जानते है कि लीक और रुमर्स फोन को लेकर क्या कह रहे हैं। इन सभी के साथ साथ अब आप यह भी जानते है कि आपको इस फोन को लॉन्च के बाद क्यों खरीदना चाहिए। इतना ही नहीं, Vivo V40e के प्राइस को लेकर भी ऐसा माना जा रहा है कि यह vivo V40 से कुछ सस्ता हो सकता है, Vivo V40e का इंडिया प्राइस 20,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच हो सकता है।

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं।

Connect On :