Vivo T3 Ultra या Vivo V40: कौन सा फोन को खरीदना चाहिए और क्यों?

Updated on 27-Sep-2024

अभी हाल ही में इंडिया के मार्केट में Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया था, यह फोन लगभग लगभग Vivo V40 के जैसे ही डिजाइन और लुक/फ़ील के साथ आता है। इसके अलावा यह एक मिड-रेंज फोन है। आज हम इसकी तुलना Vivo V40 से करने वाले हैं। यहाँ आपको पता चल जाने वाला है कि आखिर आपको किस फोन को खरीदना चाहिए और क्यों?

  • इसके पहले कि हम किसी अन्य पहलू पर चर्चा करें आइए सबसे पहले Festive Sale की चर्चा कर लेते हैं।
  • असल में इन दोनों ही फोन्स यानि Vivo T3 Ultra और Vivo V40 को Festive Sale में कई डिस्काउंट और ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है।
  • Vivo T3 Ultra की बात करें तो इस फोन को इस समय Flipkart पर 33,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • हालांकि फोन पर कई ऑफर और डिस्काउंट आपको अलग से मिल रहे हैं, जिसमें कैशबैक, बैंक ऑफर, एक्सचेंज ऑफर और अन्य कई ऑफर शामिल है।
  • Vivo T3 Ultra को इस समय आप सस्ते में खरीद सकते हैं क्योंकि Flipkart पर Big Billion Days Sale चल रही है।

Vivo T3 Ultra को खरीदने के लिए क्लिक करें!

इसके अलावा अगर आप Vivo V40 स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आप इस समय इस फोन को Amazon India पर चल रही Amazon Great Indian Festival Sale में खरीद सकते हैं। फोन को इस समय 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल में केवल और केवल 34,122 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि इस फोन पर आपको कई ऑफर और डिस्काउंट मिल रहे हैं, जिसमें बैंक ऑफर, एक्सचेंज, कैशबैक और No Cost EMI भी शामिल है। अगर आप Vivo V40 को खरीदना चाहते हैं तो आप इसे Amazon GIF 2024 में सस्ते में खरीद सकते हैं।

Vivo V40 को Amazon India से खरीदने के लिए क्लिक करें!

आइए अब जानते है कि आखिर आपको इन दोनों फोन्स में किस फोन को खरीदना चाहिए और क्यों?

किन लोगों को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं दोनों फोन?

यहाँ आपको बता देते है कि Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन को उन लोगों के लिए पेश किया गया है, जो एक स्लीक डिजाइन वाला पावरफुल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। इस फोन में MediaTek Dimensity 9200 Plus प्रोसेसर है।

इसके अलावा, अगर आप Vivo V40 को देखते हैं तो यह एक कैमरा फोन है, जो कुछ कम प्रभावी हार्डवेयर के साथ आता है। इस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा इसमें रैम और स्टॉरिज भी स्लो श्रेणी की मिलती है।

  • ऐसे में आपको यह देखना होगा कि आपकी जरूरत क्या है। अगर आप एक पावरफुल हार्डवेयर और स्लीक डिजाइन वाले फोन को खरीदना चाहते हैं तो आप Vivo T3 Ultra के साथ जा सकते हैं।
  • हालांकि, अगर कैमरा की आपकी प्राथमिकता है और अन्य हार्डवेयर आदि से आप कॉम्प्रोमाइज़ कर सकते हैं तो आपको Vivo V40 के साथ जाना चाहिए।

आइए अब जानते है कि आखिर दोनों ही फोन्स में आपको कैसा कैमरा मिलता है?

दोनों ही फोन्स में एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा सेटअप मिलता है, जो OIS से लैस है। हालांकि दोनों ही फोन्स के सेन्सर अलग अलग हैं। Vivo V40 में आपको Samsung ISOCELL GNJ सेन्सर मिलता है। इसके अतिरिक्त, Vivo V40 में आपको एक 50MP का ही एक अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलता है जो ऑटोफोकस के साथ आता है। Vivo T3 Ultra में यह कैमरा एक 8MP का सेन्सर है। इसके अलावा दोनों ही फोन्स में एक 50MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। हालांकि, Vivo V40 में ZEISS ऑप्टिक मिलते हैं, जो ज्यादा बेहतर इमेज प्रोसेसिंग कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें आपको कुछ सबसे बेहतरीन कैमरा फीचर भी मिलते हैं।

दोनों फोन्स में समानता क्या है?

हालांकि, हमने देखा है कि कैमरा के मामले में यह दोनों ही फोन्स कुछ अलग अलग हैं, हालांकि कुछ मामलों में यह काफी मिलते जुलते भी हैं। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Vivo T3 Ultra और Vivo V40 संरतफोन देखने में एक ही जैसे लगता है, क्योंकि इनका डिजाइन एक जैसा है। इसके अलावा दोनों में ही आपको IP68 रेटिंग मिलती है, जो दोनों ही डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट बनाती है।

इसके अलावा दोनों ही फॉसन में एक 6.78-इंच की Curved AMOLED डिस्प्ले भी मिलती है, जो 2800×1260 पिक्सेल रेजोल्यूशन से लैस है। फोन्स में आपको 452ppi का सपोर्ट भी मिलता है। इसके अल्वा दोनों ही फोन समें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है।

  • इसके अलावा दोनों ही फोन्स में आपको Funtouch OS 14 पर आधारित एंड्रॉयड 14 का सपोर्ट मिलता है।
  • दोनों ही फोन्स में आपको एक 5500mAh की बैटरी मिलती है जो 80W की Wired Charging से लैस है।

दोनों फोन्स की कीमत में क्या अंतर है?

अब हम भारतीयों के लिए सबसे जरूरत मुद्दा हमेशा से ही यह रहा है कि कोई भी डिवाइस कितने भी स्पेक्स और फीचर से लैस हो हमको सबसे पहले यह जानना होता है कि यह कितने में मिलेगा। ऐसे में मैं आपको इन दोनों ही फोन्स की आइए कीमत भी बात देता हूँ। असल में Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में Vivo V40 के मुकाबले कुछ कम कीमत में पेश किया गया है। इस फोनको 31,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। हालांकि, Vivo V40 स्मार्टफोन की शुरुआत लॉन्च कीमत 34,999 रुपये थी।

दोनों ही फोन्स में 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल हैं। लेकिन Vivo V40 में आपको एक 512GB स्टॉरिज मॉडल भी मिलता है, जो फोन का टॉप मॉडल है। यह सुविधा आपको Vivo T3 Ultra में नहीं मिलती है, क्योंकि इसमें आपको 256GB स्टॉरिज मॉडल ही मिलता है।

निष्कर्ष

Vivo T3 Ultra:

  1. किसके लिए पेश किया गया है?: यह उन यूजर्स के लिए बेहतरीन है जो पावरफुल परफॉर्मेंस और स्लीक डिजाइन चाहते हैं।
  2. क्यों खरीदें?: MediaTek Dimensity 9200 Plus प्रोसेसर और प्रतिस्पर्धात्मक कीमत (31,999 रुपये) के साथ यह एक शानदार ऑप्शन है।

Vivo V40:

  1. किसके लिए पेश किया गया है?: यह फोटोग्राफी में रुचि रखने वालों के लिए उपयुक्त है, जो बेहतरीन कैमरा फीचर्स की तलाश में रहते हैं।

2. क्यों खरीदें?: 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और ZEISS ऑप्टिक्स के साथ, इसकी कैमरा क्षमताएं इसे एक प्रीमियम अनुभव देती हैं, हालांकि इसकी कुछ ज्यादा 34,999 रुपये है।

संक्षेप में

अगर आपको परफॉरमेंस और डिजाइन चाहिए, तो Vivo T3 Ultra को खरीद लेना चाहिए लेकिन यदि कैमरा और फोटोग्राफी आपके लिए प्राथमिकता है, तो Vivo V40 आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। अब ऐसे में आप अपनी प्राथमिकताओं और जरूरत के हिसाब से दोनों में किसी एक डिवाइस का चयन कर सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में एफीलिएट लिंक्स दिए गए हैं!

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं।

Connect On :