Upcoming Smartphones November 2023: लिस्ट में शामिल हैं iQOO, Vivo, Redmi, Samsung और अन्य स्मार्टफोन

Updated on 02-Nov-2023
HIGHLIGHTS

November 2023 में कई फोन्स को लॉन्च किया जा सकता है।

यहाँ हम आपको November 2023 में लॉन्च होने वाले फोन्स की एक लिस्ट देने वाले हैं।

इस लिस्ट में Lava, iQOO, Oppo, Vivo, Realme, OnePlus, Redmi, Poco, Samsung, Honor, Infinix और Tecno आदि के फोन्स शामिल हैं।

October 2023 के मुकाबले November 2023 में ज्यादा स्मार्टफोन्स लॉन्च हो सकते हैं। कुछ स्मार्टफोन्स ब्रांडस में पहले से ही इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह इस महीने में अपने स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने वाली हैं।

इस लिस्ट में स्टार प्रोडक्ट को देखें तो यह चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi का Xiaomi 14 Series का स्मार्टफोन हो सकता है, असल में इसमें एक Hidden Feature मिलने वाला है, इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 Processor होने वाला है। फोन सीरीज को चीन के बाजार में लॉन्च किया जा चुका है।

इसके अलावा कई बजट मॉडल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इस लिस्ट में कई ब्रांडस शामिल हैं जो अपने फोन्स को लॉन्च कर सकते हैं। हालांकि यह ज्यादा बढ़िया स्पेक्स के साथ नहीं आने वाले हैं। ऐसे में एंट्री-लेवल में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं होने वाला है।

यह भी पढ़ें: पहली सेल में Xiaomi 14 Series ने तोड़ा रिकॉर्ड! 4 घंटों में नए फोन हुए सोल्ड आउट, देखें क्या है खासियत

ऐसा कहा जा रहा है कि November 2023 महीने में लगभग 12 स्मार्टफोन ब्रांडस अपने फोन्स को लॉन्च कर सकते हैं। इस लिस्ट में Lava, iQOO, Oppo, Vivo, Realme, OnePlus, Redmi, Poco, Samsung, Honor, Infinix और Tecno शामिल हैं।

Lava Blaze 2 5G

इस फोन को भारत में 2 November को लॉन्च किया जा सकता है। फोन लॉन्च को आप YouTube LiveStream के जरिए दोपहर 12 बजे से देख सकते हैं। यहाँ आप फोन के बारे में ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।

iQOO 12 Series

iQOO 12 Series को चीन के बाजार में 7 November को लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन में iQOO 12 और iQOO 12 Pro स्मार्टफोन्स हो सकते हैं।

लीक आदि पर गौर करें तो फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस होने वाला है। इसके अलावा इसमें 50MP )V50H + 50Mp का JN1 अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा भी होने वाला है। इतना ही नहीं फोन में एक 64MP का अन्य कैमरा भी होने वाला है। फोन में 120W की वाइर्ड चार्जिंग क्षमता भी मिलने वाली है।

OPPO A2

इस फोन को चीन में 11 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह अभी हाल ही में लॉन्च हुए Oppo A79 5G से मिलता जुलता होने वाला है। इस फोन में एक 6.72-इंच की पंच-होल FHD+ 90Hz डिस्प्ले होने वाली है।

यह भी पढ़ें: 81 करोड़ भारतीय नागरिकों का आधार डेटा हुआ लीक! जांच-पड़ताल में जुटी CBI, जानें पूरा मामला

इसके अलावा फोन में MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर भी होने वाला है। यह 12GB तक की रैम और 512GB स्टॉरिज से लैस हो सकता है। फोन में एक 50MP+2MP का डुअल कैमरा सेटअप होने वाला है। फोन में एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा और एक 5000mAh की बैटरी हो सकती है।

Vivo X100 Series

Vivo के इस स्मार्टफोन सीरीज को 17 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इस लाइनअप में Vivo X100, Vivo X100 Pro और Vivo X100 Pro Plus स्मार्टफोन हो सकते हैं।

Realme GT 5 Pro

Realme के इस फोन को भी नवंबर महीने में ही लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 परोकेसोर हो सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में एक 6.78-इंच की 1.5K Curved डिस्प्ले होने वाली है। फोन में एक 50MP+50MP+8MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है। इसके अलावा फोन में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी होने वाला है। फोन में एक 5400mAh की बैटरी हो सकती है जो 100W की वाइर्ड और 50W की वायरलेस चार्जिंग के साथ आएगी।

OnePlus 12

OnePlus 12 स्मार्टफोन को November या December महीने में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में भी स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर हो सकता है। फोन में एक 6.82-इंच की BOE X1 OLED डिस्प्ले हो सकती है। इसके अलावा फोन में एक 50MP+48MP+64Mp का ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है। इस फोन में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी होने वाला है। फोन में एक 5400mAh की बैटरी होने के आसार हैं।

Redmi K70 Series

Redmi की इस फोन सीरीज को भी November में ही लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में भी दो अलग अलग वैरिएन्ट हो सकते हैं, इसमें एक नॉर्मल वनीला और एक Pro मॉडल हो सकता है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर होगा, इसके अलावा दूसरे फोन में MediaTek Dimensity 9200 प्रोसेसर हो सकता है। इस फोन में 120W की चार्जिंग क्षमता भी मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें: Upcoming Phones November 2023: धमाकेदार नवंबर के लिए हो जाएं तैयार, धूम मचाने आ रहे ये प्रीमियम स्मार्टफोन्स

Samsung Galaxy A15

Samsung Galaxy A15 को भी इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। फोन को 4G और 5G दोनों ही मॉडल में लाया जाने वाला है। इसके अलावा फोन में एक 6.5-इंच की FHD+ 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले हो सकती है। इस फोन में एक 50Mp+5MP+2MP का कैमरा सेटअप है। यह फोन एक 13MP कैमरा से लैस हो सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी भी हो सकती है।

Infinix Smart 8

इस स्मार्टफोन को भी नवंबर महीने में ही लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन एक एंट्री लेवल फोन होने वाला है। इसमें एक HD+ डिस्प्ले होने वाली है, यह Unisoc T606 प्रोसेसर, 3GB रैम और 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Tecno Spark 20 Series

Tecno Spark 20 Series को भी इसी महीने में लॉन्च किया जा सकता है, इसके साथ ही ऐसा भी सामने आ रहा है कि Tecno अपने Spark Go 2024 को भी इसी महीने लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज में स्पार्क 20, स्पार्क 20 प्रो और स्पार्क 20 सी स्मार्टफोन होने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: Amazon GIF Sale: 50 हजार रुपए के अंदर Best Gaming Laptops पर धमाकेदार डील्स, दोबारा नहीं मिलेगा ऐसा मौका

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं।

Connect On :