iQOO 12, Redmi 13C और ये फोन्स दिसम्बर 2023 में होने जा रहे लॉन्च; देख लें डिटेल्स

iQOO 12, Redmi 13C और ये फोन्स दिसम्बर 2023 में होने जा रहे लॉन्च; देख लें डिटेल्स
HIGHLIGHTS

iQOO 12 स्मार्टफोन को भारत में 12 दिसम्बर को लॉन्च किया जाने वाला है।

Redmi 13C स्मार्टफोन की इंडिया में Launching 6 दिसम्बर को होने वाली है।

Redmi Note 13 Series को भी दिसम्बर महीने में ही इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है।

अब बस एक महीना ही बचा है और ये साल खत्म हो जाने वाला है। हालांकि इस साल हमने कुछ सबसे कूल गैजेट और कुछ नोट कूल गैजेट्स को देखा है। हालांकि यह सिलसिला यहीं पर रुकने वाला नहीं है। December 2023 में, कुछ सबसे दमदार और बेहतरीन स्मार्टफोन भारत में अपने कदम रखने वाले हैं। इस महीने Redmi और iQOO के सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते है कि आखिर दिसम्बर 2023 में कौन से तीन स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जा सकता है।

iQOO 12 (Launching Date: 12 December 2023)

दिसम्बर 2023 में iQOO 12 को ही एक बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन के तौर पर देखा जा सकता है। iQOO के इस स्मार्टफोन को लेकर इसके लॉन्च से पहले ही काफी सामने आ चुका है। अब हम जानते है कि iQOO 12 को भारत में 12 दिसम्बर को लॉन्च किया जाने वाला है। स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत के बारे में कंपनी ने तो कुछ जानकारी नहीं दी है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि फोन को 56999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।


यह भी पढ़ें: Realme GT5 Pro में होगी सबसे धमाकेदार डिस्प्ले, देखें डिटेल्स क्या कहती हैं!

iQOO 12 स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर हो सकता है। इसके अलावा फोन में एक टॉप नॉच कैमरा भी होने वाला है। iQOO को अपने इस फोन से काफी उम्मीद भी है।

Redmi 13C (Launching Date: 6 December 2023)

यह स्मार्टफोन Redmi 12C की ही पीढ़ी का नया फोन होने वाला है। Redmi 13C स्मार्टफोन को दिसम्बर महीने में 6 तारीख को लॉन्च किया जा सकता है यानि इसकी Launching अब से 5 दिन बाद ही है। फोन की कीमत 10000 रुपये के अंदर हो सकती है।


आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Redmi 13C Redmi की C Series का पहला फोन होने वाला है जो 5G क्षमता के साथ आएगा। इस बात की जानकारी कंपनी ने अपने आप ही दी है। इसके अलावा Redmi 13C स्मार्टफोन में एक 50MP का प्राइमेरी लेंस भी होने वाला है। फोन को कई अलग अलग कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है, फोन को स्टारडस्ट ब्लैक और स्टार शाइन ग्रीन कलर में पेश किया जा सकता है।

Redmi Note 13 Series (Launching in December)

Redmi Note 13 Series को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि फोन को दिसम्बर महीने में ही लॉन्च किया जाएगा। फोन सीरीज को चीन के बाजार में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। अगर इस फोन सीरीज की कीमत की चर्चा करें तो इसे भारत में 30000 रुपये की कीमत के अंदर लॉन्च किया जा सकता है।


यह भी पढ़ें: Vivo S18 स्मार्टफोन को लेकर महत्त्वपूर्ण जानकारी आई सामने, देखें सारी डिटेल्स

ऐसा माना जा रहा है कि स्मार्टफोन सीरीज में तीन स्मार्टफोन हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro Plus 5G हो सकते हैं। अगर आप इन फोन्स को खरीदना चाहते हैं तो आप दिसम्बर में ही जैसे ही यह सेल पर जाते हैं, खरीद सकते हैं।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo