Airbag तकनीकी वाले Honor X9b से लेकर Nothing के नए फोन तक; भारत में फरवरी 2024 में आएंगे ये 5 बड़े स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट

Airbag तकनीकी वाले Honor X9b से लेकर Nothing के नए फोन तक; भारत में फरवरी 2024 में आएंगे ये 5 बड़े स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट
HIGHLIGHTS

भारत में अभी तक बड़े बड़े स्मार्टफोन लॉन्च Samsung Galaxy S24 Series के तौर पर हो चुके हैं।

OnePlus 12 और OnePlus 12R को भी भारत में लॉन्च किया जा चुका है।

अब फरवरी 2024 में भी बहुत से स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं, इनमें Honor X9b से लेकर Nothing Phone 2a हो सकते हैं।

हम देख चुके हैं कि भारत में बड़े बड़े स्मार्टफोन फ्लैगशिप जैसे Samsung Galaxy S24 Series के अलावा OnePlus 12 Series को भी लॉन्च कर दिया गया है। इसके अलावा Realme 12 Pro 5G Series को भी लॉन्च कर दिया गया है। ये लॉन्च भारत में हो चुके हैं, हालांकि ये लॉन्च इतने पर ही रुके या थमे नहीं हैं। असल में फरवरी 2024 में भी बहुत से स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। इन फोन्स में Airbag टेक्नॉलजी वाला Honor X9b स्मार्टफोन शामिल हैं, हालांकि इसके अलावा Nothing Phone 2a और iQOO Neo 9 Pro भी लॉन्च हो सकते हैं। आइए जानते है कि आखिर फरवरी 2024 में भारत में लॉन्च होने वाले अपकमिंग फोन कौन से होने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: Vivo Y200 5G अब और भी ज्यादा स्टॉरिज में लॉन्च, दो तगड़े फोन्स भी हो गए बेहद सस्ते!

Honor X9b 5G


Honor की ओर से भारत में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने के साथ ही कंपनी भारत में अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ाना चाहती है। असल में सालों के बाद कंपनी भारत में दूसरी बार एंट्री ले रही है। फोन को 15 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में एक खास तकनीकी देखने को मिलेगी, जिसे Airbag तकनीकी नाम दिया जा रहा है। इसके अलावा फोन में एक 6.78-इंच की एक AMOLED स्क्रीन मिलने वाली है। फोन में क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर होने के संकेत मिल रहे हैं। इतना ही नहीं, इस फोन में एक 108MP का मेन कैमरा होने वाला है।

Xiaomi 14 Ultra


Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन को भी फरवरी 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro की सीरीज में ही लॉन्च किया जा सकता है, ये दोनों ही फोन्स अक्टूबर 2023 में लॉन्च किए जा चुके हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फोन को MWC यानि Mobile World Congress में लॉन्च किया जा सकता है, जो स्पेन के बार्सेलोना में 26 फरवरी से 29 फरवरी के बीच होने वाला है।

Nothing Phone 2a


Nothing की ओर से आखिर अपने नए स्मार्टफोन Nothing Phone 2a की घोषणा कर दी गई है। हालांकि फोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इसकी लॉन्च डेट से भी अभी पर्दा नहीं उठाया है। हालांकि इस फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, इसके संकेत जरूर मिल रहे हैं। इसके अलावा फोन के साथ ही कंपनी CMF Buds और CMF Neckband Pro Products को भी भारत में लॉन्च कर सकती है।

यह भी पढ़ें: दिल में खुशियां भर देगा Jio का ये सस्ता प्लान, आता है यूनीक बेनेफिट्स के साथ

ऐसा माना जा रहा है कि Nothing Phone 2a को भी MWC 2024 में ही लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के दो अलग अलग कलर ब्लैक और व्हाइट में आने के आसार हैं।

iQOO Neo 9 Pro

iQOO की ओर से भी कंपनी के मिड-रेंज स्मार्टफोन्स iQOO Neo 9 Pro को 22 फरवरी को लॉन्च की घोषणा की जा चुकी है। हालांकि लॉन्च के आसपास ही इस फोन के स्पेक्स और फीचर Amazon India के एक लैन्डिंग पेज से मिल रही है। इस पेज के माध्यम से जानकारी सामने आई है कि iQOO Neo 9 Pro स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर होने वाला है। इस फोन में 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल के अलावा 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज ऑप्शन मिल सकते हैं।


स्मार्टफोन में एक 50MP का Sony IMX920 मेन सेन्सर मिलने वलय है, जो OIS सपोर्ट से लैस है। इतना ही नहीं, फोन में एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल कैमरा मिलता है। इस फोन में 5150mAh की बैटरी 120W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है।

यह भी पढ़ें: 15 से ज्यादा FREE OTT और इतना सारा डेटा, ये रहा Airtel का धमाका प्लान

Oppo F25 5G

Oppo भारत में इसकी F Series में एक नए स्मार्टफोन के तौर पर Oppo F25 को लॉन्च करने वाली है। इस फोन को भी फरवरी 2024 में ही लॉन्च किया जाने वाला है। ऐसा कहा जा रहा है कि Oppo F25 स्मार्टफोन में ColorOS 14 पर आधारित एंड्रॉयड 14 का सपोर्ट होने वाला है। इसके अलावा फोन में एक 67W की फास्ट चार्जिंग क्षमता वाली एक 5000mAh की बैटरी भी होने वाली है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo