Oppo Pad 2 VS Xiaomi Pad 5 के टॉप 5 फीचर्स के बीच कांटे की टक्कर, कौन जीत रहा बैटल

Updated on 22-Mar-2023
HIGHLIGHTS

Oppo Pad 2 का डिजाइन OnePlus Pad से प्रेरित लगता है।

Xiaomi Pad 5 की बात की जाए तो यह 11-इंच की IPS LCD डिस्प्ले से लैस है।

दोनों ही टैबलेट 13MP प्राइमेरी कैमरा से लैस हैं।

Oppo ने अपने नए टैबलेट Oppo Pad 2 को लॉन्च कर दिया है। अगर इस नए टैबलेट को ध्यान से देखा जाए तो यह OnePlus Pad से काफी मिलता जुलता है। यह दोनों ही एल्युमिनियम फ्रेम और टैबलेट के मिडल रियर में एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल से लैस हैं। 

आज हम यहाँ आपके लिए Oppo Pad 2 के साथ Xiaomi Pad 5 की तुलना करने वाले हैं, यहाँ इस तुलना में हम पता लागाएंगे कि आखिर कौन सा टैबलेट इस बैटल को जीत रहा है। आइए शुरू करते हैं और जानते हैं। 

इसे भी देखें: Google pixel 8 series के लेटेस्ट रेंडर ने इंटरनेट पर मचा दिया हंगामा, Pixel 7 series से है इतना अलग

Oppo Pad 2 VS Xiaomi Pad 5: डिजाइन और बनावट

जैसा कि हम आपको पहले भी बता चुके है कि Oppo Pad 2 का डिजाइन काफी हद तक OnePlus Pad से प्रेरित लगता है। इसका एविडेंस हमें कैमरा को देखकर ही लग जाता है। इसके अलावा आपको बता देते हैं की Oppo Pad 2 में आपको मैग्नेटिक पींस भी मिलती हैं, जो एक कीबोर्ड को इसके साथ जोड़ने के काम में आती हैं। इस टैबलेट को आप ग्रे और गोल्ड कलर में खरीद सकते हैं। 

इसके उलट अगर हम Xiaomi Pad 5 को देखें तो यह एक फ्लैट एल्युमिनियम फ्रेम से लैस है, इसके अलावा इसके बेजल्स भी काफी थिन हैं। इसके बैक को प्लास्टिक से निर्मित किया गया है, जो मैट फिनिश के साथ आती है। इस टैबलेट में काफी स्लीक डिजाइन मिलता है। इसे आप मात्र एक ही कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। 

Oppo Paad 2 VS Xiaomi Pad 5: डिस्प्ले

Oppo Pad 2 में आपको एक 11.6-इंच की डिस्प्ले मिलती है जो 7:5 ऐस्पेक्ट रेश्यो से लैस है। इसमें आपको LCD पैनल मिलता है, इतना ही नहीं। यह डिस्प्ले आपको 2.5D कर्व के साथ मिलती है। इसके अलावा डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 2800×2000 पिक्सेल है। इसके अलावा यह डॉल्बी विज़न सपोर्ट से लैस है। इतना ही नहीं, इसमें आपको 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। 

वहीं अगर Xiaomi Pad 5 की बात की जाए तो आपको बता देते है कि इसमें आपको एक 11-इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलती है। जो 1600×2560 पिक्सेल रेजोल्यूशन से लैस है। इसमें आपको डॉल्बी विज़न और HDR10+ का भी सपोर्ट मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। 

OPPO Pad 2 VS Xiaomi Pad 5: परफॉरमेंस

इसे भी देखें: iPhone 12 Mini पर मिल रहा है ताबड़तोड़ डिस्काउंट, केवल Rs 21,999 में खरीद लें एप्पल का धांसू फोन

Oppo Pad 2 की अगर चर्चा की जाए तो यह MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर पर आया है। इसमें आपको 12GB तक की रैम मिलती है। इसकी स्टॉरिज 512GB तक की है। इस टैबलेट को कलरओएस 13 पर आधारित एंड्रॉयड 13 पर पेश किया गया है। इसके अलावा इसमें आपको एक 9510mAh की बैटरी मिलती है, जो 67W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

वहीं, अगर Xiaomi Pad 5 को देखा जाए तो यह स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर पर पेश किया गया है। इसके अलावा इसमे आपको 6GB तक की रैम और 256GB तक की स्टॉरिज मिलती है। यह एंड्रॉयड 11 पर चलता है लेकिन इसे एंड्रॉयड 13 पर आधारित MIUI 14 पर अपग्रेड किया जा सकता है। टैबलेट में एक 8720mAh की बैटरी मिलती है, जो 33W की फास्ट चार्जिंग से लैस है। 

Oppo Pad 2 VS Xiaomi Pad 5: कैमरा

OPPO Pad 2 की चर्चा करें तो इसमें आपको एक सिंगल 13MP का कैमरा मिलता है, जो LED फ्लैश के साथ आता है। इतना ही नहीं इस टैबलेट में आपको एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा भी है, जो इसके फ्रन्ट पर दिया गया है। 

इसके अलावा Xiaomi Pad 5 में आपको ऐसा ही कैमरा सिस्टम मिलता है, जैसा आपने अभी ऊपर पढ़ा है। हालांकि इस टैबलेट में आपको एक डुअल LED फ्लैश मिलती है। 

Oppo Pad 2 VS Xiaomi Pad 5: Price

अगर कीमत की बात की जाए तो आपको बता देते हैं कि OPPO Pad 2 को चीन के बाजार में 2999 युआन में पेश किया गया है, जो भारतीय रुपयों में लगभग 36,000 रुपये के आसपास होता है। हालांकि दूसरी ओर Xiaomi Pad 5 को इंडिया में 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। 

इसे भी देखें: ताबड़तोड़ है realme C55 का Mini Capsule फीचर, कीमत और अन्य फीचर बना देंगे दीवाना

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं।

Connect On :