Reliance JioPhone 2 के टॉप 5 फीचर्स, जो इसे बनाते हैं सबसे खास

Reliance JioPhone 2 के टॉप 5 फीचर्स, जो इसे बनाते हैं सबसे खास
HIGHLIGHTS

जैसा कि आप जानते हैं कि जियोफोन 2 को एक बार सेल के लिए लाया जा चुका है, और इसकी दूसरी सेल 30 अगस्त को होने वाली है। हालाँकि आज हम जियोफोन 2 की सेल आदि नहीं बल्कि इसके तो 5 फीचर्स के बारे में चर्चा करने वाले हैं।

Jiophone  को लॉन्च करने के लगभग एक साल के भीतर ही कंपनी इसकी पीढ़ी के दूसरे फोन JioPhone 2 को 15 अगस्त 2018 यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लॉन्च किया, इस डिवाइस के लॉन्च होने के साथ ही इसकी बड़ी सेल में यह कुछ ही मिनटों में सोल्ड हो गया है, हालाँकि इस बार कंपनी ने इसे सेल करने के लिए मात्र ऑनलाइन माध्यम का ही सहारा लिया था। अगर हम जियोफोन की चर्चा करें तो उसे देखते हुए इए नए डिवाइस को कई बदलाव और बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। अब अगर आप अभी तक नहीं जानते हैं कि इसके ये बदलाव और बेस्ट फीचर्स क्या हैं, तो आज हम आपको इसके टॉप 5 फीचर्स के बारे में बताने वाले हैं। जो इस कीमत में आपको वो सब दे रहे हैं, जो आपको एक फीचर फोन में चाहिए। 

कुछ मॉडर्न फीचर्स से लैस है जियोफोन 2

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि डिवाइस KaiOS के साथ लॉन्च किया गया है, यह चिपसेट मुख्य तौर पर फीचर फोंस के लिए ही निर्मित किया गया है। इस चिपसेट पर फेसबुक, मैप्स और व्हाट्सऐप आदि के साथ यूट्यूब भी चलाया जा सकता है, हालाँकि अभी तक जियोफोन 2 को व्हाट्सऐप का सपोर्ट नहीं मिला है, हालाँकि ऐसा कहा जा रहा है कि इसे जल्द ही यह ऐप सपोर्ट भी मिलने वाला है, हालाँकि इसकी असल तारीख अभी तक सामने नहीं आई है। अगर हम इसकी कीमत की चर्चा करें तो इसे मात्र Rs 2,999 की कीमत में लिया जा सकता है, लेकिन अगर हम एक एंड्राइड गो डिवाइस की चर्चा करें तो इसकी कीमत Rs 5,000 से शुरू हो सकती है। अब इसे देखते हुए तो इसे एक बढ़िया फोन कहा जा सकता है। क्योंकि इसके माध्यम से आप सोशल मीडिया भी कर सकते हैं। 

jiophone 2

जियोफोन 2 में वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी है

अगर हम पहली पीढ़ी के जियोफोन की बात करें तो यह अपनी तरह का पहला फीचर फोन था जो इस तरह के फीचर को सपोर्ट करता था, ऐसा ही कुछ इस बार जियोफोन 2 के साथ भी हुआ है। इस फोन में भी आपको यह फीचर मिल रहा है। इस वॉयस असिस्टेंट से यूजर्स को हेल्लो जियो फीचर्स पर कमांड मिलती है। इसे आप हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओँ में इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसा आप किसी स्मार्टफोन में वॉयस असिस्टेंट को इस्तेमाल करते हुए अपना काम करते हैं वैसा ही इसके साथ भी आप कर सकते हैं। 

जियो कॉन्टेंट लाइब्रेरी

इसमें कोई भी दोराय नहीं है कि इस फोन के साथ आपको बहुत सा कॉन्टेंट पहले से ही मिल रहा है। इसमें यूजर्स को जियो की ओर से बहुत से एप्स जैसे जियो टीवी, जियो म्यूजिक और बहुत से एप्स मिल रहे हैं। इन सभी का इस्तेमाल आप बिना किसी अलग से दिए गए चार्ज के तौर पर कर सकते हैं। 

jiophone 2 top 5 features

VoLTE और ViLTE दोनों का सपोर्ट 

जो लोग अभी तक विडियो कॉलिंग के लिए मात्र स्मार्टफोन, लैपटॉप और डेस्कटॉप तक ही सीमित थे, उन सभी के लिए अब एक नया दौर है, वह एक फीचर फोन के माध्यम से भी ऐसा कर सकते हैं। इसका मतलब है कि इस प्रथा को जियोफोन ने बदला है। यह डिवाइस VoLTE सपोर्ट करता है। इसके अलावा आप इसके माध्यम से VoIP कॉल्स भी कर सकते हैं। 

जियोफोन 2 की कीमत 

सबसे अहम् फीचर इसकी कीमत ही है, आपको Rs 3,000 से भी कम कीमत में एक ऐसा छोटा डिवाइस मिल रहा है, जो स्मार्टफोन जैसे ही सभी काम करता है। इस डिवाइस की असल कीमत Rs 2,999 है। इतने में आपको एक स्मार्टफोन मिलना तो नामुमकिन है, हालाँकि इसके अलावा आपको इतने ऐसे अनोखे फीचर्स के साथ एक फीचर फोन का मिलना भी नामुमकिन ही है। इस डिवाइस में आपको ड्यूल-सिम सपोर्ट भी मिल रहा है, इसका मतलब है कि आपको इस डिवाइस में बहुत कुछ अलग से भी मिल रहा है। साथ ही देखने में यह डिवाइस ब्लैकबेरी के किसी डिवाइस से मिलता जुलता ही लगता है। 

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo