20 हजार के समान प्राइस रेंज में फीचर्स के मामले में इतने अलग हैं Redmi Note 12 5G और Moto G73 5G

20 हजार के समान प्राइस रेंज में फीचर्स के मामले में इतने अलग हैं Redmi Note 12 5G और Moto G73 5G
HIGHLIGHTS

Redmi Note 12 5G 20 हजार की रेंज में आने वाला एक शानदार फोन है

Moto G73 5G को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था

यहाँ हम Redmi Note 12 5G और Moto G73 5G के फीचर्स की तुलना कर रहे हैं

Redmi Note 12 5G 20 हजार की रेंज में आने वाला एक शानदार फोन है जो जबरदस्त स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स ऑफर करता है। इसी प्राइस सेगमेंट में बाजार में मौजूद एक फोन Moto G73 5G भी है जिसे पिछले ही महीने भारत में लॉन्च किया गया था। चलिए देखते हैं कि ये दोनों 5G फोंस एक-दूसरे को कैसे मात देते हैं। यहाँ हम Redmi Note 12 5G और Moto G73 5G के फीचर्स की तुलना कर रहे हैं।

इसे भी देखें: OPPO Find N3 के स्पेक्स हुए लीक, पिछले फोन से होगा इतना अलग

Redmi Note 12 5G vs Moto G73 5G Specs comparison

1. डिज़ाइन

Moto G73 5G 181 ग्राम वज़न के साथ थोड़ा हल्का है। हालांकि, यह Moto G73 5G की तुलना में 8.3 mm अधिक मोटा है। मोटोरोला ने इसमें एक्रिलिक ग्लास का उपयोग किया है जो कि एक थर्मोप्लास्टिक है। इसी दौरान, Moto G73 का बैक डिज़ाइन पोलीकार्बोनेट से बना है। 

दोनों फोन्स में सेंट्रल पंच-होल डिस्प्ले है। मोटोरोला और रेडमी दोनों फोन्स के रियर कैमरे एक डॉमिनो आइलैंड में दिए हैं।

Redmi Note 12 5G

2. कैमरा

Redmi Note 12 5G में सामने की तरफ 13MP कैमरा और Moto G73 5G में 16MP का सेल्फ़ी शूटर है।  

पीछे की तरफ, Redmi Note 12 5G में 48MP+ 8MP (अल्ट्रावाइड)+ 2MP (मैक्रो) ट्रिओ और Moto G73 5G में 50MP+ 8MP (अल्ट्रावाइड) ड्यूअल कैमरा सेटअप दिया है। 

3. डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर

Redmi Note 12 5G 6.6 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है वहीं मोटोरोला के फोन में 6.5 इंच की थोड़ी छोटी स्क्रीन मिलती है जो कि एक LCD पैनल है। 

सॉफ्टवेयर की बात करें तो, रेडमी का MIUI अधिक कस्टमाइजेशन ऑफर करता है लेकिन इसमें ऐड्स और ब्लोटवेयर भी साथ आते हैं। लेकिन अगर आप एक वनीला एंड्रॉइड फैन हैं तो मोटोरोला का MyUI आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। 

इसे भी देखें: Apple लाएगा किफायती iPhone SE 4, Google Pixel 7a से होगी आमने सामने की टक्कर

4. इंटरनल्स

Redmi Note 12 5G में स्नैप्ड्रैगन 4 जेन 1 प्रोसेसर मिलता है जबकि Moto G73 5G मीडियाटेक डायमेंसिटी 930 को कैरी करता है।

Redmi Note 12 को 4+128GB और 6+128GB वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है जबकि Moto G73 सोलो 8+128GB मॉडल में आता है। 

दोनों हैंडसेट 5000mAh बैटरी के साथ आते हैं। रेडमी 33W चार्जिंग सपोर्ट देता है जबकि मोटोरोला 30W वायर्ड चार्जिंग ऑफर करता है।

Moto G73 5G

5. कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स 

दोनों फोन्स में WiFi ac और USB-C 2.0 पोर्ट हैं। केवल Redmi Note 12 5G में इन्फ्रारेड सेन्सर सपोर्ट मिलता है। Moto G73 में लेटेस्ट ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट है। 

दोनों में 3.5mm जैक, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक्स्पेंडेबल स्टोरेज (हाईब्रिड स्लॉट) और स्टीरियो स्पीकर्स हैं।

इसे भी देखें: Super Bachat Deal! Oppo F21 Pro मिल रहा कौड़ियों के दाम, नई कीमत दीवाना बना देगी

Redmi Note 12 5G vs Moto G73 5G Price

Redmi Note 12 के 4+128GB मॉडल की कीमत ₹17,388 है और 6+128GB मॉडल ₹19,999 में उपलब्ध है। 

Moto G73 की कीमत 8+128GB मेमोरी कन्फिगरेशन के लिए ₹18,999 है। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo