Samsung Galaxy Z Flip 5 VS Oppo Find N3 Flip: दो फ्लिप फोन्स की कीमत और स्पेक्स का कंपैरिजन

Samsung Galaxy Z Flip 5 VS Oppo Find N3 Flip: दो फ्लिप फोन्स की कीमत और स्पेक्स का कंपैरिजन
HIGHLIGHTS

Oppo ने अभी हाल ही में अपने नए Flip Phone यानि Oppo Find N3 को लॉन्च किया है, इसकी कीमत 94999 रुपये के आसपास है।

अगर आप कैमरा को लेकर एक Flip Phone की तलाश कर रहे हैं तो आपको Oppo Find N3 को खरीद लेना चाहिए।

अगर आप एक बेहतरीन Performance वाले Flip Phone को तलाश रहे हैं तो आपको Samsung Galaxy Z Flip 5 के साथ जाना चाहिए।

Oppo ने अभी हाल ही में अपने नए Flip Phone यानि Oppo Find N3 FLIP को लॉन्च किया है, इसकी कीमत 94999 रुपये के आसपास है। इस स्मार्टफोन को Samsung Galaxy Z Flip 5 से कड़ी टक्कर मिलती है। Samsung Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन को अब Yellow color में भी खरीदा जा सकता है।

आज हम यहाँ सैमसंग और ओपो की ओर से इन Flip Phones में कैसे स्पेक्स दिए गए हैं। क्या प्राइस और स्पेक्स के मामले में यह दोनों ही फोन्स एक दूसरे को टक्कर देते हैं। यहाँ आप जान सकते हैं। आइए शुरू करते हैं आपको बताते हैं कि Samsung Galaxy Z Flip 5 VS Oppo Find N3 FLIP में प्राइस और स्पेक्स के मामले में कौन सा फोन ज्यादा बेहतर है।

यह भी पढ़ें: Powerful फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ Itel A05s, कीमत 7 हजार से भी कम | Tech News

Samsung Galaxy Z Flip 5 VS Oppo Find N3 FLIP: Display

Samsung Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन में एक 6.7-इंच की डिस्प्ले मौजूद है, वहीं Oppo Find N3 FLIP स्मार्टफोन में एक कुछ बड़ी यानि एक 6.8-इंच की डिस्प्ले दी गई है। दोनों ही फोन्स में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। हालांकि Galaxy Z Flip5 में कुछ शार्प डिस्प्ले मिलती है। इसके अलावा इसकी पीक ब्राइट्नेस भी ज्यादा है, यह लगभग 1750 निट्स के आसपास है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 VS Oppo Find N3 FLIP: Camera

Samsung Galaxy Z Flip 5 के मुकाबले Oppo Find N3 FLIP स्मार्टफोन कैमरा के मामले में कुछ आगे निकाल जाता है। असल में इसमें आपको मात्र ज्यादा रेजोल्यूशन वाले कैमरा मिलते हैं, बल्कि फोन में एक 32MP का टेलीफोटो लेंस भी मिलता है। फोन में जो ट्रिपल कैमरा है वह Hasselblad की ओर से फोन में दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Samsung का धांसू 50MP कैमरा फोन, Affordable Price में धाकड़ फीचर, इस दिन है इंडिया लॉन्चिंग | Tech News

Samsung Galaxy Z Flip 5 VS Oppo Find N3 FLIP: Performance

इन दोनों ही फोन्स में अलग अलग चिपसेट हैं, जहां Samsung Galaxy Z Flip 5 में एक स्नैपदेयगोन 8 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Oppo Find N3 FLIP स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9200 प्रोसेसर मिलता है। परफॉरमेंस के मामले में हो सकता है कि Samsung Galaxy Z Flip 5 कागजों पर ज्यादा बेहतर नजर आ रहा हो लेकिन असल ज़िंदगी में दोनों ही फोन्स में एक जैसी परफॉरमेंस मिलती है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन में OneUI 5 के साथ एंड्रॉयड 13 सपोर्ट मिलता है, वहीं Oppo Find N3 FLIP में ColorOS 13 पर एंड्रॉयड 13 सपोर्ट मिलता है। दोनों ही फोन्स को 4 साल का OS Update और 5 साल के लिए सिक्युरिटी पैच अपडेट मिलने वाला है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 VS Oppo Find N3 FLIP: Battery

Samsung Galaxy Z Flip 5 में एक 3700mAH की बैटरी मिलती है, जो 44W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। इसके अलावा Oppo Find N3 FLIP स्मार्टफोन में एक 4300mAh की बैटरी मिलती है जो सैमसंग फोन की तरह ही 44W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। अब यहाँ अगर बैटरी को देखा जाए तो साफ तौर पर नजर आ रहा है कि Oppo Find N3 FLIP में एक बड़ी बैटरी है।

यह भी पढ़ें: इस कंपनी के पास है सबसे तगड़ा प्लान, केवल 599 रुपये में इतना कुछ, फेल हो गए Reliance Jio, Airtel और सभी कंपनियों के प्लान?

Samsung Galaxy Z Flip 5 VS Oppo Find N3 FLIP: Price Details

Samsung की आधिकारिक वेबसाईट पर Samsung Galaxy Z Flip 5 की कीमत 99999 रुपये के आसपास दिखाई दे रही है। यह फोन के 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल की है। हालांकि फोन के 8GB रैम और 512GB स्टॉरिज मॉडल की कीमत 109999 रुपये है। अगर आप फोन को ई-कॉमर्स वेबसाईट से खरीदते हैं तो आपको यह कुछ कम कीमत में मिल सकता है।

Oppo Find N3 FLIP के प्राइस की बात करें तो इसकी कीमत 94999 रुपये के आसपास है। हालांकि आप इस समय इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। फोन पर 41450 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। इसके अलावा फोन पर कई बैंक ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 6,499 रुपये में इस धाकड़ स्मार्टफोन की हुई launching, Redmi A2 से हो रही आमने सामने की टक्कर

हमारा फैसला

आप समझ ही गए होंगे कि Oppo Find N3 FLIP स्मार्टफोन में आपको बेहतर डिजाइन के साथ साथ एक बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा मिलता है। इसके अलावा Samsung Galaxy Z Flip 5 में ग्राहकों को एक प्रीमियम बिल्ड मिलता है। इतना ही नहीं, सैमसंग फोन में आपको नया सॉफ्टवेयर मिलता है।

यह फोन बेहद ही कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर में आता है। अब अगर आप कैमरा को लेकर एक Flip Phone की तलाश कर रहे हैं तो आपको Oppo Find N3 FLIP को खरीद लेना चाहिए। हालांकि अगर आप एक बेहतरीन Performance वाले Flip Phone को तलाश रहे हैं तो आपको Samsung Galaxy Z Flip 5 के साथ जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Oppo A18 का New स्टोरेज वेरिएंट किफायती कीमत में लॉन्च, इस ऑफर के साथ मिलेगा और भी सस्ता | Tech News

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo