Samsung Galaxy Z Flip 6 VS Samsung Galaxy Z Flip 5: किस फोन को खरीदना पसंद करेंगे आप, तुलना देखकर तय करें

Samsung Galaxy Z Flip 6 VS Samsung Galaxy Z Flip 5: किस फोन को खरीदना पसंद करेंगे आप, तुलना देखकर तय करें

Samsung ने अपने लेटेस्ट Foldable Phone यानि Samsung Galaxy Z Fold 6 के साथ ही Samsung Galaxy Z Flip 6 को भी पेश कर दिया है। हम पहले ही Samsung Galaxy Z Fold 6 और Samsung Galaxy Z Fold 5 फोन्स की तुलना कर चुके हैं। हालांकि, आज हम Samsung Galaxy Z Flip 6 की तुलना Samsung Galaxy Z Flip 5 से करने वाले हैं। हम जानते हैं कि लेटेस्ट सैमसंग फोन को कुछ अपग्रेड्स के साथ पेश किया गया है।

नए फोन के कैमरा में बदलाव देखने को मिल रहे हैं, इसके अलावा कंपनी ने ड्यूरेबिलिटी पर भी खास ध्यान दिया है। रैम को इस नए फोन में बढ़ा दिया है, इसके अलावा AI क्षमता को शामिल करके इस फोन को एक नया ही रूप दे दिया है। आइए जानते है कि आखिर Samsung Galaxy Z Flip 6 और Samsung Galaxy Z Flip 5 में आपको किस फोन को खरीदना चाहिए। यहाँ हम इन दोनों ही फोन्स के स्पेक्स और प्राइस की तुलना करने वाले है। यहाँ आप Samsung Galaxy Z Fold 6 और Samsung Galaxy Z Fold 5 की तुलना देख सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 6 VS Samsung Galaxy Z Flip 5: डिजाइन और डिस्प्ले की तुलना

दोनों ही, Samsung Galaxy Z Flip 5 और Samsung Galaxy Z Flip 5 का डिजाइन एक ही जैसा है, दोनों का वजन भी लगभग लगभग एक जैसा है, इसके अलावा डायमेनशन भी मिलते जुलते हैं। दोनों ही फोन्स में एक 3.4-इंच की कवर डिस्प्ले मिलती है, इसके अलावा दोनों नहीं फोन्स में एक 6.7-इंच की मेन स्क्रीन है। हालांकि, Samsung Galaxy Z Flip 6 को फोल्ड करने पर यह काफी पतला हो जाता है। इसके अलावा Z Flip 6 में डिस्प्ले पर 2600 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है।

इसे अगर पिछले यानि Samsung Galaxy Z Flip 5 में देखा जाए तो यह केवल 1750 निट्स की ब्राइटनेस के साथ पेश किया गया था। Z Flip 6 में Enhanced Armor Aluminium Frame मिलता है, इसके अलावा इसमें IP48 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट क्षमता मिलती है। Z Flip 5 की बात करें तो यह केवल IPX8 रेटिंग से लैस है।

Samsung Galaxy Z Flip 6 VS Samsung Galaxy Z Flip 5: कैमरा के तुलना

Samsung Galaxy Z Flip 6 में ग्राहकों को कैमरा सेटअप में कई अपग्रेड देखने को मिलते हैं। इस फोन में एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा मिलता है, Z Flip 5 में केवल 12MP का ही प्राइमेरी कैमरा मिलता है। दोनों ही फोन्स में एक 12MP का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस भी है। दोनों में ही आपको एक टेलीफोटो लेंस नहीं मिलता है।

Samsung Galaxy Z Flip 6 VS Samsung Galaxy Z Flip 5: परफॉरमेंस की तुलना

Samsung Galaxy Z Flip 6 स्मार्टफोन में क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। यह नई पीढ़ी का नया प्रोसेसर है। हालांकि, Samsung Galaxy Z Flip 5 में पिछले साल का फ्लैग्शिप प्रोसेसर यानि Snapdragon 8 Gen 2 का सपोर्ट मिलता है। Samsung Galaxy Z Flip 6 में 12GB की रैम सपोर्ट मिलती है, हालांकि Galaxy Z Flip 5 में केवल 8GB ही रैम मिलती है।

दोनों ही स्मार्टफोन OneUI 6.1.1 पर आधारित एंड्रॉयड 14 पर चलते हैं। Samsung Galaxy Z Flip 6 में आपको Galaxy Z Flip 5 के मुकाबले ज्यादा अपडेट मिलने वाले हैं। इसके अलावा Samsung Galaxy Z Flip 6 में AI क्षमताएँ मिलती हैं। इससे जाहिर तौर पर यूजर अनुभव में चार चाँद लग जाने वाले हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 6 VS Samsung Galaxy Z Flip 5: बैटरी की तुलना

Samsung Galaxy Z Flip 6 में एक 4000mAh की बैटरी मिलती है, वहीं Samsung Galaxy Z Flip 5 को एक 3700mAh की बैटरी पर पेश किया गया था। इसका मतलब है कि कंपनी ने प्रोसेसर की एफिसेएन्सी को बढ़ाने के लिए एक बड़ी बैटरी को फोन में रखा है। बता देते हैं कि दोनों नहीं फोन्स में बैटरी के बड़े बदलाव के बाद भी चार्जिंग क्षमता में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस समय भी बैटरी को आप 25W की Wired Charging से जल्दी से चार्ज कर सकते है, बैटरी के साथ 15W की वायरलेस चार्जिंग क्षमता भी मिलती है।

Samsung Galaxy Z Flip 6 VS Samsung Galaxy Z Flip 5: प्राइस की तुलना

अगर आपको अपने फोन में कुछ बड़े अपग्रेड चाहिए, जैसे कैमरा में बदलाव, परफॉरमेंस में बदलाव और बैटरी क्षमता में बदलाव के साथ आपको एक फोन खरीदने का मन बनता है तो आप Samsung Galaxy Z Flip 6 को खरीद सकते हैं, हालांकि, इसके पहले आपको इसकी कीमत को भी देख लेना चाहिए। यहाँ आपको यह भी बता देते है कि अगर आप अपने कुछ पैसे बचाना चाहते हैं तो आप Galaxy Z Flip 5 को खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 6 vs Z Flip 5 Comparison

Samsung Galaxy Z Flip 6 vs Samsung Galaxy Z Flip 5 Comparison

Feature Samsung Galaxy Z Flip 6 Samsung Galaxy Z Flip 5
Design Similar design, Enhanced Armor Aluminium Frame, IP48 water and dust resistant Similar design, IPX8 rating
Cover Display 3.4-inch 3.4-inch
Main Screen 6.7-inch, 2600 nits brightness 6.7-inch, 1750 nits brightness
Primary Camera 50MP 12MP
Ultrawide Camera 12MP 12MP
Telephoto Lens None None
Processor Snapdragon 8 Gen 3 Snapdragon 8 Gen 2
RAM 12GB 8GB
Operating System OneUI 6.1.1 based on Android 14, more updates, AI capabilities OneUI 6.1.1 based on Android 14
Battery 4000mAh 3700mAh
Charging 25W wired, 15W wireless 25W wired, 15W wireless
Price ₹1,09,999 ₹99,999


असल में Samsung Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन को 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Samsung Galaxy Z Flip 6 की बात करें तो यह 1,09,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। अब आपको अपने विवेक और जरूरत के हिसाब से यह तय करने का पूरा हक है कि आपको किस फोन को खरीदना चाहिए। मैं आपसे यही कहने वाला हूँ आपको Galaxy Z Flip 6 में लंबे समय के लिए अपग्रेड मिलने वाले हैं। ऐसे में आपको इसके साथ ही जाना चाहिए, अगर आप एक Flip Phone खरीदने पर विचार कर रहे हैं।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo