Samsung Galaxy S24 Ultra बनाम Samsung Galaxy S23 Ultra: देखें दो धुरंधरों की टक्कर

Updated on 18-Jan-2024
HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन में एक बदला हुआ नया डिजाइन और फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है।

Samsung Galaxy S24 Ultra में सबसे बड़े अपग्रेड के तौर पर Galaxy AI Infusion मिलता है।

Samsung Galaxy S24 Ultra में एक 45W की फास्ट चार्जिंग वाली 5000mAh की बैटरी है। यही बैटरी Galaxy S23 Ultra में भी है।

Samsung Galaxy S24 Series को लॉन्च कर दिया गया है, पिछले साल की तरह ही इस साल भी कंपनी ने इस सीरीज में तीन फोन्स को लॉन्च किया है। Samsung Galaxy S24 Series में भी Samsung Galaxy S23 Series की तरह ही तीन फोन्स लॉन्च हुए हैं। इन फोन्स में Samsung Galaxy S24, Samsung Galaxy S24 Plus और Samsung Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन्स हैं। इन फोन्स में पिछले साल के मुकाबले बहुत सारे अपग्रेड मिलते हैं।

सबसे बड़ा अपग्रेड अगर देखा जाए तो इन फोन्स में AI क्षमताओं को शामिल किया जाना है। जी हाँ, आपने सही सुना है Samsung Galaxy S24 Series में AI क्षमताएँ हैं, जो इससे पहले नहीं देखी गई हैं। AI क्षमताओं को फोन्स में लाने के लिए Samsung ने Google से साझेदारी की है।

यहाँ मैं आपके लिए Samsung Galxay S24 Ultra स्मार्टफोन की तुलना इसी पीढ़ी के पिछले साल आए स्मार्टफोन Samsung Galaxy S23 Ultra के साथ करने वाला हूँ। आइए जानते है कि इन दोनों ही फोन्स में आखकीर क्या अंतर हैं।

Samsung Galaxy S24 Ultra VS Samsung Galaxy S23 Ultra: कैसा है दोनों फोन्स का डिजाइन

अगर लुक पर ध्यान दिया जाए तो Samsung Galaxy S23 Ultra और Samsung Galaxy S24 Ultra एक जैसे लगते हैं। हालांकि इसके बाद भी डिजाइन में कुछ बड़े बदलाव सामने आए हैं। बता देते हैं कि Samsung Galaxy S24 Ultra में एक फ्लैट डिजाइन मिलता है। हालांकि Samsung Galaxy S23 Ultra में Curved Design देखने आया था।

Samsung Galaxy S24 Ultra फ्लैट डिस्प्ले के साथ फ्लैट बैक के साथ लॉन्च हुआ है। इसके अलावा Samsung Galaxy S23 Ultra में Aluminum Body देखने को मिली थी लेकिन Samsung Galaxy S24 Ultra में Titanium को शामिल किया गया है, जो सकता है कि Samsung ने यह प्रेरणा Apple iPhone 15 Series से ली हो।

यह भी देखने को मिल रहा है कि Samsung Galaxy S23 Ultra के मुकाबले Samsung Galaxy S24 Ultra को कुछ थिन बनाया गया है। Samsung Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन 8.6mm का है। हालांकि Samsung Galaxy S23 Ultra 8.9mm का था।

Samsung Galaxy S24 Ultra VS Samsung Galaxy S23 Ultra: डिस्प्ले में हुए ये बड़े बदलाव

Samsung Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन में एक 6.8-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह एक QHD+ रेजोल्यूशन के साथ आने वाली डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर चलती है। अब अगर Samsung Galaxy S23 Ultra की डिस्प्ले को देखा जाए तो इसमें भी वही डिस्प्ले है। अब सवाल उठता है कि आखिर इस साल डिस्प्ले में सैमसंग की ओर से क्या बदलाव किए गए हैं।

यहाँ बता देते है कि Samsung Galaxy S24 Ultra में एक brighter और बेहतरीन प्रोटेक्शन वाली डिस्प्ले है। इसमें आपको 2600 Nits की पीक ब्राइट्नेस मिलती है। इसमें Gorilla Glass Armor का प्रोटेक्शन भी मिलता है। हालांकि Samsung Galaxy S232 Ultra में 1750 nits की पीक Brightness वाली डिस्प्ले मिलती है, जो Gorilla Glass Victus 2 से सुरक्षित है।

Samsung Galaxy S24 Ultra VS Samsung Galaxy S23 Ultra; कैसी है परफॉरमेंस

इसके पहले कि हम हार्डवेयर के बारे में चर्चा करें आइए इसके पहले सॉफ्टवेयर के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। Samsung Galaxy S24 Ultra संरतफोन में AI दिया गया है, इसे एक बड़ा अपग्रेड कहा जा सकता है। Samsung ने अपनी Samsung Galaxy S24 Series में Galaxy AI को जोड़ा है। Galaxy AI, Google Gemini AI पर आधारित है। यह आपको कई पैमानों पर मदद करने वाला है, जैसे कम्यूनिकेशन, एडिटिंग, सर्चिंग और अन्य। Samsung Galaxy S24 Ultra ऐसा पहला स्मार्टफोन है जो AI पर आधारित है। इसके अलावा आपको बता देते है कि Samsung Galaxy S23 Ultra में Galaxy AI नहीं है।

इसके अलावा Samsung Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें आपको 12GB तक की रैम के साथ 1TB तक की स्टॉरिज मिलती है। यह फोन OneUI6.1 पर आधारित एंड्रॉयड 14 पर चलता है। इस फोन पर 7 साल का सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने वाला है।

हालांकि इसके अलावा, Samsung Galaxy S23 Ultra स्मार्टफोन की बात करें तो यह स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर पर चलता है। इसमें भी 12GB तक की रैम और 1TB की स्टॉरिज मिलती है। फोन एंड्रॉयड 13 पर आधारित OneUI 5.1 पर चलता है, हालांकि इसे एंड्रॉयड 14 पर अपग्रेड भी दिया जाने वाला है।

Samsung Galaxy S24 Ultra VS Samsung Galaxy S23 Ultra: दोनों का कैमरा है धमाकेदार

Samsung Galaxy S23 Ultra में एक 10MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेन्सर दिया गया था, हालांकि इसे सैमसंग ने बदल दिया है, अब Samsung Galaxy S24 Ultra में कंपनी ने एक 50MP का टेलीफोटो लेंस दिया है। हालांकि यहाँ ट्विस्ट ये हुआ है कि 10MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस को 10x Optical zoom क्षमता पर पेश किया गया था, हालांकि 50MP का टेलीफोटो लेंस में मात्र 5x zoom ही दिया गया है।

हालांकि इसके अलावा दोनों ही फोन्स में एक जैसा कैमरा सेटअप है। फोन्स में एक 200MP का OIS कैमरा है, इसके अलावा फोन में एक 10MP का टेलीफोटो सेन्सर मिलता है, जो 3X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है, फोन में एक 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस होने वाला है। फ्रन्ट पर दोनों ही फोन्स में 12MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है।

Samsung Galaxy S24 Ultra VS Samsung Galaxy S23 Ultra: दोनों में है बड़ी बैटरी

Battery की बात करें तो Samsung Galaxy S24 Ultra और Samsung Galaxy S23 Ultra स्मार्टफोन्स में एक 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W की फास्ट चार्जिंग मिलती है। हालांकि दोनों ही फोन्स में वायरलेस चार्जिंग क्षमता भी मिलती है।

क्या Samsung Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन Samsung Galaxy S23 Ultra से बेहतर है?

अगर आप इसका जवाब जानना चाहते हैं तो आपको स्पेक्स और फीचर को देखकर खुद ही यह पता चल गया होगा कि, वाकई Samsung Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन Samsung Galaxy S23 Ultra से बेहतर है। मुझे यह डिवाइस निजी तौर पर बेहद ही ज्यादा पसंद आया है। हालांकि आपको कीमत कुछ ज्यादा लग सकती है लेकिन इस फोन के फीचर और स्पेक्स देखकर आपको कीमत के बारे में सोचने का ख्याल ही नहीं आने वाला है।

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं।

Connect On :