Samsung Galaxy S24 FE vs S23 FE: एक जैसा कैमरा, तगड़े AI फीचर्स, फिर भी आधी कीमत में क्यों मिल रहा ये मॉडल?

Updated on 03-Oct-2024

Samsung Galaxy S24 FE Vs Galaxy S23 FE: सैमसंग ने हाल ही में अपने लेटेस्ट Galaxy S24 FE स्मार्टफोन को लॉन्च किया था जो प्रतिस्पर्धी कीमत पर प्रभावशाली फीचर्स के साथ आता है। लेकिन फिर भी Galaxy S23 FE अब भी एक सॉलिड ऑप्शन है, तो नए रिलीज के साथ बदला क्या है? और अगर आपके पास पहले से ही S23 FE मौजूद है तो क्या नया मॉडल उसे अपग्रेड करने के लायक है? सही निर्णय लेने में आपकी मदद करने के लिए ये रही इन दोनों फैन एडीशन मॉडल्स के बीच आमने-सामने की तुलना…

Samsung Galaxy S24 FE vs Samsung Galaxy S23 FE: स्पेसिफिकेशन्स
विशेषताएँ Samsung Galaxy S24 FE Samsung Galaxy S23 FE
कीमत 59,999 (8GB + 128GB), 65,999 (8GB + 256GB) 29,999 (8GB + 128GB), 32,999 (8GB + 256GB)
डिज़ाइन पतले बेजल्स, स्लीक डिजाइन, वर्टिकल कैमरा सेटअप पतले बेजल्स, स्लीक डिजाइन, वर्टिकल कैमरा सेटअप
कलर ऑप्शंस ब्लू, ग्रेफाइट, ग्रे, मिंट, येलो ग्रेफाइट, मिंट, पर्पल
डिस्प्ले 6.7-इंच FHD+ डायनेमिक AMOLED 2x, 120Hz, 1900 निट्स 6.4-इंच FHD+ डायनेमिक AMOLED 2X, 120Hz, 1450 निट्स
परफॉर्मेंस Exynos 2400e Exynos 2200
सॉफ्टवेयर एंड्रॉइड 14, 7 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट्स, Galaxy AI फीचर्स एंड्रॉइड 13, 4 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट्स, Galaxy AI फीचर्स
बैक कैमरा 50MP प्राइमरी + 8MP 8x टेलीफ़ोटो + 12MP अल्ट्रावाइड 50MP प्राइमरी + 8MP 8x टेलीफ़ोटो + 12MP अल्ट्रावाइड
फ्रन्ट कैमरा 10MP 10MP
बैटरी 4700mAh , 25W चार्जिंग 4500mAh , 25W चार्जिंग

Samsung Galaxy S24 FE vs S23 FE: डिजाइन और डिस्प्ले

पहली झलक में नया S24 FE अपनी पिछली जनरेशन, S23 FE जैसा दिखता है। दोनों फोन्स बेहद पतले बेजल्स और बड़ी फ्लैट डिस्प्ले के साथ एक स्लीक डिजाइन ऑफर करते हैं। इनके बैक पर वर्टिकल कैमरा सेटअप दिया है। हालांकि, सैमसंग अपने S24 FE में थोड़ी बड़ी 6.7-इंच डायनेमिक AMOLED 2x स्क्रीन शामिल करके आगे बढ़ गया है। जबकि S23 FE में केवल 6.4-इंच की डिस्प्ले मिलती है। S24 FE हैंडसेट 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ ज्यादा ब्राइट पैनल भी ऑफर करता है, जो S23 FE के 1450 निट्स पर एक अच्छा अपग्रेड है।

नए डिवाइस में एक और सुधार इसकी डिस्प्ले सुरक्षा है। S24 FE गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ से लैस है, जो S23 FE में इस्तेमाल किए गए गोरिल्ला ग्लास 5 से एक कदम आगे है। दोनों मॉडल्स 120Hz रिफ्रेश रेट और फुल HD+ रिज़ॉल्यूशन को सपोर्ट करते हैं।

Samsung Galaxy S24 FE vs S23 FE: परफॉर्मेंस

तगड़ी परफॉर्मेंस के लिए Galaxy S24 FE नए Exynos 2400e चिपसेट के साथ आता है, जो S23 FE के Exynos 2200 की तुलना में परफॉर्मेंस में एक संभावित सुधार ऑफर करता है। दोनों डिवाइसेज़ 8GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आते हैं। उम्मीद है कि नया चिपसेट बेहतर ओवरऑल स्पीड और एफ़िशिएन्सी ऑफर करेगा।

Samsung Galaxy S24 FE vs S23 FE: सॉफ्टवेयर

S24 FE के प्रमुख अपग्रेड्स में से एक इसका सॉफ्टवेयर है। यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉइड 14 पर चलता है, और कंपनी इसके साथ 7 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट्स देने का वादा करती है, यानि इसमें 2031 तक अपडेट आते रहेंगे। इसकी तुलना में S23 FE को, जो एंड्रॉइड 13 के साथ लॉन्च हुआ था, 2027 तक अपडेट्स मिलेंगे। दोनों डिवाइसेज़ में सैमसंग के Galaxy AI फीचर्स जैसे लाइव ट्रांसलेट और नोट असिस्ट शामिल हैं और इसके अलावा बेहतर सुरक्षा के लिए इसमें Knox Vault भी मिलता है।

Samsung Galaxy S24 FE vs S23 FE: कैमरा

कैमरा विभाग में दोनों मॉडल्स के बीच कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। Galaxy S24 FE और S23 FE दोनों ही 50-मेगापिक्सल मेन सेंसर, 8x ज़ूम के साथ 8-मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो लेंस और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ आते हैं। साथ ही, सेल्फ़ी के लिए भी दोनों में एक जैसा 10-मेगापिक्सल फ्रन्ट कैमरा मिलता है। वीडियो के शौकीन इसमें 24fps पर 8K और 60fps तक पर 4K रिकॉर्डिंग का आनंद ले सकते हैं।

Samsung Galaxy S24 FE vs S23 FE: बैटरी

नया S24 FE एक 4700mAh की से भी लैस है, जो S23 FE की 4500mAh बैटरी की तुलना में थोड़ी बड़ी है। हालांकि, दोनों एक जैसी 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।

नया लॉन्च हुआ Samsung Galaxy S24 FE ज्यादा बड़ी डिस्प्ले, ज्यादा ब्राइट स्क्रीन, नए प्रोसेसर और ज्यादा बड़ी बैटरी के साथ आता है।

Samsung Galaxy S24 FE vs S23 FE: प्राइस

ग्राहक Galaxy S24 FE को 8GB + 128GB बेस मॉडल के लिए 59,999 रुपए की कीमत पर प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर, Galaxy S23 FE की कीमत अभी इसी स्टोरेज कन्फ़िगरेशन के लिए 30,999 रुपए है।

वास्तव में इन दोनों के बीच किसी एक को चुनना बहुत मुश्किल है। अगर आप एक बड़ी या लंबी चलने वाली बैटरी के साथ फोन खरीदना चाहते हैं लेकिन एक बढ़िया कैमरा होने से कोई परेशानी नहीं है, तो आप Galaxy S24 FE के साथ जा सकता हैं।

हालांकि, मैं आपको S23 FE के साथ जाने की सलाह दूँगी क्योंकि इसमें एक जैसा कैमरा है और इसकी 6.4-इंच की स्क्रीन निजी डिस्प्ले आवश्यकताओं के लिए उतनी भी छोटी नहीं है। साथ ही Samsung Galaxy S23 FE अभी चल रही ऑनलाइन सेल्स के दौरान 31000 रुपए से भी कम में उपलब्ध है, यह देखते हुए यह स्मार्टफोन एक लाजवाब डील है।

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :