Samsung Galaxy S24 FE में होंगे ये तगड़े स्पेक्स, ऑफिशियल अनबॉक्स वीडियो से मिली जानकारी

Samsung Galaxy S24 FE में होंगे ये तगड़े स्पेक्स, ऑफिशियल अनबॉक्स वीडियो से मिली जानकारी

जहां Samsung Galaxy S25 को लेकर आए दिन नई नई जानकारी सामने आ रही है। हालांकि, इसके पहले कि यह फोन लॉन्च किया जाए, इसके पहले ही Samsung Galaxy S24 FE को लेकर जानकारी आना शुरू हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि Samsung 2024 में अपने इस फोन को लॉन्च कर सकता है। इस फोन को लेकर लीक और रुमर्स तो सामने आ रहे हैं। हालांकि अब इस फोन को लेकर X Platform पर एक अनबॉक्सिंग वीडियो भी सामने आया है, जो फोन की मुख्य जानकारी सामने रख रहा है। यह जानकारी X Platform पर Evan Blass की ओर से मिल रही है।

Samsung Galaxy S24 FE को लेकर सामने आ रही आधिकारिक अनबॉक्स वीडियो

Samsung Galaxy S24 FE को लेकर यह वीडियो कंपनी के ओर से ही निर्मित की गई है। कंपनी अपने Samsung Galaxy S24 FE की मार्केटिंग के लिए ऐसा वीडियो लेकर आई है। इस वीडियो से फोन को लाकर काफी कुछ सामने आ रहा है। असल में इस वीडियो से पता चलता है कि फोन में आपको सक SIM Tool मिलने वाला है, बॉक्स में इसके अलावा आपको एक क्विक स्टार्ट गाइड भी मिल रही है, साथ ही आपको एक USB Type C केबल भी मिलता है, हालांकि फोन में कोई चार्जर आपको नहीं मिल रहा है। इस वीडियो से फोन के कलर और स्पेक्स भी उजागर हो रहे हैं।

कितने कलर में आएगा Samsung Galaxy S24 FE?

Samsung Galaxy S24 FE स्मार्टफोन में आपको 5 कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं। यह फोन ब्लू, ग्रैफाइट, ग्रे और मिंट के अलावा येलो कलर में आने वाला है। इसका फ्रेम जो है, वह एल्युमिनियम से निर्मित है। इसके अलावा डिस्प्ले पर आपको गोरिला ग्लास विक्टस+ का प्रोटेक्शन मिल रहा है। फोन में एक 4700mAh की बैटरी मिलने वाली है जो 25W की Wired Charging को सपोर्ट करती है।

कैमरा और अन्य स्पेक्स को लेकर भी जानकारी आउट

आपको बता देते है कि Samsung Galaxy S24 FE स्मार्टफोन में एक 50MP का वाइड ऐंगल लेंस मिल सकता है, इसके अलावा फोन में आपको एक 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस मिल सकता है, फोन में एक 8MP का 3x टेलीफोटो लेंस भी मिल रहा है। स्मार्टफोन में एक 10MP का सेल्फ़ी कैमरा भी होने वाला है। यह सभी जानकारी पहले भी कई लीक के माध्यम से सामने आ चुकी है।

  • इस वीडियो से यह भी जानकारी मिल रही है कि Samsung Galaxy S24 FE स्मार्टफोन में आपको Exynos 2400e प्रोसेसर मिलने वाला है।
  • इसके अलावा अन्य डिटेल्स इसे लेकर सामने नहीं आई हैं।
  • ऐसा कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy S23 FE के मुकाबले नए फोन में डिस्प्ले कई अपग्रेड के साथ मिल सकती है।
  • हालांकि, डिस्प्ले साइज़ और रिफ्रेश रेट को लेकर जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

Samsung Galaxy S24 FE का क्या हो सकता है प्राइस?

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Samsung Galaxy S24 FE के प्राइस को लेकर वीडियो से कोई भी जानकारी नहीं मिल रही है। हालांकि, रुमर्स ऐसा कहते हैं कि इस फोन का प्राइस इस साल 50 डॉलर बढ़ सकता है। फोन के बेस मॉडल 128GB को 649 डॉलर में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि 256GB मॉडल को 709 डॉलर में पेश किया जा सकता है।

  • फोन के प्राइस को लेकर आधिकारी तौर पर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि यह प्राइस लीक और अफवाहों से सामने आ रहा है।

साभार:

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo