Samsung Galaxy M35 VS iQOO Z9: डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, प्राइस और फीचर्स की तुलना

Updated on 13-Aug-2024

अभी हाल ही में सैमसंग ने अपने Samsung Galaxy M35 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, इस स्मार्टफोन में कुछ दमदार फीचर मिलते हैं, यह फोन Infinity O Super AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलती है। इसके अलावा फोन में 12GB तक की रैम और Exynos 1380 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है। इस फोन की तुलना हम आज iQOO Z9 से करने वाले हैं। असल में यह फोन भी कुछ दमदार स्पेक्स के साथ आता है। आइए जानते है कि इन दोनों फोन्स में कौन से फोन को आपको इस प्राइस में खरीदना चाहिए, जानते हैं।

Samsung Galaxy M35 VS iQOO Z9: डिजाइन और बनावट कैसी है?

Samsung Galaxy M35 5G स्मार्टफोन को अलग अलग तीन कलर में कंपनी की ओर से पेश किया गया है, फोन को आप Moonlight Blue, Daybreak Blue और Thunder Grey Color में खरीद सकते हैं। इस फोन को प्लास्टिक बैक के साथ पेश किया गया है, इसके अलावा इसमें टेक्स्चर फिनिश मिलती है। इसके अलावा फोन में ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल के साथ LED Flash भी मिलती है। iQOO Z9 5G की बात अगर यहीं पर करते हैं तो इस फोन को Graphene Blue और Brushed Green कलर में खरीदा जा सकता है। यह फोन IP54 प्रमाणन के साथ आता है। यह क्षमता इसे वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बना देती है।

Samsung Galaxy M35 VS iQOO Z9: डिस्प्ले कैसी है?

Samsung Galaxy M35 स्मार्टफोन में एक 6.6-इंच के Super AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो FHD+ रेजोल्यूशन के साथ आती है, इस डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। स्क्रीन पर 1000 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है, और डिस्प्ले पर Gorilla Glass Victus का सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा इसमें 390 ppi का सपोर्ट भी मिलता है।

वहीं अगर iQOO Z9 5G की बात की जाए तो इस फोन में एक 6.67-इंच के AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर आती है। स् फोन में आपको 1800 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है। इसके अलावा डिस्प्ले पर DT-Star2 Plus Glass का प्रोटेक्शन भी मिलता है।

  • जाहिर तौर पर iQOO Z9 5G की डिस्प्ले ज्यादा ब्राइट है।
  • दोनों फोन्स का डिस्प्ले अनुभव ब्राइटनेस के अलावा एक जैसा ही है।

Samsung Galaxy M35 VS iQOO Z9: प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर की तुलना

Samsung Galaxy M35 5G स्मार्टफोन में आपको Exynos 1380 प्रोसेसर मिलता है, जो 5nm प्रोसेस पर निर्मित है। इस फोन में आपको Mali MP5 GPU से भी लैस है। इस फोन में आपको एंड्रॉयड 14 के साथ OneUI 6.1 का सपोर्ट मिलता हिय। फोन को 4 साल का एंड्रॉयड अपडेट और 5 साल का सिक्युरिटी अपडेट मिलने वाला है।

इसके अलावा, अगर iQOO Z9 की बात की जाए रो इस फोन में MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर मिलता है। यह 4nm Process पर निर्मित है। इस फोन में आपको Mali G610 MP4 GPU का सपोर्ट मिलता है। फोन में आपको 8GB तक की रैम मिलती है। यह फोन funtouch OS 14 पर आधारित एंड्रॉयड 14 पर काम करता है। इसके अलावा इसमें 2 साल का एंड्रॉयड अपडेट और 3 साल का सिक्युरिटी अपडेट मिलने वाला है।

Samsung Galaxy M35 VS iQOO Z9: कैमरा कैसा है?

Samsung Galaxy M35 5G स्मार्टफोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, इस फोन में एक 50MP का Sony Camera मिलता है, जो OIS के साथ आता है, फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 2MP का मैक्रो लेंस भी मिलता है। फ्रन्ट पर फोन में एक 13MP का सेल्फ़ी कैमरा भी है। इसकी तुलना अगर, iQOO Z9 5G से की जाए तो इस फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में एक 50MP का Sony IMX882 OIS कैमरा मिलता है, साथ ही फोन में एक 2MP का मैक्रो लेंस भी है। इस फोन में एक 16MP का फ्रन्ट कैमरा मिलता है।

  • कैमरा को देखा जाए तो दोनों फोन्स में ट्रिपल और डुअल कैमरा का अंतर है।
  • Samsung Phone में एक सक्षम कैमरा मिलता है।
  • iQOO Z9 5G में एक बड़ा सेल्फ़ी सेन्सर मिलता है।

Samsung Galaxy M35 VS iQOO Z9: बैटरी कैसी है?

Samsung Galaxy M35 5G स्मार्टफोन में एक 25W की फास्ट चार्जिंग क्षमता वाली एक 6000mAh की बैटरी मिलती आई। हालांकि फोन के साथ चार्जर आपको अलग से खरीदना होगा। वहीं iQOO Z9 5G के साथ आपको एक 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 44W की फास्ट चार्जिंग क साथ आती है। इस फोन के साथ आपको बॉक्स में चार्जर भी मिलता है। कंपनी का कहना है कि इस फोन को 4 साल तक 80% बत्तेरीब हेल्थ के साथ चलाया जा सकता है।

  • बैटरी Samsung Galaxy M35 में बड़ी है। हालांकि इसकी चार्जिंग स्पीड कम है।
  • Samsung Phone के साथ अलग से चार्जर खरीदना होगा।
  • iQOO Z9 5G में 44W की फास्ट चार्जिंग मिलती है, वहीं बॉक्स में चार्जर भी मिलता है।
  • Samsung Phone के लिए आपको चार्जर खरीदने में अलग से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

Samsung Galaxy M35 VS iQOO Z9: इंडिया प्राइस क्या है?

Samsung Galaxy M35 5G स्मार्टफोन और iQOO Z9 5G दोनों ही फोन्स की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। हालांकि iQOO Z9 का बेस मॉडल इस प्राइस में आता है। वहीं, Samsung Phone का 6GB रैम मॉडल इस प्राइस में आता है। iQOO Z9 5G का बेस मॉडल 8GB रैम के साथ आता है। हालांकि, Samsung Phone आपको चार्जर अलग से लेने के चक्कर में ज्यादा महंगा लग सकता है। इसी कारण यहाँ iQOO Z9 5G एक बेहतर फोन कहा जा सकता है, जो आप इस समय खरीद सकते हैं।

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं।

Connect On :