Redmi 13 हुआ लॉन्च, Redmi 12 से कितना अलग है नया फोन, चेक करें तुलना

Redmi 13 हुआ लॉन्च, Redmi 12 से कितना अलग है नया फोन, चेक करें तुलना

Xiaomi ने अपने नए नवेले फोन को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने Redmi 13 के तौर पर लॉन्च किया है, यह Redmi 12 की पीढ़ी का ही नया फोन है। इस फोन में ग्राहकों को 6.79-इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले मिलने वाली है। इसके अलावा डिवाइस 90Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन से लैस है। फोन में एक 13MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है। अभी हाल ही में इस फोन को आधिकारिक घोषणा से पहले ही सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया था। हालांकि यह सेल केवल पुर्तगाल में ही की जा रही थी।

Redmi 13 में मिलता है एक उन्नत कैमरा सिस्टम

Redmi 13 स्मार्टफोन इस सीरीज का पहला ऐसा फोन है, जो 108MP कैमरा के साथ आता है, यह कैमरा Samsung ISOCELL HM6 सेन्सर है। इसमें 9-in-1 Pixel Binning और 3x in-sensor zoom की सुविधा भी है। इसके अलावा फोन के कैमरा को भी बढ़ाकर अब 13MP कर दिया गया है, यहाँ आपको बता देते है कि Redmi 12 में एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा ही था।

Redmi 13 में बेहतरीन बैटरी भी मिलती है!

आपको बात देते है कि फोन में बैटरी की चार्जिंग क्षमता को भी कंपनी की ओर से उन्नत कर दिया गया है। यहाँ बता देते हैं कि Redmi 12 में केवल 18W की चार्जिंग क्षमता था लेकिन Redmi 13 में अब आपको 33W की चार्जिंग क्षमता मिल रही है। हालांकि बैटरी की बात करें तो Redmi 12 में भी यही बैटरी थी, और अब Redmi 13 में भी आपके लिए 5030mAh की बैटरी दी जा रही है। इस फोन को कंपनी के अनुसार केवल 62 मिनट के समय में ही फुल चार्ज किया जा सकता है।

Redmi 13 के स्पेक्स और फीचर्स:

  1. डिस्प्ले:
    • 6.79-इंच की LCD FHD+ डिस्प्ले
    • 90Hz रिफ्रेश रेट
    • 550 निट्स की ब्राइटनेस
    • गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन (सटीक वर्जन अज्ञात)
  2. प्रोसेसर:
    • Helio G91
  3. रैम और स्टोरेज ऑप्शंस:
    • 6GB रैम + 128GB स्टोरेज
    • 8GB रैम + 128GB स्टोरेज
    • 8GB रैम + 256GB स्टोरेज
  4. कीमत:
    • बेस मॉडल: 180 डॉलर
    • यूरोप में: 200 यूरो (डिस्काउंट के साथ 170 यूरो)
  5. कलर ऑप्शंस:
    • Midnight Black
    • Sandy Gold
    • Pearl Pink
    • Ocean Blue

Redmi 13 के फुल स्पेक्स और फीचर

Redmi 13 स्मार्टफोन में एक 6.79-इंच की LCD FHD+ डिस्प्ले मिलती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इस फोन में आपको 550 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा फोन में गोरिला ग्लास का प्रोटेक्शन भी मिलता है। हालांकि यह जानकारी कंपनी ने नहीं दी है कि आखिर कौन सा गोरिला ग्लास फोन में दिया गया है।

Feature Specification
Display 6.79-inch LCD FHD+, 90Hz refresh rate, 550 nits brightness
Protection Gorilla Glass (version unspecified)
Processor Helio G91
RAM and Storage Options 6GB RAM + 128GB storage, 8GB RAM + 128GB storage, 8GB RAM + 256GB storage
Price $180 (Base model), €200 (Europe, €170 with discount)
Color Options Midnight Black, Sandy Gold, Pearl Pink, Ocean Blue

यहाँ आपको बता देते है कि फोन में Helio G91 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा फोन में 6GB रैम और 128Gb स्टॉरिज, 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज के अलावा 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मिलती है। इस फोन के बेस मॉडल का प्राइस 180 डॉलर है, यूरोप में इसकी कीमत 200 यूरो है लेकिन इसे डिस्काउंट के साथ 170 यूरो में खरीद जा सकता है। फोन को चार अलग अलग कलर ऑप्शन में ले सकते हैं। फोन Midnight Black, Sandy Gold, Pearl Pink और Ocean Blue कलर में आता है।

आइए अब जानते है कि आखिर आपको Redmi 12 में क्या मिलता है! यह फोन इंडिया में इस समय खरीदने के लिए उपलब्ध है इसे Flipkart से आप खरीद सकते हैं। आइए अब जानते है कि आखिर Redmi 12 कैसे स्पेक्स के साथ आता है और यह Redmi 13 से बेहतर है या कुछ पीछे रह जाता है। अगर कीमत की बात करें तो भारत में इस फोन को इस समय 10000 रुपये के अंदर खरीद सकते हैं। यह कीमत फोन के 4G मॉडल की है हालांकि फोन के 5G मॉडल को कुछ ज्यादा कीमत में खरीद सकते हैं।

Redmi 12 के स्पेक्स और फीचर कैसे हैं?

Redmi 12 के स्पेक्स को देखें तो यह एक 6.79-इंच की FHD+ LCD Screen के साथ आता है, इसे गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी मिला हुआ है। इतना ही नहीं, Redmi 12 स्मार्टफोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर भी मिलता है। फोन में 6GB तक की रैम सपोर्ट के साथ 128GB स्टॉरिज मिलती है, जिसे आप बढ़ा भी सकते हैं।

Redmi 12 के स्पेक्स और फीचर्स:

  1. डिस्प्ले:
    • 6.79-इंच FHD+ LCD स्क्रीन
    • गोरिला ग्लास 3 प्रोटेक्शन
  2. प्रोसेसर:
    • MediaTek Helio G88
  3. रैम और स्टोरेज ऑप्शंस:
    • 6GB तक रैम
    • 128GB स्टोरेज (बढ़ाई जा सकती है)
  4. कैमरा:
    • ट्रिपल कैमरा सेटअप:
      • 50MP मेन कैमरा
      • 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
      • 2MP मैक्रो लेंस
    • 8MP सेल्फी कैमरा
  5. बैटरी:
    • 5000mAh
    • 18W चार्जिंग सपोर्ट
  6. कीमत:
    • भारत में ₹10,000 के अंदर (4G मॉडल)

आप इस फोन को भारत में Flipkart से खरीद सकते हैं।

Redmi 12 में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एक 50MP का मेन कैमरा मिलता है, इसके अलावा फोन में एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी है, इतना ही नहीं, इस फोन में एक 2MP का मैक्रो लेंस भी है। इस फोन में एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। स्मार्टफोन में 18W की चार्जिंग सपोर्ट वाली एक 5000mAh की बैटरी भी मिलती है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo