OnePlus Nord CE 3 Lite VS OnePlus Nord CE 4 Lite: कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस, डिस्प्ले और प्राइस की तुलना

Updated on 06-Sep-2024

OnePlus Nord CE 3 Lite और OnePlus Nord CE 4 Lite दोनों OnePlus के बजट-अनुकूल स्मार्टफोन हैं, जो परफॉरमेंस, और अन्य सुविधाओं का एक बेहतरीन संतुलन कहे जा सकते हैं। हालांकि इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में कुछ अंतर और कुछ समानताएं भी हैं, आइए दोनों ही फोन्स के स्पेक्स पर बारीकी से नजर डालते हैं और जानते हैं कि आखिर यह फोन एक दूसरे से कैसे और कितने अलग हैं।

मुख्य स्पेक्स:

आइए OnePlus Nord CE 3 Lite VS OnePlus Nord CE 4 Lite स्मार्टफोन्स के मुख्य स्पेक्स पर नजर डालते हैं। ये दोनों ही फोन्स किस बजट में आते हैं, यह भी हम यहाँ जानने वाले हैं।

OnePlus Nord CE 3 Lite:

  • प्रोसेसर: स्नैपड्रैगन 695 5G
  • डिस्प्ले: 6.72-इंच LCD डिस्प्ले
  • रैम: 8GB
  • स्टोरेज: 128GB/256GB
  • बैटरी: 5000mAh
  • कैमरा: ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (108P मेन, 2MP मैक्रो, 2MP डेप्थ), 16MP फ्रंट कैमरा

OnePlus Nord CE 4 Lite:

  • प्रोसेसर: स्नैपड्रैगन 695 5G
  • डिस्प्ले: 6.59-इंच LCD डिस्प्ले
  • रैम: 8GB
  • स्टोरेज: 128GB/256GB
  • बैटरी: 5500mAh
  • कैमरा: ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (50MP मेन, 2MP मैक्रो), 16MP फ्रंट कैमरा

OnePlus Nord CE 3 Lite VS OnePlus Nord CE 4 Lite: डिस्प्ले की तुलना

OnePlus Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन में एक कलर IPS स्क्रीन मिलती है, यह 6.72-इंच साइज़ में आती है, इसके अलावा इसमें पर आपको 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इस स्क्रीन पर 391 ppi मिलता है। इसके अलावा इसमें 87.1 % स्क्रीन टू बॉडी रेशयो मिलता है। इसके अलावा स्क्रीन पर आपको गोरिला ग्लास का प्रोटेक्शन भी मिलता है। यह स्क्रीन 550 निट्स की ब्राइटनेस से लैस है हालांकि इसमें पीक ब्राइटनेस 680 निट्स की मिलती है।

अगर OnePlus Nord CE 4 Lite की बात की जाए तो इस फोन में एक AMOLED डिस्प्ले मिलती है। इस स्क्रीन का साइज़ 6.67-इंच है, इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। इस स्क्रीन पर 394 ppi मिलता है। इस स्क्रीन का स्क्रीन टू बॉडी रेशयो 92.2% है। इस डिस्प्ले पर भी Gorilla Glass का प्रोटेक्शन मिलता है। इसके अलावा इस डिस्प्ले पर आपको 2100 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है।

  • दोनों ही स्क्रीन पर आपको फ्रन्ट कैमरा के लिए एक पंच होल डिजाइन मिलता है।

OnePlus Nord CE 3 Lite VS OnePlus Nord CE 4 Lite: परफॉरमेंस की तुलना

परफॉरमेंस की बात करते हैं तो दोनों ही फोन्स में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा दोनों ही फोन्स में 8GB रैम के साथ 8GB वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट मिलता है, दोनों ही फोन्स में 128GB की स्टॉरिज भी आपको मिलती है, यह स्टॉरिज UFS 2.2 है। हालांकि इस स्टॉरिज को आप बढ़ा भी सकते हैं, इसे आप 1TB और 2TB दोनों ही फोन्स में क्रमश: बढ़ा सकते हैं।

  • दोनों फोन्स के सॉफ्टवेयर की बात करें तो पहला फोन Android 13 पर लॉन्च किया गया है।
  • वहीं OnePlus Nord CE 4 Lite स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 14 पर पेश किया गया है।
  • OnePlus Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन में आपको OxygenOS 13.1 का सपोर्ट मिलता है।
  • इसके अलावा OnePlus Nord CE 4 Lite में आपको OxygenOS 14.0 का सपोर्ट मिलता है।
  • दोनों फोन्स में बेहतरीन ग्राफिस अनुभव के लिए एड्रेनो 619 GPU भी मिलता है।

OnePlus Nord CE 3 Lite VS OnePlus Nord CE 4 Lite: कैमरा की तुलना

OnePlus Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन में एक ज्यादा बेहतरीन कैमरा सेटअप मिलता है, इस फोन में एक 108MP का मेन कैमरा मिलता है, यह एक वाइड ऐंगल कैमरा है, इसमें एक 2MP का मैक्रो लेंस और एक 2MP का डेप्थ सेन्सर भी मिलता है। फोन में Samsung Camera Sensor का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन में कैमरा में कई बेहतरीन फीचर भी मिलते हैं जो आपको फोटोग्राफी को बेहतर कर सकते हैं।

OnePlus Nord CE 4 Lite को देखते हैं तो इस फोन में एक 50MP का वाइड ऐंगल लेंस मिलता है। यह कैमरा Sony LYT 600 सेन्सर है। इसके अलावा इसमें आपको एक 2MP का मैक्रो लेंस भी मिलता है, जो ऑटोफोकस के साथ आता है। इस फोन में आपको बेहतरीन कैमरा फीचर मिलते हैं।

  • दोनों ही फोन्स में 16MP का सेल्फ़ी कामएर मिलता है। दोनों में ही LED Flash भी है।
  • इसके अलावा फ्रन्ट कैमरा पर दोनों में आपको स्क्रीन फ्लैश भी मिलती है।
  • इस कैमरा की मदद से आप 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं, ऐसा आप फ्रन्ट कैमरा से करने वाले हैं।

OnePlus Nord CE 3 Lite VS OnePlus Nord CE 4 Lite: बैटरी की तुलना

  • OnePlus Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन में एक 67W की फास्ट चार्जिंग वाली 5000mAh की बैटरी मिलती है।
  • OnePlus Nord CE 4 Lite में एक 5500mAh की बैटरी मिलती है, जो 80W की फास्ट चार्जिंग से लैस है।

OnePlus Nord CE 3 Lite VS OnePlus Nord CE 4 Lite: प्राइस की तुलना

OnePlus Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन के 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल को 16,793 रुपये में इस समय खरीदा जा सकता है। हालांकि फोन का एक अन्य 256GB स्टॉरिज मॉडल भी आप यहाँ से खरीद सकते हैं, दोनों ही फोन्स को आप कई डिस्काउंट और ऑफर के साथ खरीद सकते हैं।

दूसरी ओर, OnePlus Nord CE 4 Lite स्मार्टफोन को आप 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल में 19,998 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं, हालांकि फोन का 256GB स्टॉरिज मॉडल भी आपको यहाँ मिलने वाला है। इसे भी आप Amazon India से खरीद सकते हैं। दोनों ही मॉडल को आप सस्ते मोबाइल फोन के तौर पर खरीद सकते हैं। क्योंकि यहाँ इन दोनों ही मॉडल पर डिस्काउंट और ऑफर मिल रहे है, इसके अलावा दोनों ही मॉडल पर आपको बढ़िया एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

OnePlus Nord CE 3 Lite और OnePlus Nord CE 4 Lite की तुलना
विशेषता OnePlus Nord CE 3 Lite OnePlus Nord CE 4 Lite
डिस्प्ले 6.72-इंच कलर IPS स्क्रीन
120Hz रिफ्रेश रेट
391 ppi
87.1% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो
Gorilla Glass प्रोटेक्शन
550 निट्स ब्राइटनेस
पीक ब्राइटनेस 680 निट्स
6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले
120Hz रिफ्रेश रेट
394 ppi
92.2% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो
Gorilla Glass प्रोटेक्शन
2100 निट्स ब्राइटनेस
परफॉरमेंस Snapdragon 695 प्रोसेसर
8GB RAM + 8GB वर्चुअल RAM
128GB स्टॉरिज (UFS 2.2)
1TB/2TB एक्सपेंडेबल स्टॉरिज
Android 13
OxygenOS 13.1
Adreno 619 GPU
Snapdragon 695 प्रोसेसर
8GB RAM + 8GB वर्चुअल RAM
128GB स्टॉरिज (UFS 2.2)
1TB/2TB एक्सपेंडेबल स्टॉरिज
Android 14
OxygenOS 14.0
Adreno 619 GPU
कैमरा 108MP वाइड ऐंगल मेन कैमरा
2MP मैक्रो लेंस
2MP डेप्थ सेंसर
Samsung Camera Sensor
16MP फ्रंट कैमरा (LED Flash और स्क्रीन फ्लैश)
1080p वीडियो रिकॉर्डिंग @ 30fps
50MP वाइड ऐंगल लेंस
Sony LYT 600 सेन्सर
2MP मैक्रो लेंस (ऑटोफोकस)
16MP फ्रंट कैमरा (LED Flash और स्क्रीन फ्लैश)
1080p वीडियो रिकॉर्डिंग @ 30fps
बैटरी 5000mAh बैटरी
67W फास्ट चार्जिंग
5500mAh बैटरी
80W फास्ट चार्जिंग
प्राइस ₹16,793 (8GB RAM + 128GB स्टॉरिज)
अन्य मॉडल भी उपलब्ध
₹19,998 (8GB RAM + 128GB स्टॉरिज)
अन्य मॉडल भी उपलब्ध
Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं।

Connect On :