Motorola Razr 50 VS Samsung Galaxy Z Flip 6: देखें इन दोनों Foldable Phone का प्राइस, स्पेक्स और फीचर्स का कंपेरिजन

Updated on 10-Oct-2024

Foldable Smartphones दुनिया भर में अलग अलग दो वैराइटी में आते हैं, पहले को आप Foldable Device के तौर पर देख सकते हैं, यह ग्राहकों को Mini टैबलेट का फ़ील दे सकते हैं। अलंकी दूसरे Foldable Phone होते हैं, जिन्हें आप छोटे और पॉकेट-फ़्रेंडली फोन के तौर पर देख सकते हैं, ये खासतौर पर ग्राहकों को Flip Phone के इतिहास की याद दिलाते हैं। अब ऐसे में अगर बाजार को देखा जाए तो Motorola Razr 50 और Samsung Galaxy Z Flip 6 दोनों प्रीमियम Foldable smartphones हैं जो अपनी Portability के लिए जाने जाते हैं। इन फोन्स को आप दूसरी वैराइटी के फोन्स या डिवाइस कह सकते हैं। आइए जानते है कि आखिर इन दोनों फोन्स के बीच प्राइस, स्पेक्स और फीचर्स का क्या अंतर है।

  • इन दोनों ही फोन्स को आप दमदार प्रीमियम फोन्स के तौर पर देख सकते हैं।
  • इन दोनों में आपको फोन को ओपन किए बिना ही नोटिफिकेशन आदि को पढ़ने की सुविधा मिलती है।
  • इसके अलावा आप इनके माध्यम से फोटो और वीडियो भी फोन को ओपन किए बिना ही क्लिक कर सकते हैं।

Motorola Razr 50 VS Samsung Galaxy Z Flip 6: स्पेक्स और फीचर्स की तुलना

दोनों फोन्स के वेट यानि वजन की बात करें तो यह Motorola Phone के लिए मात्र 188 ग्राम है, इसके अलावा Samsung Galaxy Z Flip 6 को 187 ग्राम वजन के साथ लॉन्च किया गया है। इसका मतलब है कि यह हल्के ही हैं। Motorola Razr 50 में एक 6.9-इंच की FHD+ pOLED डिस्प्ले मिलती है। इसके अलावा फोन में एक 3.63-इंच की pOLED मिनी स्क्रीन भी है। वहीं अगर, Samsung Galaxy Z Flip 6 की बात करें तो यह 6.7-इंच की Dynamic AMOLED 2X Main डिस्प्ले से लैस होने के साथ ही इसमें आपको एक 3.4-इंच की Super AMOLED मिनी स्क्रीन मिलती है।

इसके अलावा Motorola के फोन में आपको 8GB रैम और 256Gb स्टॉरिज ऑप्शन मिलता है। वहीं Samsung Galaxy Z Flip 6 में आपको 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल मिलता है। Moto के फोन को कंपनी की ओर से MediaTek Dimensity 7300X प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है, जब Samsung Galaxy Z Flip 6 स्मार्टफोन में आपको स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है।

Motorola के फोन को 4200mAh की बैटरी से लैस किया गया है, इसके अलावा Samsung के Foldable phone को कंपनी ने 4000mAh की बैटरी सपोर्ट के साथ पेश किया है। दोनों नहीं फोन्स में Android 14 का सपोर्ट मिलता है। Motorola के फोन को IPX8 रेटिंग पर पेश किया गया है, इसके अलावा Samsung Phone में आपको IP48 रेटिंग मिलती है।

Motorola Razr 50 vs Samsung Galaxy Z Flip 6 Specifications
Feature Motorola Razr 50 Samsung Galaxy Z Flip 6
Price ₹64,999 ₹1,09,999
Weight 188 grams 187 grams
Main Display 6.9-inch FHD+ pOLED 6.7-inch Dynamic AMOLED 2X
Mini Display 3.63-inch pOLED 3.4-inch Super AMOLED
RAM 8GB 12GB
Storage 256GB 256GB
Processor MediaTek Dimensity 7300X Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3
Battery 4200mAh 4000mAh
Water Resistance Rating IPX8 IP48
Rear Camera 50MP (OIS) + 13MP (Ultra-wide/Macro) 50MP + 12MP (Ultra-wide)
Front Camera 32MP 10MP
Operating System Android 14 Android 14


कैमरा को देखते हैं तो पता चलता है कि Samsung Galaxy Z Flip 6 स्मार्टफोन में आपको एक 50MP का मेन कैमरा मिलता है, इसका साथ देने के लिए फोन में एक 12MP का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस दिया जा रहा है, फोन के फ्रन्ट पर कंपनी ने एक 10MP का सेल्फ़ी कैमरा को भी रखा है। Motorola Razr 50 को देखते हैं तो इस फोन में एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा मिलता है, जो OIS से लैस है। इस फोन में एक 13MP का अल्ट्रावाइड और मैक्रो लेंस मिलता है। इसके अलावा इस फोन में एक 32MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है।

दोनों ही फोन्स के प्राइस की बात करें तो सैमसंग फोन और Motorola के फोन्स के बीच प्राइस का लाभ 40,000 रुपये का अंतर है। असल में Motorola के फोन को 64,999 रुपये में खरीद जा सकता है। हालांकि, Samsung Galaxy Z Flip 6 की कीमत 1,09,999 रुपये है।

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं।

Connect On :