Motorola Razr 50 VS Motorola Razr 40: नया या पुराना, कौन सा फोन खरीदना होगा सही निर्णय?

Updated on 27-Jun-2024

Motorola ने बाजार में अपने नए नवेले Foldable Phone यानि Motorola Razr 50 को लॉन्च कर दिया है, हालांकि इसके पहले कंपनी 2023 में अपने Motorola Razr 30 को भी लॉन्च कर चुकी है। दोनों ही फोन्स में Foldable Display मिलती है। इसके अलावा दोनों ही फोन्स में आपको Foldable तकनीकी का भी लाभ मिलता है। हालांकि दोनों ही फोन्स एक जैसे होने के बाद भी इनमें बेहद ज्यादा फ़र्क नजर आता है, आज हम इसी के बारे में चर्चा करेंगे कि आखिर यह दोनों ही फोन्स एक दूसरे से कैसे और कितने अलग हैं। आइए शुरू करते हैं और जानते हैं।

Motorola Razr 50 VS Motorola Razr 40: डिस्प्ले की तुलना

Motorola Razr 50 और Motorola Razr 40 फोन्स में लगभग लगभग एक जैसी डिस्प्ले हैं, दोनों ही फोन्स में एक बड़ी 6.9-इंच की pOLED FHD+ डिस्प्ले मिलती है। हालांकि पीक ब्राइटनेस के मामले में Razr 50 आगे निकल जाता है, इसमें आपको 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है, वहीं अगर Motorola Razr 40 की बात करें तो यह केवल 1400 निट्स की ब्राइटनेस ही प्रदान करता है। दोनों ही फोन्स में HDR10+ का सपोर्ट मौजूद है।

  • Mororola Razr 50 और Motorola Razr 40 के डिस्प्ले रिफ्रेश रेट अलग अलग हैं।
  • Motorola Razr 50 में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। यह 10-120Hz के बीच काम कर सकता है।
  • Motorola Razr 40 में 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।

अगर दोनों ही फोन्स की आउटर या बाहरी डिस्प्ले की बात करें तो आपको बात देते है कि Motorola Razr 50 में एक 3.6-इंच की FHD+ pOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। हालांकि अगर Motorola Razr 40 की बात करें तो यह एक चोटी बाहरी डिस्प्ले से लैस है, इसमें आपको एक 1.47-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट पर आती है।

  • डिस्प्ले के मामले में कहीं न कहीं Motorola Razr 50 बाजी मार लेता है।
  • हालांकि Motorola Razr 40 में भी समान डिस्प्ले ही मिलती है।
  • फिर भी कहीं न कहीं Razr 50 का डिस्प्ले ज्यादा ब्राइट मालूम पड़ता है।

Motorola Razr 50 VS Motorola Razr 40: परफॉरमेंस की तुलना

Motorola के नए फोन में MediaTek Dimensity 7300X Processor मिलता है, इस प्रोसेसर को 4nm प्रोसेस पर निर्मित किया गया है। इसके अलावा अगर हम Razr 40 की बात करें तो यह कुअलकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 प्रोसेसर पर काम करता है, यह प्रोसेसर भी 4nm Process पर निर्मित है।

  • दोनों ही प्रोसेसर के साथ आप दिन के फोन से जुड़े अपने सभी कामों को आसानी से कर सकते हैं।
  • अभी तक इनके बेंचमार्क स्कोर सामने नहीं आए हैं, ऐसे में कौन सा फोन परफॉरमेंस के मामले में ज्यादा बेहतर है, यह कहना जल्दी होगा।
  • दोनों ही फोन में 8GB या 12GB रैम सपोर्ट मिलता है।
  • Motorola Razr 50 में 256GB से लेकर 512GB तक की स्टॉरिज मिलती है।
  • Motorola Razr 40 की बात करें तो यह 128GB और 256GB स्टॉरिज पर ही सिमट जाता है।

Motorola Razr 50 VS Motorola Razr 40: कैमरा की तुलना

दोनों ही यानि Motorola Razr 50 और Motorola Razr 40 स्मार्टफोन्स में एक 32MP का फ्रन्ट कैमरा मिलता है। इस कैमरा के माध्यम से आप बढ़िया फोटो और वीडियो शूट कर सकते हैं। हालांकि दोनों ही फोन्स के रियर कैमरा में कुछ अंतर नजर आता है। आइए फोन्स के रियर कैमरा पर एक नजर डालते हैं।

Motorola Razr 50 स्मार्टफोन में एक 50MP का मेन कैमरा OIS के साथ मिलता है। इस फोन में एक 13MP का अल्ट्रा वाइड सेन्सर भी है। हालांकि Motorola Razr 40 स्मार्टफोन में एक 64MP का मेन सेन्सर मिलता है, यह कैमरा भी OIS के साथ आता है, इसे सपोर्ट करने के लिए फोन में एक 13MP का अल्ट्रा वाइड ऐंगल कैमरा मिलता है।

  • यहाँ आपने देखा है कि Motorola Razr 40 में एक ज्यादा बड़ा कैमरा आपको मिल रहा है।
  • Motorola Razr 50 में एक बड़ा कैमरा सेन्सर है, इससे आप लो लाइट में ज्यादा बेहतर फोटो ले सकते हैं।
  • मतलब है कि बेशक देखने में Motorola Razr 40 में बड़ा कैमरा नजर आ रहा हो लेकिन सेन्सर Motorola Razr 50 में बड़ा मिलता है।

Motorola Razr 50 VS Motorola Razr 40: बैटरी की तुलना

Motorola के इन दोनों ही Foldable Phones में आपको एक 4200mAh की बैटरी मिलती है। हालांकि दोनों ही फोन्स में बैटरी को चार्ज करने की क्षमता अलग अलग नजर आती है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Motorola Razr 50 में 33W की Wired Fast Charging मिलती है। वहीं Motorola Razr 40 में भी ऐसा ही फीचर देखने को मिलता है। इसके अलावा Razr 50 में 15W की Wireless Charging मिलती है, वहीं Razr 40 में केवल 5W की ही वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है।

  • यहाँ देखा जा सकता है कि एक फोन कुछ जल्दी से ही चार्ज हो जाने वाला है।
  • वहीं दूसरे फोन को वायरलेस तौर पर चार्ज करने में कुछ समय लग सकता है।
  • दोनों ही मोटोरोला फोन्स में ग्राहकों Wire के साथ तेजी से चार्जिंग होने वाली क्षमता भी मिलती है।

Motorola Razr 50 VS Motorola Razr 40: अन्य फीचर्स के तुलना

आपको जानकारी के लिए यहाँ बता देते है कि दोनों ही फोन्स में 6000 सीरीज का Aviation Grade Aluminium Frame मिलता है। दोनों ही फोन्स में IPX8 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग भी मिलती है। Motorola Razr 50 को Android 14 की सेवाओं के साथ पेश किया गया है, हालांकि पुराना फोन एंड्रॉयड 13 पर पेश किया गया था, लेकिन इसे एंड्रॉयड 14 पर अपग्रेड किया जा सकता है।

  • दोनों फोन्स में 6000 सीरीज का Aviation Grade Aluminium Frame का इस्तेमाल किया गया है।
  • Motorola के दोनों ही Foldable Phones IPX8 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग से भी लैस हैं।

आइए अब अंत में दोनों ही फोन्स की कीमत के बारे में जानते हैं। कीमत को देखकर आपको सही मायने में अंदाजा हो जाने वाला है कि आखिर आपको किस फोन को खरीदना चाहिए।

Motorola Razr 50 VS Motorola Razr 40 Specifications

Feature Motorola Razr 50 Motorola Razr 40
Display 6.9-inch pOLED FHD+ with 2600 nits brightness, HDR10+, 120Hz refresh rate (10-120Hz), 3.6-inch outer FHD+ pOLED, 90Hz 6.9-inch pOLED FHD+ with 1400 nits brightness, HDR10+, 144Hz refresh rate, 1.47-inch outer AMOLED, 60Hz
Processor MediaTek Dimensity 7300X (4nm) Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 (4nm)
RAM and Storage 8GB/12GB RAM, 256GB/512GB storage 8GB/12GB RAM, 128GB/256GB storage
Front Camera 32MP 32MP
Rear Camera 50MP main (OIS), 13MP ultra-wide 64MP main (OIS), 13MP ultra-wide
Battery 4200mAh, 33W wired fast charging, 15W wireless charging 4200mAh, 33W wired fast charging, 5W wireless charging
Other Features 6000 series Aviation Grade Aluminium Frame, IPX8 water resistant, Android 14 6000 series Aviation Grade Aluminium Frame, IPX8 water resistant, Android 13 (upgradable to Android 14)
Price 8GB RAM, 256GB storage: 3699 Yuan 8GB RAM, 128GB storage: 3999 Yuan (44,999 INR for 8GB RAM, 256GB storage in India)
  • Motorola Razr 50 के 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को 3699 युआन में पेश किया गया है।
  • Motorola Razr 40 की कीमत 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल के लिए 3999 युआन है। भारत में यह कीमत 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज के लिए 44,999 रुपये है।
  • यहाँ आप दोनों ही फोन्स की कीमत देखकर अंदाजा लगा सकते है कि ज्यादा बेहतर स्पेक्स और प्राइस में आपको कौन सा फोन मिल रहा है।
  • आप बड़ी आसानी से Motorola Razr 50 को खरीद सकते हैं।
  • हालांकि भारत में यह अभी लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन Motorola Razr 50 Ultra की इंडिया लॉन्च डेट सामने आ चुकी है।
  • Motorola Razr 40 को आप इंडिया में खरीद सकते हैं, यह फोन यहाँ खरीदने के लकिए उपलब्ध है।
Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं।

Connect On :