Motorola Edge 50 VS Motorola Edge 50 Neo: दोनों के बीच का अंतर चेक करें

Motorola Edge 50 VS Motorola Edge 50 Neo: दोनों के बीच का अंतर चेक करें

मोटोरोला ने अपनी Edge सीरीज में दो नए फोन्स के तौर पर Motorola Edge 50 और Motorola Edge 50 Neo को लॉन्च किया। ये दोनों ही फोन्स कुछ समानता के अलावा कुछ कुछ अंतर के साथ आते हैं। समानताओं की बात करें तो दोनों ही फोन्स में MIL-810H सर्टिफिकेशन मिलता है, इसके अलावा आपको दोनों ही फोन्स में IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट क्षमता मिलती है। हालांकि दोनों ही फोन्स में अंतर की बात करें तो दोनों के डिस्प्ले साइज़ अलग अलग हैं।

इतना ही नहीं, मोटोरोला के इन दोनों ही फोन्स में प्रोसेसिंग पावर का अंतर है, और दोनों के कैमरा भी अलग अलग हैं। आइए देखते हैं कि आखिर Motorola Edge 50 और Motorola Edge 50 Neo के बीच आपको क्या अंतर और क्या समानताएँ मिल रही हैं। यहाँ हम दोनों ही फोन्स के स्पेक्स और प्राइस की तुलना करके आपको बताने वाले हैं कि आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट होने वाला है।

Motorola Edge 50 VS Motorola Edge 50 Neo: डिस्प्ले की तुलना

Motorola Edge 50 स्मार्टफोन में एक बड़ी 6.67-इंच की Curved pOLED डिस्प्ले मिलती हा, जो 1.5K रेजोल्यूशन से लैस है, इसके अलावा इस फोन में आपको डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ साथ 1600 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है। हालांकि, अगर Motorola Edge 50 Neo की बात की जाए तो इस फोन में आपको एक चोटी 6.4-इंच की Flat pOLED डिस्प्ले मिल रही है। यह भी 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आती है। यह डिस्प्ले LTPO क्षमता से भी लैस है, इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है।

  • Motorola Edge 50 Neo स्मार्टफोन में डिस्प्ले पर 3000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है।
  • इसमें Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। हालांकि Edge 50 स्मार्टफोन में Glass 5 का प्रोटेक्शन मिलता है।

Motorola Edge 50 VS Motorola Edge 50 Neo: परफॉरमेंस की तुलना

Motorola Edge 50 स्मार्टफोन को क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 Accelerated Edition प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर निर्मित फोन है। इसके अलावा इसमें आपको Adreno 644 GPU का सपोर्ट भी मिलता है। इसमें Vapor Chamber Cooling System भी है। वहीं, अगर Motorola Edge 50 Neo की बात करें तो इस फोन में आपको Dimensity 7300 प्रोसेसर मिलता है। यह भी 4nm प्रोसेस पर निर्मित है।

Motorola Edge 50 VS Motorola Edge 50 Neo: सॉफ्टवेयर की तुलना

सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों ही फोन को Android 14 पर लॉन्च किया गया है, हालांकि Motorola Edge 50 Neo स्मार्टफोन में आपको 5 साल का OS अपडेट और 5 साल का सिक्युरिटी अपडेट भी मिलता है। Motorola Edge 50 को देखते हैं तो इस फोन में 2 साल का एंड्रॉयड अपडेट और 3 साल का सिक्युरिटी अपडेट मिलता है।

Motorola Edge 50 VS Motorola Edge 50 Neo: कैमरा की तुलना

कैमरा के मामले में दोनों ही फोन्स लगभग लगभग के जैसे हैं। दोनों ही फोन्स में Primary Camera को देखते हैं तो यह 50MP का Sony LYT 700C सेन्सर है। यह OIS के साथ आपको दोनों ही फोन्स में मिलता है। इसके अलावा, दोनों ही फोन्स में आपको 13MP का अल्ट्रावाइड कामएर मिलता है, जो मैक्रो क्षमताओं से भी लैस है। इसके अलावा दोनों ही फोन्स में 10MP का टेलीफोटो लेंस भी है, जो लगभग लगभग 30X Digital Zoom के साथ आता है।

  • फोन्स के फ्रन्ट पर आपको 32MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। दोनों से भी आप 4K Video Recording कर सकते हैं।

Motorola Edge 50 VS Motorola Edge 50 Neo: बैटरी और चार्जिंग की तुलना

Motorola Edge 50 स्मार्टफोन में एक 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 68W की फास्ट चार्जिंग से लैस है। इसमें आपको 15W की वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है। वहीं, अगर Motorola Edge 50 Neo की बात करें तो इसमें आपको एक 4310mAh की बैटरी मिलती है जो 68W की चार्जिंग से तो लैस है, और इसमें आपको 15W की वायरलेस चार्जिंग क्षमता भी मिलती है।

Motorola Edge 50 VS Motorola Edge 50 Neo: प्राइस की तुलना

Motorola Edge 50 के प्राइस को देखते हैं तो इस फोन के एक ही सिंगल मॉडल को 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को आप 27,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा Motorola Edge 50 Neo स्मार्टफोन एक बजट फोन है, इस फोन के 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को आप 23,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Motorola Edge 50 VS Motorola Edge 50 Neo: स्पेक्स की तुलना
स्पेसिफिकेशन Motorola Edge 50 Motorola Edge 50 Neo
डिस्प्ले 6.67-इंच Curved pOLED, 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz, 1600 निट्स 6.4-इंच Flat pOLED, 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz, 3000 निट्स
प्रोटेक्शन Gorilla Glass 5 Gorilla Glass 3
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 Accelerated Edition Dimensity 7300
GPU Adreno 644
OS अपडेट 2 साल का Android अपडेट, 3 साल का सिक्युरिटी अपडेट 5 साल का OS और सिक्युरिटी अपडेट
कैमरा 50MP (OIS), 13MP अल्ट्रावाइड, 10MP टेलीफोटो 50MP (OIS), 13MP अल्ट्रावाइड, 10MP टेलीफोटो
सेल्फी कैमरा 32MP 32MP
बैटरी 5000mAh, 68W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग 4310mAh, 68W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग
प्राइस ₹27,999 (8GB RAM, 256GB स्टोरेज) ₹23,999 (8GB RAM, 256GB स्टोरेज)

निष्कर्ष

Motorola ने Edge 50 और Edge 50 Neo दोनों फोन्स को बहुत ही प्रभावशाली फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं। अगर आप एक बड़ा डिस्प्ले और बेहतर बैटरी लाइफ वाला फोन लेना चाहते हैं तो आप Motorola Edge 50 को खरीद सकते हैं। इसकी 6.67-इंच की Curved pOLED डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी इसे एक शक्तिशाली फोन बनाते हैं।

दूसरी ओर, यदि आप बजट में रहकर एक अच्छे फोन की तलाश में हैं, तो Motorola Edge 50 Neo एक बेहतरीन विकल्प है। इसकी 6.4-इंच की Flat pOLED डिस्प्ले और कम कीमत (₹23,999) इसे आकर्षक बनाते हैं। अगर आपको लंबे सॉफ़्टवेयर अपडेट्स की आवश्यकता है, तो Edge 50 Neo की 5 साल की OS और सिक्योरिटी अपडेट की गारंटी इसे और भी अधिक सुविधाजनक बनाती है। यहाँ आपको अपनी जरूरत और बजट के अनुसार एक फोन को खरीदना चाहिए।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo