Motorola Edge 50 Neo VS Motorola Edge 50 Fusion: दोनों फोन्स में किसे खरीदेंगे आप

Motorola Edge 50 Neo VS Motorola Edge 50 Fusion: दोनों फोन्स में किसे खरीदेंगे आप

Motorola दुनियाभर में अपने बेहतरीन फोन्स को लॉन्च करने के लिए जाना जाता है। कंपनी के पास Edge 50 Series में कई फोन्स को लॉन्च किया गया है। आज हम Motorola Edge 50 Neo और Motorola Edge 50 Fusion की तुलना करने वाले हैं। यहाँ आपको इन दोनों ही Motorola Phones की तुलना देखने को मिलने वाली है। असल में, यहाँ मैं Motorola Edge 50 Neo और Motorola Edge 50 Fusion स्मार्टफोन्स के कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस और डिस्प्ले के साथ साथ इन दोनों ही फोन्स के प्राइस का कंपेरिजन करने वाले हैं। आइए जानते है कि इन दोनों ही फोन्स में स्पेक्स और प्राइस के आधार पर आपको किस फोन को खरीदना चाहिए।

Motorola Edge 50 Neo और Motorola Edge 50 Fusion के प्राइस की तुलना

Motorola Moto Edge 50 Neo के प्राइस की बात करें तो यह फोन इस समय Flipkart पर खरीदने के लिए मौजूद नहीं है, हालांकि इसकी शुरुआती कीमत यहाँ 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल के लिए 23,999 रुपये है। हो सकता है कि, आने वाले कुछ दिन में यह फोन एक बार फिर से खरीदने के लिए आपको मिल जाए।

इसके अलावा अगर Motorola Edge 50 Fusion के प्राइस की बात करें तो यह फोन आपको Flipkart और Amazon India पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन को Amazon India पर 23,500 रुपये और Flipkart पर 22,999 रुपये में खरीद सकते हैं, यह प्राइस फोन के 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल का है, हालांकि, फोन के 12GB रैम और 256GB मॉडल को आप Flipkart पर 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Motorola Edge 50 Neo VS Motorola Edge 50 Fusion: देखें मुख्य अंतर

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि Motorola Edge 50 Neo स्मार्टफोन में ज्यादा बेहतर स्पेक्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें आपको ज्यादा बेहतरीन डिस्प्ले भी मिलती है, जो 1220×2712 पिक्सेल रेजोल्यूशन के साथ आती है। फोन में आपको ज्यादा स्टॉरिज भी मिलती है। हालांकि इस फोन में आपको एक छोटी बैटरी मिलती है। वही, Motorola Edge 50 Fusion स्मार्टफोन में आपको 1080×2400 पिक्सेल रेजोल्यूशन की डिस्प्ले मिलती है। इसमें आपको 128GB स्टॉरिज मिलता है। फोन में एक बड़ी 5000mAh की बैटरी मिलती है।

Motorola Edge 50 Neo VS Motorola Edge 50 Fusion: फोन्स का वजन और कलर ऑप्शन

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Edge 50 Fusion स्मार्टफोन का वजन केवल 174 ग्राम है। हालांकि Edge 50 Neo स्मार्टफोन को 171 ग्राम के साथ लॉन्च किया गया है। अगर कलर ऑप्शन की बात करें तो पहले फोन में Forest Blue, Marshmallow Blue और Hot Pink ऑप्शन मिलते हैं। इतना ही नहीं, दूसरे फोन में आपको Nautical Blue, Latte, Grisaille और Ponciana कलर ऑप्शन मिलते हैं।

Motorola Edge 50 Neo VS Motorola Edge 50 Fusion: डिस्प्ले की तुलना

  • Motorola Edge 50 Fusion स्मार्टफोन में कंपनी ने एक pOLED डिस्प्ले दिया है, जो 1b कलर्स के साथ आता है, हालांकि, दूसरी ओर Motorola Edge 50 Neo स्मार्टफोन में एक OLED डिस्प्ले मिलती है, जो 1b कलर्स के साथ आती है।
  • दोनों ही फोन्स में टच सैंपलिंग रेट के तौर पर 360Hz का सपोर्ट मिलता है।
  • Motorola Edge 50 Fusion में एक 6.67-इंच की डिस्प्ले मिलती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।
  • वहीं, Motorola Edge 50 Neo स्मार्टफोन में एक 6.4-इंच की डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।
  • दोनों फोन्स में क्रमश: 395ppi के अलावा 465 ppi का सपोर्ट मिलता है।
  • Motorola Edge 50 Fusion स्मार्टफोन में आपको Gorilla Glass 5 का सपोर्ट मिलता है।
  • Edge 50 Fusion में 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • वहीं, Motorola Edge 50 Neo में यही ब्राइटनेस 3000 निट्स के आसपास तक जाती है।
  • दोनों ही फोन्स में आपको पंच-होल डिजाइन मिलता है, हालांकि Edge 50 Fusion में Curved Display मिलती है।

Motorola Edge 50 Neo VS Motorola Edge 50 Fusion: रैम और स्टॉरिज की तुलना

दोनों ही फोन्स में 8GB सपोर्ट सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन्स में क्रमश: 128GB और 256Gb स्टॉरिज मिलती है। दोनों ही फोन्स में आपको माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मिलती है। इसके अलावा फोन में 5G के अलावा अन्य सभी कनेक्टिविटी ऑप्शन भी मिलते हैं। इतना ही नहीं, दोनों ही फोन्स में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेन्सर भी मिलता है। इसके अलावा, दोनों फोन्स में आपको फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है।

Motorola Edge 50 Neo VS Motorola Edge 50 Fusion: अन्य फीचर्स की तुलना

दोनों ही फोन्स में IP68 रेटिंग भी मिलती है, जो दोनों ही फोन्स को वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बना देती है। इसके अलावा Motorola Edge 50 Fusion स्मार्टफोन में आपको Dolby Atmos, HiRES, Dual Microphones के साथ साथ 3 साल का OS और 4 साल का सिक्युरिटी अपडेट मिलता है। इतना ही नहीं, अगर Motorola Edge 50 Fusion को देखा जाए तो इस फोन में आपको Dual Stereo Speakers, Dolby Atmos, 5 OS Upgrade and 5 Year SMRs, Guaranteed Durablity with MIL-810H Miliary Graded Certification भी मिलता है।

Motorola Edge 50 Neo VS Motorola Edge 50 Fusion: कैमरा की तुलना

कैमरा की बात करें तो Motorola Edge 50 Fusion स्मार्टफोन में आपको एक 50MP का वाइड ऐंगल लेंस कामएर मिलता है। फोन में एक 13MP का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस भी मिलता है। यह कैमरा ऑटोफोकस के साथ आता है। Primary Camera को देखते हैं तो पता चलता है कि यह Sony LYT700C सेन्सर है। फोन में आपको पंच-होल डिजाइन में एक 32MP का वाइड ऐंगल लेंस मिलता है, जो स्क्रीन फ्लैश के साथ आता है।

इसके अलावा, Motorola Edge 50 Neo स्मार्टफोन में एक 50MP का Sony LYT 700C सेन्सर मिलता हा। फोन में एक 10MP का PDAF OIS कामएर भी मिलता है। इसके अलावा फोन में एक 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है, जो ऑटोफोकस के साथ आता है। इस फोन में भी एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है, जो स्क्रीन फ्लैश से लैस है।

Motorola Edge 50 Neo VS Motorola Edge 50 Fusion: परफॉरमेंस की तुलना

दोनों ही फोन्स में hello UI पर आधारित एंड्रॉयड 14 का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा Edge 50 Fusion में स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलता है, यह प्रोसेसर एक 2.4GHz वाला ऑक्टा-कोर सेटअप है। इसमें Adreno 710 GPU का सपोर्ट भी शामिल है। हालांकि, अगर Edge 50 Neo को देखा जाए तो इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिलता है, इस फोन में आपको Mali G615 MC2 सेन्सर मिलता है। दोनों ही फोन्स परफॉरमेंस के मामले में अच्छे कहे जा सकते हैं।

Motorola Edge 50 Neo VS Motorola Edge 50 Fusion: बैटरी की तुलना

Motorola Edge 50 Fusion स्मार्टफोन में एक 5000mAh की बैटरी मिलती है, यह बैटरी 68W की TurboPower Charging के साथ आती है। इसके अलावा Motorola Edge 50 Neo स्मार्टफोन में आपको 4310mAh की बैटरी मिलती है, यह बैटरी 68W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसमें आपको 15W की वायरलेस चार्जिंग क्षमता भी मिलती है। रीवर्स चार्जिंग की बात करें तो आपको Motorola Edge 50 Fusion में यह क्षमता मिल जाने वाली है।

Motorola Edge 50 Neo बनाम Motorola Edge 50 Fusion
विशेषता Motorola Edge 50 Neo Motorola Edge 50 Fusion
डिस्प्ले 6.4-इंच, OLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1220×2712 पिक्सेल, 3000 निट्स ब्राइटनेस 6.67-इंच, pOLED, 144Hz रिफ्रेश रेट, 1080×2400 पिक्सेल, 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस, Gorilla Glass 5
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7300, 2.6GHz, Mali-G615 MC2 GPU Snapdragon 7s Gen 2, 2.4GHz, Adreno 710 GPU
RAM 8GB 8GB / 12GB
स्टोरेज 128GB / 256GB 128GB / 256GB (माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट)
बैटरी 4310mAh, 68W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग 5000mAh, 68W TurboPower चार्जिंग
कैमरा (रियर) 50MP (Sony LYT 700C) + 10MP PDAF OIS + 13MP अल्ट्रावाइड 50MP (Sony LYT 700C) वाइड ऐंगल + 13MP अल्ट्रावाइड
कैमरा (फ्रंट) 32MP 32MP
रंग विकल्प Forest Blue, Marshmallow Blue, Hot Pink Nautical Blue, Latte, Grisaille, Ponciana
वजन 171 ग्राम 174 ग्राम
कनेक्टिविटी 5G, Wi-Fi, Bluetooth, USB Type-C 5G, Wi-Fi, Bluetooth, USB Type-C
अन्य विशेषताएँ IP68 रेटिंग, फेस अनलॉक, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर IP68 रेटिंग, Dolby Atmos, Dual Stereo Speakers, MIL-810H मि‍लिटरी ग्रेड सर्टिफिकेशन, 5 OS अपडेट
प्राइस 8GB RAM + 256GB: ₹23,999 8GB RAM + 128GB: ₹22,999 (Flipkart), ₹23,500 (Amazon India)
12GB RAM + 256GB: ₹24,999 (Flipkart)

निष्कर्ष

Motorola Edge 50 Neo और Motorola Edge 50 Fusion दोनों ही स्मार्टफोन्स अपने-अपने विशेष गुणों के साथ आते हैं। आइए जानते हैं कि आपकी प्राथमिकताओं के आधार पर आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट होने वाला है।

डिस्प्ले: अगर आपको बेहतरीन डिस्प्ले चाहिए, तो Motorola Edge 50 Neo का हाई ब्राइटनेस (3000 निट्स) और बेहतर रेजोल्यूशन (1220×2712 पिक्सल) आकर्षक है। इसका OLED डिस्प्ले शानदार रंगों के साथ आता है। हालांकि, Motorola Edge 50 Fusion भी एक प्रभावशाली 144Hz pOLED डिस्प्ले और Gorilla Glass 5 के साथ आता है, जो मजबूत है और 1600 निट्स की ब्राइटनेस प्रदान करता है। Fusion का बड़ा स्क्रीन (6.67 इंच) देखने के अनुभव को और भी बेहतर बना सकता है।

परफॉरमेंस: प्रदर्शन के मामले में, दोनों फोन सक्षम प्रोसेसर से लैस हैं—Edge 50 Fusion में Snapdragon 7s Gen 2 और Edge 50 Neo में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर है। Fusion का Snapdragon प्रोसेसर थोड़ा बेहतर प्रदर्शन दे सकता है, लेकिन दोनों ही फोन डेली टास्क और गेमिंग को अच्छे से संभाल सकते हैं।

बैटरी लाइफ: Motorola Edge 50 Fusion में 5000mAh की बड़ी बैटरी है, जो Edge 50 Neo की 4310mAh बैटरी की तुलना में ज्यादा लंबे समय तक चलती है। Fusion में रिवर्स चार्जिंग का विकल्प भी है, जो अन्य डिवाइसों को चार्ज करने में मददगार हो सकता है। दोनों ही फोन 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, लेकिन Fusion की बड़ी बैटरी आपको अधिक उपयोग समय प्रदान करेगी।

कैमरा: दोनों फोन में शानदार कैमरा सेटअप है। Edge 50 Neo में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 10MP PDAF OIS कैमरा है, जबकि Edge 50 Fusion में 50MP का मेन सेंसर और 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। दोनों ही फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा है, जो हाई क्वालिटी की सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए सही ऑप्शन है।

अन्य फीचर्स: Motorola Edge 50 Fusion में Dolby Atmos, MIL-810H सर्टिफिकेशन के साथ मजबूत बनाव, और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट (4 साल की सिक्योरिटी अपडेट) जैसी अतिरिक्त सुविधाएँ हैं। वहीं, Edge 50 Neo में वायरलेस चार्जिंग की सुविधा है और इसमें हल्के वजन और विभिन्न कलर ऑप्शन मिलते हैं।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo